Skip to content

Booksellers & Trade Customers: Sign up for online bulk buying at trade.atlanticbooks.com for wholesale discounts

Booksellers: Create Account on our B2B Portal for wholesale discounts

Rashtrasevika Maa Ahilyabai Holkar: Queen of Malwa | Indian History & Cultural Stories Book in Hindi

by Nikhilesh Maheshwari
Save 30% Save 30%
Current price ₹210.00
Original price ₹300.00
Original price ₹300.00
Original price ₹300.00
(-30%)
₹210.00
Current price ₹210.00

Ships in 7-10 Days

Free Shipping in India on orders above Rs. 500

Request Bulk Quantity Quote
+91
Book cover type: Paperback
  • ISBN13: 9789355623751
  • Binding: Paperback
  • Subject: N/A
  • Publisher: Prabhat Prakashan Pvt. Ltd.
  • Publisher Imprint: Prabhat Prakashan Pvt. Ltd.
  • Publication Date:
  • Pages: 168
  • Original Price: INR 300.0
  • Language: Hindi
  • Edition: N/A
  • Item Weight: 250 grams
  • BISAC Subject(s): General

अहिल्याबाई होल्कर ने विपरीत परिस्थितियों में मालवा के शासन तंत्र की बागडोर अपने हाथ में सँभाली थी। अपनी मजबूत प्रशासनिक क्षमता, सादगी, धार्मिक कार्य और सांस्कृतिक मूल्यों पर दृढ़ रहकर उन्होंने भारत के 'स्व' के आधार पर अपनी राज-व्यवस्था को खड़ा किया था। अहिल्याबाई ने भारत के 'स्व' को जाग्रत् कर घोर अंधकार में अपने राज्य को एक प्रकाश-पुंज के रूप में तैयार किया था, जो कि सबके लिए प्रेरणा बन गया। देवी अहिल्याबाई होल्कर के कार्य, उनकी कार्यशैली के साथ ही एक सामान्य किसान की बेटी से मालवा की महारानी बनने की जीवनयात्रा अद्भुत और प्रेरणादायी है।उनका बचपन, उनकी बुद्धिमत्ता, सच्चरित्रता, जिज्ञासु स्वभाव, साहस, धैर्य, विनयशीलता, निर्भीकता और रूढ़िवादिता के विरुद्ध सृजनात्मकता जैसे गुण उन्हें एक देवी और लोकमाता के रूप में प्रसिद्धि दिलाते हैं। अपनी प्रजा और धर्म के लिए किए गए कार्यों के कारण लोग उन्हें अपनी स्मृति में आज भी सहेजे हुए हैं। वास्तव में उनके सामाजिक कार्यों के कारण ही उन्हें पुण्यश्लोका अहिल्याबाई कहा गया है। इस पुस्तक में देवी अहिल्याबाई के जीवन के विविध कार्य और जीवन-प्रसंगों को बताने का प्रयास किया गया है। अत्यंत प्रेरक एवं पठनीय पुस्तक ।

राष्ट्र के लिए स्वयं को समर्पित कर समाज-कार्य में रत श्री निखिलेश महेश्वरी सामाजिक कार्यकर्ता होने के साथ-साथ शिक्षाविद्, विचारक एवं लेखक के रूप में भी सुपरिचित नाम है। 'राष्ट्रसेविका माँ अहिल्याबाई होल्कर' उनकी चौथी पुस्तक है। इससे पूर्व 'नर्मदा परिक्रमा : एक स्मरणीय यात्रा', 'राष्ट्रीयता के अमृत पुष्प' एवं 'राष्ट्रऋषि डॉ. बाबासाहब भीमराव अंबेडकर' पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। निखिलेशजी सन् 2000 से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक हैं।वर्तमान में सरस्वती शिशु मंदिर संचालित करने वाले शैक्षिक संगठन 'विद्या भारती' के मध्य भारत के प्रांत संगठन मंत्री का दायित्व है। मध्य प्रदेश के मालवा क्षेत्र के शाजापुर जिले के खोकरा कलाँ गाँव में 10 दिसंबर, 1981 को जनमे निखिलेशजी एक अच्छे वक्ता के रूप में भी जाने जाते हैं। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित संगोष्ठियों एवं कार्यक्रमों में मुख्य वक्ता के रूप में उनके व्याख्यान श्रोताओं द्वारा रुचि से सुने जाते हैं। राष्ट्रीय स्तर के दैनिक समाचार-पत्र, पत्रिकाओं में आलेख नियमित रूप से प्रकाशित होते हैं। वर्तमान में विद्या भारती के भोपाल केंद्र में निवास।

Trusted for over 49 years

Family Owned Company

Secure Payment

All Major Credit Cards/Debit Cards/UPI & More Accepted

New & Authentic Products

India's Largest Distributor

Need Support?

Whatsapp Us