Skip to content

Booksellers & Trade Customers: Sign up for online bulk buying at trade.atlanticbooks.com for wholesale discounts

Booksellers: Create Account on our B2B Portal for wholesale discounts

Personality Development Digest

by Prof. PK Arya
Save 30% Save 30%
Current price ₹175.00
Original price ₹250.00
Original price ₹250.00
Original price ₹250.00
(-30%)
₹175.00
Current price ₹175.00

Ships in 7-10 Days

Free Shipping in India on orders above Rs. 500

Request Bulk Quantity Quote
+91
Book cover type: Paperback
  • ISBN13: 9789350488287
  • Binding: Paperback
  • Subject: N/A
  • Publisher: Prabhat Prakashan Pvt. Ltd.
  • Publisher Imprint: Prabhat Prakashan Pvt. Ltd.
  • Publication Date:
  • Pages: 300
  • Original Price: INR 250.0
  • Language: Hindi
  • Edition: N/A
  • Item Weight: 181 grams
  • BISAC Subject(s): Personal Growth / Success

दरअसल, यह इनसानी फितरत है कि वह खुद को ही सबसे आगे रखने में लगा रहता है—मैं ऐसा हूँ, मुझे यह अच्छा लगता है, मैं ये करता हूँ...इत्यादि। पर आप इससे कुछ अलग करिए—‘मैं’ से पहले ‘आप’ को रखिए। जैसे कि आप कैसे हैं, आपको क्या अच्छा लगता है, आप क्या करते हैं? ऐसा करने से लोग आपको पसंद करेंगे।सिर्फ बड़े नामचीन लोग ही नहीं, आम आदमी भी ध्यान चाहता है। जब आप एक आम आदमी के श्रोता बनते हैं तो आप उसके लिए खास बन जाते हैं। और जब आप बहुत से लोगों के साथ ऐसा करते हैं तो आप बहुत से लोगों के लिए खास बन जाते हैं। इस प्रक्रिया में आप ‘परसन’ से बढ़कर एक पर्सनैलिटी बन जाते हैं—एक ऐसी पर्सनैलिटी, जिसे सभी पसंद करते हैं, जिसका व्यक्तित्व सभी को प्रभावित करता है।असल में पर्सनैलिटी डेवलपमेंट एक सतत प्रक्रिया है, जिसमें समय-समय पर कुछ चीजें जुड़ती रहती हैं और कुछ चीजें हटती हैं। ऐसी बहुत सी चीजें हैं, जो आपकी पर्सनैलिटी डेवलपमेंट में मददगार होती हैं। अपने लक्ष्य पर दृष्टि रखिए। शिष्टाचार, आत्मविश्वास, समय-प्रबंधन, सकारात्मक सोच और दृढ़ इच्छाशक्ति से आप सफलता पाएँगे, आपको खुशियाँ मिलेंगी, आप नेतृत्व करेंगे और लोग आपकी पर्सनैलिटी का अनुसरण करेंगे।आपकी पूरी पर्सनैलिटी को चार चाँद लगाने वाली रोजमर्रा की वे बातें, जिन्हें आप आसानी से कर सकते हैं और सफलता व लोकप्रियता के शिखर को छू सकते हैं।

प्रो. पी.के. आर्यप्रो. (डॉ.) पुष्पेंद्र कुमार आर्य देश के वरिष्ठ लेखक, पत्रकार, ज्योतिर्विद्, विचारक एवं शिक्षाविद् हैं। पत्र-पत्रिकाओं और रिसर्च जर्नल्स में उनकी तीन हजार से भी अधिक रचनाएँ तथा महत्त्वपूर्ण विषयों पर चालीस से भी अधिक पुस्तकें/ग्रंथ प्रकाशित हैं। भारत के विभिन्न राष्ट्रीय समाचार, पत्र-पत्रिकाओं के संपादकीय विभाग में शीर्षस्थ पदों पर कार्य कर चुके हैं। ‘प्रेस कौंसिल ऑफ इंडिया’ में दो बार ‘पर्यवेक्षक’ रहे तथा तीन वर्ष तक भारत के शीर्षस्थ उद्योगपति मुकेश अंबानी के ‘मीडिया सलाहकार’ और ‘संचार मंत्रालय’ में भी ‘सलाहकार’ रहे। एक ‘सांस्कृतिक राजदूत’ की हैसियत से डेढ़ दर्जन से भी अधिक देशों की यात्रा। अतिथि प्रोफेसर के रूप में दुनिया के कई विश्व-विद्यालयों में अध्यापन।उन्हें विविध पुरस्कारों और सम्मानों से विभूषित किया जा चुका है। वर्ष 2010 में हिंदी अकादमी, दिल्ली सरकार द्वारा ‘साहित्य कृति पुरस्कार’, सृजनात्मक लेखन के लिए ‘इंटरनेशनल वोकेशनल अवार्ड-1999’, विश्व आंदोलन ट्रस्ट, मुंबई द्वारा ‘राष्ट्र गौरव सम्मान-2004’, अमेरिकन बायोग्राफिकल इंस्टीट्यूट, इंक, कैरोलिना (अमेरिका) द्वारा ‘इंस्टीट्यूट अवार्ड-2002’, सल्तनत ऑफ ओमान के ‘निशान-ए-मस्कट’ समेत लगभग 45 सम्मानों से अलंकृत प्रो. आर्य को अत्यंत प्रतिष्ठित प्रत्यायित पत्रकार (Accredited Journalist) की श्रेणी (गृह मंत्रालय तथा सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार) का दरजा प्राप्त है।

Trusted for over 49 years

Family Owned Company

Secure Payment

All Major Credit Cards/Debit Cards/UPI & More Accepted

New & Authentic Products

India's Largest Distributor

Need Support?

Whatsapp Us