Skip to content

Booksellers & Trade Customers: Sign up for online bulk buying at trade.atlanticbooks.com for wholesale discounts

Booksellers: Create Account on our B2B Portal for wholesale discounts

Sachchi Prerak Kahaniyan

by Major Pradeep Khare
Sold out
Current price ₹210.00
Original price ₹300.00
Original price ₹300.00
Original price ₹300.00
(-30%)
₹210.00
Current price ₹210.00

Ships in 7-10 Days

Free Shipping in India on orders above Rs. 500

Request Bulk Quantity Quote
+91
Book cover type: Paperback
  • ISBN13: 9789352665808
  • Binding: Paperback
  • Subject: N/A
  • Publisher: Prabhat Prakashan Pvt. Ltd.
  • Publisher Imprint: Prabhat Prakashan Pvt. Ltd.
  • Publication Date:
  • Pages: 286
  • Original Price: INR 300.0
  • Language: Hindi
  • Edition: N/A
  • Item Weight: 454 grams
  • BISAC Subject(s): Short Stories (single author)

आजकल ‘सेल्फ हेल्प’ विषय पर बहुत सारी पुस्तकें बाजार में हैं, उनमें से कुछ तो ऐसी हैं, जैसे हम कोई प्रवचन पढ़ रहे हों। वे सफलता के कोरे सिद्धांतों का वर्णन करती हैं, लेकिन पाठक उनको अपने जीवन में लागू करने में बड़ी कठिनाई महसूस करते हैं। यह पुस्तक सिद्धांतों पर आधारित होने के बजाय जीवन की ऐसी वास्तविक परिस्थितियों का बखान करती है, जिनमें जीते रहते हुए साधारण लोगों ने अपने जीवन में सफलता के उन सिद्धांतों को सचमुच लागू किया और वे उपलब्धियाँ हासिल कीं, जिन्हें अधिकतर लोग असंभव मानते थे।इस पुस्तक को पढ़ते हुए आप में स्वयं को ऊर्जावान बना लेने की अंतःप्रेरणा पुनः जाग उठेगी, आपका खोया विश्वास पुनः जुट जाएगा, और जिसे कर पाने में पहले आप संकोच कर रहे थे, शंका कर रहे थे उसे करने की हिम्मत आप में आ जाएगी।सफलता की इन सच्ची गाथाओं के नायक साधारण लोग ही हैं, जिन्होंने सारी सामाजिक, आर्थिक, शारीरिक, भावनात्मक विषमताओं, विपरीतताओं तथा विवशताओं के विरुद्ध संघर्ष किया और अपने अदम्य साहस के कारण विजयी व सफल व्यक्ति के रूप में उभरे। अपने सपनों को साकार करने के लिए वे प्राणपण से जुट गए, और सफलता के मार्ग में आनेवाली हर बाधा को उन्होंने अपनी जिजीविषा से पार किया।आपको क्या पता कि आपकी सफलता की गाथा भी आनेवाले समय में प्रमुखता से प्रकाशित हो जाए!

इस पुस्तक के लेखक मेजर प्रदीप खरे (से.नि.) गणित व शिक्षा में परास्नातक हैं। अपने पूरे शिक्षाकाल में उनका नाम मेरिट लिस्ट में सुशोभित रहा है। 1979 में आर्मी एजूकेशन कोर में उनकी नियुक्ति हुई थी। सैन्य सेवा के अपने दो दशकों के दौरान वे मुख्य रूप से सेना के प्रमुख प्रशिक्षण केंद्रों से जुड़े रहे, जैसे—इंडियन मिलिट्री एकेडमी, नेशनल डिफेंस एकेडमी, आर्मी एजूकेशन कोर ट्रेनिंग कॉलेज एंड सेंटर और सैनिक स्कूल कपूरथला। सेना से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर अब भोपाल में बस गए हैं। वे शैक्षणिक परामर्शदाता, प्रेरक वक्ता और व्यक्तित्व विकास के प्रशिक्षक व प्रणेता हैं। वे बहुत अध्ययनशील तथा ब्लॉग पर सक्रिय रहनेवाले हैं। इस पुस्तक में प्रस्तुत सफलता की गाथाओं को उनके ब्लॉग www.fragranceofsuccess.word press.com पर बड़ी संख्या में सराहना मिली है।मेजर खरे के लेख प्रमुख समाचार-पत्रों व पत्रिकाओं में प्रकाशित होते रहते हैं। यत्र-तत्र-सर्वत्र से सफलता के नए-नए प्रसंग एकत्र करना और उन्हें पाठकों तक पहुँचाना, जिनके भीतर कुछ करने की एक लौ प्रज्वलित है—अब उनका यही मिशन है।

Trusted for over 49 years

Family Owned Company

Secure Payment

All Major Credit Cards/Debit Cards/UPI & More Accepted

New & Authentic Products

India's Largest Distributor

Need Support?

Whatsapp Us