Skip to content

Booksellers & Trade Customers: Sign up for online bulk buying at trade.atlanticbooks.com for wholesale discounts

Booksellers: Create Account on our B2B Portal for wholesale discounts

Safalta Ke 400 Sootra

by Y. Sunder Rajan
Sold out
Current price ₹140.00
Original price ₹200.00
Original price ₹200.00
Original price ₹200.00
(-30%)
₹140.00
Current price ₹140.00

Ships in 7-10 Days

Free Shipping in India on orders above Rs. 500

Request Bulk Quantity Quote
+91
Book cover type: Paperback
  • ISBN13: 9789351864196
  • Binding: Paperback
  • Subject: N/A
  • Publisher: Prabhat Prakashan Pvt. Ltd.
  • Publisher Imprint: Prabhat Prakashan Pvt. Ltd.
  • Publication Date:
  • Pages: 224
  • Original Price: INR 200.0
  • Language: Hindi
  • Edition: N/A
  • Item Weight: 370 grams
  • BISAC Subject(s): Personal Growth / Success

सफलता के 400 सूत्रभारत में अधिकांश माता-पिता अपने बच्चों को अति आदर्शवादी पाठ पढ़ाते हैं, सीख देते हैं। ऐसे पाठ और सीख, जिन पर वे स्वयं विश्‍वास नहीं करते हैं या जो हमारे वास्तविक जीवनानुभवों पर आधारित नहीं होते। इन सब से युवाओं को अपने व्यावहारिक जीवन में कोई लाभ नहीं होता।प्रतियोगी परीक्षाओं का दबाव, फिर रोजगार की तलाश, रोजगार मिलने पर उसमें बने रहने का दबाव और अपने वरिष्‍ठों से तालमेल बैठाने का दबाव अकसर युवाओं को इतना निचोड़ लेता है, दिग्भ्रमित कर देता है कि वे गंभीरतापूर्वक कुछ सोच नहीं पाते।प्रस्तुत पुस्तक मूल रूप से सभी आयुवर्ग के पाठकों, विशेषकर युवाओं, के लिए है कि वे अपने जीवन के बारे में सोच सकें, समस्याओं एवं चुनौतियों का सामना कर सकें, अपने लिए बेहतर भविष्य निर्माण कर सकें तथा अपने इच्छित कार्यों में अधिकाधिक सफलता पा सकें। इसमें जीवन के यथार्थों एवं वास्तविकताओं को व्याख्यायित किया गया है।अत्यंत सरल-सुबोध भाषा में लिखी व्यावहारिक पुस्तक सूत्र बताकर सफलता का मार्ग प्रशस्त करेगी। व्यक्‍तित्व विकास पर एक संपूर्ण पुस्तक।

श्री वाई. सुंदर राजन भारतीय उद्योग परिसंघ (C.I.I.) के प्रमुख सलाहकार और ‘टाइफैक’ (TIFAC) के कार्यकारी निदेशक हैं। वे ‘इसरो’ (ISRO) एवं डिपार्टमेंट ऑफ स्पेस से सन् 1966-88 तक संबद्ध रहे और उपग्रह कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया। भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के अपने लंबे कैरियर में उन्हें विक्रम साराभाई, ब्रह्म प्रकाश, सतीश धवन, ए.पी.जे. अब्दुल कलाम, यू.आर. राव जैसे सुविख्यात भारतीय वैज्ञानिकों के साथ काम करने का अवसर मिला। वे संयुक्‍त राष्‍ट्र सहित विभिन्न अंतरराष्‍ट्रीय संस्थाओं में भारतीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के रूप में काम कर चुके हैं।उन्होंने पूर्व राष्‍ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के साथ मिलकर ‘भारत 2020 : नवनिर्माण की रूपरेखा’ एवं ‘महाशक्‍ति भारत’ जैसी प्रसिद्ध पुस्तकों के अतिरिक्‍त ‘चूजिंग कैरियर पाथ्स’ तथा ‘रिमोट सेंसिंग’ पर पुस्तक की रचना की है। अब तक उनके तमिल में चार और अंग्रेजी में दो काव्य-संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं। संपर्क सूत्र : y.s.rajan@ciionline.org/www.ysrajan.com

Trusted for over 49 years

Family Owned Company

Secure Payment

All Major Credit Cards/Debit Cards/UPI & More Accepted

New & Authentic Products

India's Largest Distributor

Need Support?

Whatsapp Us