Skip to content

Booksellers & Trade Customers: Sign up for online bulk buying at trade.atlanticbooks.com for wholesale discounts

Booksellers: Create Account on our B2B Portal for wholesale discounts

Khushi Ke Mausam

by Ali Bakar
Save 34% Save 34%
Current price ₹82.00
Original price ₹125.00
Original price ₹125.00
Original price ₹125.00
(-34%)
₹82.00
Current price ₹82.00

Ships in 7-10 Days

Free Shipping in India on orders above Rs. 500

Request Bulk Quantity Quote
+91
Book cover type: Hardcover
  • ISBN13: 9788170556947
  • Binding: Hardcover
  • Subject: N/A
  • Publisher: Vani Prakashan
  • Publisher Imprint: Vani Prakashan
  • Publication Date:
  • Pages: 140
  • Original Price: INR 125.0
  • Language: Hindi
  • Edition: N/A
  • Item Weight: 300 grams
  • BISAC Subject(s): General

ख़ुशी के मौसम - इन कहानियों में मानव सम्बन्धों की गहन अनुभूतियों का वर्णन है। इस शैली को अब अली बाकर की अनूठी और रोचक शैली कहा जाता है। उनकी कथावस्तुएँ विभिन्न मनोवैज्ञानिक पहलुओं तथा भावनात्मक ज़रूरतों की जोड़-तोड़ की प्रक्रिया का वर्णन करती हैं। पूर्वी देशों से आये लोगों की संस्कृति की और उनके प्रति बेरुखापन दिखानेवाले पश्चिमी लोग अली बाकर के बहुआयामी पात्र विभिन्न परिवेशों से सावधानीपूर्वक लिये गये हैं जिनसे परिपक्व मूल्यों और स्वप्नों के साकार करने की अथक क्षमता हासिल करना प्रदर्शित होता है। वह भारत और इंग्लैंड दोनों को एक समान महसूस करते हैं तथा दोनों संस्कृतियों की गहन समझ-बूझ उनके लेखन को समृद्धता प्रदान करती है। भारतीय और विदेशी समाचारपत्रों, पत्रिकाओं आदि में सामाजिक रूप से प्रासंगिक लेखों के प्रकाशन के अलावा अली बाकर ने आकाशवाणी, वॉयस ऑफ़ अमेरिका, दूरदर्शन और बीबीसी में अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।अली बाकर स्वयं को अपंग लोगों के लिए काम करने वाला व्यक्ति मानते हैं। वह अपंगता से ग्रस्त नौ करोड़ भारतीयों के अधिकारों और गरिमा पर टेलीविज़न के लिए बनाये जानेवाले कार्यक्रमों पर शोध, लेखन और उनका निर्माण कर रहे हैं। 26 कड़ियों वाला उनका धारावाहिक 'एक घर आसपास' जिसमें मानसिक अपंगता से ग्रस्त लोगों की समस्याएँ उठायी गयी हैं, दूरदर्शन के राष्ट्रीय नेटवर्क से प्रसारित किया गया और वह दूरदर्शन के तीन सर्वाधिक लोकप्रिय धारावाहिकों में गिना गया है।

अली बाकर - अली बाकर, आधुनिक उर्दू गद्य के प्रख्यात लेखक हैदराबाद के हैं और उन्होंने उस्मानिया तथा आक्सफोर्ड विश्वविद्यालयों में समाजवैज्ञानिक के रूप में प्रशिक्षण प्राप्त किया है। वह 17 वर्ष तक लन्दन में रह चुके हैं और भारत तथा 25 अन्य देशों की विस्तृत यात्रा कर चुके हैं। अली बाकर ने भारत तथा अन्य कई देशों के कारागारों, मनोरोग चिकित्सालयों, अस्पतालों, विश्वविद्यालयों और ग़ैर-सरकारी संस्थानों में काम किया है। वह अनेक संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों तथा अनेक सरकारों के साथ प्रबन्धन, शिक्षा, शहरी विकास, स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य और अपंगता सम्बन्धी विषयों पर परामर्शदाता के रूप में कार्य कर चुके हैं।अली बाकर की लिखी 14 पुस्तकों में से चार पुस्तकें उर्दू लघुकथा संग्रह हैं। उनको अपने मँजे हुए लेखन और कलापूर्ण उपन्यासों के लिए प्रेस व जनसाधारण से व्यापक मान्यता मिली है। उनकी कहानियाँ हिन्दी, अंग्रेज़ी, स्पेनिश, फ्रेंच, तेलगु, कन्नड़, गुजराती, ओड़िया, बंगाली और पंजाबी में अनुवादित की जा चुकी हैं। अली बाकर की अधिकांश कहानियाँ यूरोपीय पृष्ठभूमि में रची गयी हैं और काव्यात्मक व अलंकृत भाषा में व्यक्त हैं।

Trusted for over 49 years

Family Owned Company

Secure Payment

All Major Credit Cards/Debit Cards/UPI & More Accepted

New & Authentic Products

India's Largest Distributor

Need Support?

Whatsapp Us