Skip to content

Booksellers & Trade Customers: Sign up for online bulk buying at trade.atlanticbooks.com for wholesale discounts

Booksellers: Create Account on our B2B Portal for wholesale discounts

Raktchap Aur Anya Kavitayen

by Pankaj Chaturvedi
Save 32% Save 32%
Current price ₹202.00
Original price ₹299.00
Original price ₹299.00
Original price ₹299.00
(-32%)
₹202.00
Current price ₹202.00

Ships in 7-10 Days

Free Shipping in India on orders above Rs. 500

Request Bulk Quantity Quote
+91
Book cover type: Paperback
  • ISBN13: 9789350727638
  • Binding: Paperback
  • Subject: N/A
  • Publisher: Vani Prakashan
  • Publisher Imprint: Vani Prakashan
  • Publication Date:
  • Pages: 144
  • Original Price: INR 299.0
  • Language: Hindi
  • Edition: 2nd Edition
  • Item Weight: 250 grams
  • BISAC Subject(s): General

पंकज चतुर्वेदी का कवि अपने समय और समाज में बराबर हस्तक्षेप करता रहा है। इस अर्थ में वे जितने उम्दा और नीर-क्षीर विवेकी आलोचक हैं, उतने ही प्रखर कवि; जो कविता की व्याख्या नहीं, उससे संवाद करता है।.... उनकी कविता की खासियत यह है कि उसमें वे अपने आलोचक की धीर-गम्भीर और तर्काश्रयी छवि को आरोपित नहीं करते, बल्कि कविता को वाचिक अदायगी के गुणों से भरने की चेष्टा करते हैं।... उनकी कविता में इसीलिए एक आत्मीय किस्म की संवादमयता है।... केवल पीड़ा ही नहीं, प्यार की सघनता भी कवि में है।.... उनकी हर कविता एक रिलीफ की तरह सामने आती है, उबाऊ नैरेटिव के फॉर्म में नहीं।'- ओम निश्चल'पंकज चतुर्वेदी की कविताओं की विषय-वस्तु का कैनवस बहुत विराट् और वैविध्यपूर्ण है। वे समाज और मानव-जीवन के अँधेरे-उजले पक्षों की बहुत बारीकी से पड़ताल करते हैं और हर तरह के छद्मों को निर्ममता से बेनकाब करते हुए एक अलहदा और नितान्त निजी मुहावरे में बेहतर दुनिया के स्वप्न का स्पन्दन रचते हैं।'- उत्पल बैनर्जी‘पंकज की कविताओं में भोलापन है, कौतूहल है, बच्चों का-सा विस्मय है। ऋत्विक घटक के शब्दों में थोड़ा परिवर्तन करके कहें, तो उनके पात्रों ने बचपन का एक छोटा-सा टुकड़ा सदैव अपनी जेब में रखा हुआ है।.... उनकी कुछ कविताएँ व्यापक मन्तव्य के साथ भोलापन समेटे हैं।... वे मनुष्य के लिए विचारवान् होना तथा मानवीय होना, दोनों आवश्यक मानते हैं।'- वंदना मिश्र

पंकज चतुर्वेदी का जन्म 24 अगस्त, 1971 को इटावा शहर (उ.प्र.) में हुआ। यों पैतृक गाँव तिश्ती, कानपुर-देहात जनपद में है। इटावा और कानपुर के गाँवों-कस्बों में आरम्भिक शिक्षा प्राप्त करने के बाद सातवीं कक्षा से उ.प्र. सैनिक स्कूल, लखनऊ के छात्र हुए। वहाँ से 1989 में आई.एस.सी. और लखनऊ विश्वविद्यालय से 1992 में बी.ए.। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नयी दिल्ली से 1994 में एम.ए. (हिन्दी) में प्रथम स्थान हासिल किया और 1998 में एम. फिल. में भी। वहीं से 2007 में पीएच.डी. । कविता, संस्कृति और शिक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अन्यान्य समीक्षात्मक निबन्ध, अंग्रेज़ी से हिन्दी में सृजनात्मक एवं आलोचनात्मक लेखन के कुछ अनुवाद और अनेक साक्षात्कार प्रकाशित ।

Trusted for over 49 years

Family Owned Company

Secure Payment

All Major Credit Cards/Debit Cards/UPI & More Accepted

New & Authentic Products

India's Largest Distributor

Need Support?

Whatsapp Us