Skip to content

Booksellers & Trade Customers: Sign up for online bulk buying at trade.atlanticbooks.com for wholesale discounts

Booksellers: Create Account on our B2B Portal for wholesale discounts

Nayee Umeed Ki Duniya

by Madhav Kaushik
Save 32% Save 32%
Current price ₹202.00
Original price ₹299.00
Original price ₹299.00
Original price ₹299.00
(-32%)
₹202.00
Current price ₹202.00

Ships in 7-10 Days

Free Shipping in India on orders above Rs. 500

Request Bulk Quantity Quote
+91
Book cover type: Paperback
  • ISBN13: 9789388684361
  • Binding: Paperback
  • Subject: N/A
  • Publisher: Vani Prakashan
  • Publisher Imprint: Vani Prakashan
  • Publication Date:
  • Pages: 112
  • Original Price: INR 299.0
  • Language: Hindi
  • Edition: N/A
  • Item Weight: 200 grams
  • BISAC Subject(s): General

हिन्दी के सुविख्यात एवं चर्चित ग़ज़लकार माधव कौशिक की ग़ज़लों में बड़ी तेज़ी से परिवर्तित होने वाले समय तथा समाज की प्रत्येक विसंगति तथा विद्रूपता का सूक्ष्म तथा विश्वसनीय अंकन हुआ है। उपभोक्तावादी अपसंस्कृति जनित तमाम संकटपूर्ण स्थितियों तथा मनःस्थितियों का विवेचन व विश्लेषण करते हुए भी रचनाकार मानवीय मूल्यों के प्रति अपनी अटूट आस्था तथा संघर्षशीलता को प्रभावशाली ढंग से अभिव्यक्त करता है। 'नयी उम्मीद की दुनिया' संग्रह की ग़ज़लें इसी पृष्ठभूमि की कालिमा में उजास की गहरी लकीर खींचती प्रतीत होती हैं। ग़ज़लकार की दृष्टि-सम्पन्नता ने इन्हें अदम्य जिजीविषा के आलोक में संवेदनशीलता के चरम तक पहुँचाया है। सामान्य जन की प्रत्येक आह तथा कराह को दर्ज़ करते हुए भी रचनाकार नयी-नयी उम्मीदों के बल पर समाज में गुणात्मक परिवर्तन लाने का पक्षधर है। जीवन की जद् दोजहद में कभी भी न हार मानने वाले स्वप्नद्रष्टा व्यक्ति ही समाज की जड़ता तथा क्रूरता को समाप्त करने की क्षमता रखते हैं। सहज-सरल तथा सृजनात्मक हिन्दुस्तानी जुबान में लिखी इस संग्रह की ग़ज़लें पाठकों की सोच तथा संवेदना को और अधिक विस्तृत कर सृजन की नयी उम्मीदों की भरी-पूरी दुनिया का अनोखा चित्रा प्रस्तुत करने में सफल रहेंगी, इसी विश्वास के साथ यह संग्रह आपको सौंप रहे हैं। - प्रकाशक

माधव कौशिक जन्म : 1 नवम्बर 1954, भिवानी, हरियाणा भाषा : हिन्दी विधाएँ : कविता, गीत, ग़ज़ल, कहानी, आलोचना, बाल साहित्य, अनुवाद मुख्य कृतियाँ ग़ज़ल संग्रह : आईनों के शहर में, किरण सुबह की, सपने खुली निगाहों के, हाथ सलामत रहने दो, आसमान सपनों का, नयी सदी का सन्नाटा, सूरज के उगने तक, अंगारों पर नंगे पाँव, खूबसूरत है आज भी दुनिया, सारे सपने बागी हैं खंड-काव्य : सुनो राधिका, लौट आओ पार्थ नवगीत : मौसम खुले विकल्पों का, शिखर सम्भावना के कहानी संग्रह : ठीक उसी वक्त, रोशनी वाली खिड़की कविता-संग्रह : सबसे मुश्किल मोड़ पर, एक अदद सपने की खातिर आलोचना : नवगीत की विकास यात्रा, कसौटी पर शब्द बाल-साहित्य : खिलौने मिट्टी के, आओ अम्बर छू लें संपादन : हरियाणा की प्रतिनिधि हिन्दी कविता, समकालीन हिंदी ग़ज़ल संग्रह सम्मान हंस कविता सम्मान, रवीन्द्र नाथ वशिष्ठ सम्मान, सहस्त्राब्दी सम्मान (विश्व हिन्दी सम्मेलन, नयी दिल्ली), राजभाषा रत्न (हिन्दी साहित्य सम्मेलन प्रयाग), बाबू बालमुकन्द गुप्त सम्मान, (हरियाणा साहित्य अकादमी), अखिल भारतीय बलराज साहनी पुरस्कार, महाकवि सूरदास सम्मान (हरियाणा साहित्य अकादमी)

Trusted for over 49 years

Family Owned Company

Secure Payment

All Major Credit Cards/Debit Cards/UPI & More Accepted

New & Authentic Products

India's Largest Distributor

Need Support?

Whatsapp Us