Skip to content

Booksellers & Trade Customers: Sign up for online bulk buying at trade.atlanticbooks.com for wholesale discounts

Booksellers: Create Account on our B2B Portal for wholesale discounts

Lok Vyavahar

by Surya Sinha
Sold out
Current price ₹88.00
Original price ₹125.00
Original price ₹125.00
Original price ₹125.00
(-30%)
₹88.00
Current price ₹88.00

Ships in 7-10 Days

Free Shipping in India on orders above Rs. 500

Request Bulk Quantity Quote
+91
Book cover type: Paperback
  • ISBN13: 9789351866381
  • Binding: Paperback
  • Subject: N/A
  • Publisher: Prabhat Prakashan Pvt. Ltd.
  • Publisher Imprint: Prabhat Prakashan Pvt. Ltd.
  • Publication Date:
  • Pages: 148
  • Original Price: INR 125.0
  • Language: Hindi
  • Edition: N/A
  • Item Weight: 200 grams
  • BISAC Subject(s): Motivational & Inspirational

जीवन मै जिन छोटी-छोटी बातों को महत्त्वहीन समझकर हम नजरअंदाज करते रहते हैं, वही आगे चलकर हमारी सफलता- असफलता में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं ।प्रसिद्ध लेखक सूर्या सिन्हा का कहना है कि हमारी असफलता का मुख्य कारण यह है कि हम लोगों को अपना नहीं बना पाते और न ही किसी के बन पाते हैं । जीवन की भागमभाग में हम खुलकर किसी से अपनी भावनाएँ व्यक्‍त नहीं कर पाते अपने प्यार का इजहार नहीं कर पाते, जिससे हमारे अपने जीवन में, घर में, मित्रों में, रिश्तेदारों में और समाज में पारस्परिक दूरियाँ बढ़ रही हैं ।मानवीय व्यवहारों पर आधारित यह एक उत्कृष्‍ट पुस्तक है, जो मौन को तोड़ती है और समता, ममता एवं प्यार से हमें एक-दूसरे से जोड़ती है । आज के वातावरण में जीवन में सफलता पाने का एकमात्र उपाय है कि हम लोगों को अपना बनाना सीखें ।प्रस्तुत पुस्तक ' लोगों को अपना कैसे बनाएँ ' आपसी दूरियों और अकेलेपन को मिटाकर नई भावना, नई सोच और सबको अपना बनाने के द्वार खोलने में अत्यंत सहायक सिद्ध होगी, जिससे हम जीवन में सुख- सफलता अवश्य प्राप्‍त कर सकेंगे ।

मानव स्वभाव के अध्येता और दिल्ली विश्‍वविद्यालय से वाणिज्य में स्नातकोत्तर सूर्या सिन्हा की पहचान आज एक अंतरराष्‍ट्रीय ख्यातिप्राप्‍त मानव प्रशिक्षक और प्रेरक के रूप में स्थापित हो चुकी है ।दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बंगलौर सहित भारत के अनेक शहरों के प्रतिष्‍ठ‌ित शैक्षणिक संस्थानों, व्यावसायिक संस्थानों और लीडर्स डेवलपमेंट के कार्यक्रमों में अपने प्रेरणादायक व्याख्यानों के लिए चर्चित सूर्या सिन्हा की अब तक कई प्रेरणादायक पुस्तकें बाजार में बेस्ट सेलर बन चुकी हैं और सौ से भी अधिक मानव व्यवहार से संबंधित प्रामाणिक लेख देश-विदेश की कई प्रतिष्‍ठ‌ित पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं । यही नहीं, इनकी विभिन्न विषयों पर प्रेरणादायक ऑडियो कैसेट्स भी मार्केट में अपनी छाप छोड़ रही हैं । इनकी प्रसिद्ध पुस्तकों में प्रमुख हैं-' नेटवर्क मार्केटिंग : सवाल आपके, जवाब सूर्या सिन्हा के ', ' क्या है नेटवर्क मार्केटिंग- जानिए ', ' जीवन के प्रेरक ', ' अपनी याददाश्त कैसे बढ़ाएँ ', ' कैसे पाएँ सफलता नेटवर्क मार्केटिंग में ' ' आओ बनें सफल वक्‍ता ' आदि ।सूर्या सिन्हा सक्रिय सामाजिक भागीदारी के बीच समाज को ' रक्‍तदान शिविर ', ' बाल- जागरूकता शिविर ', ' फ्री मेडिटेशन कैंप ', ' शिक्षण शिविर ', ' वृद्ध सेवा समूह ' आदि सेवाएँ भी प्रदान करते रहते हैं ।सूर्या सिन्हा आज समूचे देश में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और प्रेस मीडिया में साक्षात्कारों के माध्यम से चर्चा का विषय बने हुए हैं ।

Trusted for over 49 years

Family Owned Company

Secure Payment

All Major Credit Cards/Debit Cards/UPI & More Accepted

New & Authentic Products

India's Largest Distributor

Need Support?

Whatsapp Us