Skip to content

Booksellers & Trade Customers: Sign up for online bulk buying at trade.atlanticbooks.com for wholesale discounts

Booksellers: Create Account on our B2B Portal for wholesale discounts

Lalmuniya, Ghonsla Kahan Banaogi

by Anand Wardhan
Save 35% Save 35%
Current price ₹130.00
Original price ₹200.00
Original price ₹200.00
Original price ₹200.00
(-35%)
₹130.00
Current price ₹130.00

Ships in 7-10 Days

Free Shipping in India on orders above Rs. 500

Request Bulk Quantity Quote
+91
Book cover type: Hardcover
  • ISBN13: 9789352294725
  • Binding: Hardcover
  • Subject: N/A
  • Publisher: Vani Prakashan
  • Publisher Imprint: Vani Prakashan
  • Publication Date:
  • Pages: 132
  • Original Price: INR 200.0
  • Language: Hindi
  • Edition: N/A
  • Item Weight: 300 grams
  • BISAC Subject(s): General

हमारे चारों ओर जो कुछ भी बिखरा है, फैला है, पसरा है और घटता रहता है वह सब कुछ हमें एक ऊर्जा भी देता है और दृष्टि-सम्पन्न भी बनाता है। यह बहुत कुछ सबके जीवन में हैं, और मैं भी इससे अलग नहीं हूँ। गहराई से विचार करने पर हम पाते हैं कि इस बहुत कुछ में कुछ अनकहा भी है और वह अपनी उपस्थिति पाता है कविता की संरचना में।.... कुछ खोजने की तलाश में ये कविताएँ स्मृतियों से लेकर समुद्र की हवाओं, जंगलों से लेकर गाँव और खेतों तक जाती हैं और जीवन के बहुविध दृश्यों को स्पर्श करती चलती हैं। जीवन की अनेक छवियों ने मन को कहीं-कहीं गहरे तक छुआ है और वे छवियाँ शब्दों के माध्यम से प्रतिकृति के रूप में ढलकर उपस्थित हुई हैं। ऐसे ही बन पड़ी हैं ये कविताएँ ।

आनन्द वर्धनकविताएँ, कहानियाँ, संस्मरण, समीक्षाएँ विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं- परिकथा, लमही, वसुधा, समकालीन साहित्य, नया ज्ञानोदय, साहित्य अमृत, सर्वनाम, उन्नयन, समीक्षा, शब्द योग, वर्तमान साहित्य, साक्षात्कार, जनसत्ता, दैनिक जागरण, सहारा समय आदि में प्रकाशित । फ्रेंच और बलगारियाई भाषा की कविताओं के अनुवाद | बलगारियाई भाषा में अनेक कविताएँ अनूदित । पर्यावरण पर दो नाटक 'हम हरियाली लाएँगे' और 'औषधीय पौधों की कहानी' wwf द्वारा प्रकाशित । 2 अनूदित पुस्तकें 'सतत विकास की राहें', और 'उद्यमिता कार्यपुस्तिका' wwf द्वारा प्रकाशित ।1 अनूदित पुस्तक 'कठघरे की मेरी व्यथाएँ' प्रकाशित । 2 पुस्तकें प्रकाशनाधीन ।पूर्वी यूरोप के देश बलगारिया के सोफिया विश्वविद्यालय में विजिटिंग एसोसिएट प्रोफ़ेसर के रूप में तीन वर्ष तक पदस्थ और सोफिया स्थित भारतीय दूतावास में प्रथम सचिव के रूप में नामित ।संसार के एक दर्जन से अधिक देशों की यात्रा ।दो फीचर फ़िल्मों 'हज़ारों ख़्वाहिशें ऐसी' और 'राजनीति', 15 टेलीफ़िल्मों और 30 नाटकों में अभिनय, आकाशवाणी और दूरदर्शन से सम्बद्ध । 70 से अधिक डाक्यूमेंट्री के लिए पटकथा लेखन एवं स्वरांकन ।दूरदर्शन के अन्य दर्जनों कार्यक्रमों में प्रतिभागिता । सम्प्रति : यू.जी.सी. ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट सेंटर, बी. एच. यू., वाराणसी में निदेशक ।ई-मेल : anandsharma_64@yahoo.co.inमो. : 09453048626

Trusted for over 49 years

Family Owned Company

Secure Payment

All Major Credit Cards/Debit Cards/UPI & More Accepted

New & Authentic Products

India's Largest Distributor

Need Support?

Whatsapp Us