Skip to content

Booksellers & Trade Customers: Sign up for online bulk buying at trade.atlanticbooks.com for wholesale discounts

Booksellers: Create Account on our B2B Portal for wholesale discounts

Jaanisar Akhtar (Ek Jawan Maut)

by Nida Fazli
Save 35% Save 35%
Current price ₹98.00
Original price ₹150.00
Original price ₹150.00
Original price ₹150.00
(-35%)
₹98.00
Current price ₹98.00

Ships in 7-10 Days

Free Shipping in India on orders above Rs. 500

Request Bulk Quantity Quote
+91
Book cover type: Hardcover
  • ISBN13: 9788170555599
  • Binding: Hardcover
  • Subject: N/A
  • Publisher: Vani Prakashan
  • Publisher Imprint: Vani Prakashan
  • Publication Date:
  • Pages: 120
  • Original Price: INR 150.0
  • Language: Hindi
  • Edition: 2nd Edition
  • Item Weight: 300 grams
  • BISAC Subject(s): General

जाँनिसार अख़्तर : एक जवान मौत - जॉनिसार ने अपने ख़त में लिखा है, 'आदमी जिस्म से नहीं दिलोदिमाग़ से बूढ़ा होता है।' वे वास्तव में आख़िरी दिन तक जवान रहे। ऐसा लगता था उन पर नये सिरे से जवानी ने करम फ़रमाया है। वह नौजवानों की तरह रात में देर तक चलनेवाली महफ़िलों और बाहर के मुशायरों में अपने आपको ख़र्च करते रहे।कहते हैं मौत से पहले आदमी की इन्द्रियाँ मौत की ख़ुशबू सूँघ लेती हैं। शायद उनके साथ भी ऐसा ही हुआ। जाँनिसार ने ज़िन्दगी को इतना थम-थम के जिया था कि वह बाक़ी की आयु को क़तरा-क़तरा पीने के बजाय एक साथ पी कर ख़त्म कर देना चाहते थे।ग़ज़लें, रुबाइयाँ, मुशायरे, सम्पादन, बहसें, महफ़िलें, फ़िल्मी गाने—यूँ लगता था वह ज़िन्दगी जी नहीं रहे बल्कि ज़िन्दगी से अपनी उम्र भर के अभावों का बदला ले रहे हों। ज़िन्दगी के साथ इस तरह के रवैये ने उनमें कुछ ऐसी मनोवैज्ञानिक उलझनें भी उभार दी थीं, जो पहले कभी उनका मिजाज़ नहीं थी। वह हर वक़्त किसी न किसी आईने के सामने रहना चाहते थे। उन्हें अपने खो जाने का अहसास हो गया था। इसीलिए हमेशा के लिए गुम होने से पहले वह अपने आपको हर पहलू से जी भर कर देख लेना चाहते थे।

निदा फ़ाज़ली - जन्म: दिल्लीप्रकाशन: उर्दू में तीन कविता संग्रह 'लफ़्ज़ों का पुल', 'मोर नाच', 'आँख और ख़्वाब के दरमियाँ' के साथ एक आलोचना की पुस्तक 'मुलाक़ातें' और एक उपन्यास 'दीवारों के बीच' प्रकाशित। हिन्दी में 'मोर नाच' और 'दीवारों के बीच' प्रकाशित।पुरस्कार: ख़ुसरो पुरस्कार (म.प्र.); मारवाड़ कला संगम (जोधपुर); पंजाब एसोसिएशन (मद्रास); कला संगम (लुधियाना); हिन्दी उर्दू संगम (लखनऊ); उर्दू अकादेमी (महाराष्ट्र); उर्दू अकादेमी (बिहार); उर्दू अकादेमी (उ.प्र.)।देश-विदेश की कई भाषाओं में अनुवाद, कई स्कूल-कॉलेज की पाठ्य पुस्तकों में शामिल।

Trusted for over 49 years

Family Owned Company

Secure Payment

All Major Credit Cards/Debit Cards/UPI & More Accepted

New & Authentic Products

India's Largest Distributor

Need Support?

Whatsapp Us