Skip to content

Booksellers & Trade Customers: Sign up for online bulk buying at trade.atlanticbooks.com for wholesale discounts

Booksellers: Create Account on our B2B Portal for wholesale discounts

Phir Vasant Aaye...

by Ashok Singh
Save 35% Save 35%
Current price ₹228.00
Original price ₹350.00
Original price ₹350.00
Original price ₹350.00
(-35%)
₹228.00
Current price ₹228.00

Ships in 7-10 Days

Free Shipping in India on orders above Rs. 500

Request Bulk Quantity Quote
+91
Book cover type: Hardcover
  • ISBN13: 9789352296828
  • Binding: Hardcover
  • Subject: N/A
  • Publisher: Vani Prakashan
  • Publisher Imprint: Vani Prakashan
  • Publication Date:
  • Pages: 166
  • Original Price: INR 350.0
  • Language: Hindi
  • Edition: N/A
  • Item Weight: 400 grams
  • BISAC Subject(s): General

‘फिर वसन्त आये...' एक सतत यात्रा है- अहसासों की, अपनी ज़मीन से जुड़े हुए होकर भी दूर रहने के अनुभवों की, एक विश्वास की, विषमता में स्वयं को सकारात्मकता से जोड़ सकने की, एक अमर-पक्षी की तरह अपने आपको फिर से जुटा कर खड़ा कर सकने की हिम्मत की, और अन्ततः एक विजय और उल्लास की। ये अनुभव जो सम्पूर्णतः मेरा है, अपने आपमें अक्षत है लेकिन फिर भी आपको अपने इर्द-गिर्द घूमता हुआ सा ही दिखाई पड़ेगा। कविता किसी पलायन का नाम नहीं है, वरन सहजता और सजगता से जो साथ व्यतीत हुआ है उस अनुभव को समाज की पृष्ठभूमि पर निष्पक्ष होकर बिना किसी आडम्बर के काग़ज़ पर उतार देने का ही तो नाम है।

अशोक सिंहजन्म : 22 अगस्त, उन्नाव, उत्तर प्रदेशशिक्षा : B. Arch. - Univ. of Roorkee (now I.I.T.), M.S. & Computer Science & NY Institute of Technology.प्रकाशन : अन्तर-जाल एवं विभिन्न देशों की पत्र-पत्रिकाओं में गीत, कविताएँ व ग़ज़लें प्रकाशित, साथ ही स्वतन्त्र लेखन । 'फिर वसन्त आये...' प्रथम प्रकाशित संग्रह ।हिन्दी के माध्यम से विदेशों में भारतीय संस्कृति का प्रचार-प्रसार एवं संरक्षण हेतु उत्तरी अमेरिका की प्रतिनिधि संस्था अन्तरराष्ट्रीय हिन्दी समिति से लगभग 15 सालों से सक्रियता के साथ कार्यरत ।विगत 12 वर्षों से भारत से आमन्त्रित शीर्ष कवियों के साथ वार्षिक कवि-सम्मेलनों का न्यू यॉर्क ट्राइ-स्टेट क्षेत्र में सफल आयोजन; आठवें विश्व हिन्दी सम्मेलन, न्यू यॉर्क 2007 में सक्रिय सहभागिता; स्थानीय संस्थाओं द्वारा आयोजित हिन्दी अधिवेशनों में सक्रिय भागीदारी। भाषा एवं साहित्य के प्रचार-प्रसार हेतु त्रैमासिक प्रकाशित 'ई-विश्वा' के सह-सम्पादक।स्थानीय समाचार-पत्रों और टीवी चैनलों पर समय-समय पर साक्षात्कार एवं लेखन।न्यू यॉर्क आधारित 'तरंग' नाम बहु प्रचलित काव्य-गोष्ठी के संस्थापक । अमेरिका के चर्चित हिन्दी कवि और लेखक और अमेरिका की अन्य प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्थाओं (अखिल विश्व हिन्दी समिति, अदबी-संगम, प्रवासी भारतीय साहित्य संगम, हिन्दी, यू.एस.ए.) के कार्यक्रमों में विशिष्ट योगदान ।अमेरिका में नयी भारतीय पीढ़ी में हिन्दी के लिए जागरूकता पैदा करने के लिए अमेरिका के चुने हुए स्कूलों में हिन्दी को द्वितीय भाषा के रूप में स्थापित करने में प्रयत्नशील।सम्प्रति : अमेरिका की प्रतिष्ठित कम्पनी I.B.M. में वरिष्ठ सूचना-प्रौद्योगिकी पद पर कार्यरत ।

Trusted for over 49 years

Family Owned Company

Secure Payment

All Major Credit Cards/Debit Cards/UPI & More Accepted

New & Authentic Products

India's Largest Distributor

Need Support?

Whatsapp Us