Skip to content

Booksellers & Trade Customers: Sign up for online bulk buying at trade.atlanticbooks.com for wholesale discounts

Booksellers: Create Account on our B2B Portal for wholesale discounts

Sangh Darshan

by Surendra Nath Tiwary
Sold out
Current price ₹210.00
Original price ₹300.00
Original price ₹300.00
Original price ₹300.00
(-30%)
₹210.00
Current price ₹210.00

Ships in 7-10 Days

Free Shipping in India on orders above Rs. 500

Request Bulk Quantity Quote
+91
Book cover type: Paperback
  • ISBN13: 9789355624772
  • Binding: Paperback
  • Subject: N/A
  • Publisher: Prabhat Prakashan Pvt. Ltd.
  • Publisher Imprint: Prabhat Prakashan Pvt. Ltd.
  • Publication Date:
  • Pages: 160
  • Original Price: INR 300.0
  • Language: Hindi
  • Edition: N/A
  • Item Weight: 300 grams
  • BISAC Subject(s): General

भारतवर्ष को सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक और आर्थिक रूप से विश्वगुरु के पद पर प्रतिष्ठापित करने के अभियान में सतत कर्मशील राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का सपना माँ भारती को परमवैभव पर पहुँचाना है।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रारंभ से लेकर इसके इतिहास और विकास की कहानी बड़ी ही रोमांचकारी है, जो मन में देशभक्ति, राष्ट्रीयता, त्याग, निष्ठा की तरंगें प्रवाहित करती है। जिस संघ की पहली शाखा संघ प्रणेता डॉ. हेडगेवार के नेतृत्व में मात्र पाँच बालकों से शुरू हुई थी, आज वह दुनिया के सबसे बड़े सामाजिक संगठन का आकार ले चुका है।समाज-जीवन का कोई ऐसा आयाम नहीं है, जिसमें संघ की व्याप्ति नहीं है। हर क्षेत्र में कोटि-कोटि राष्ट्रनिष्ठ स्वयंसेवक समर्पित भाव से समाजोत्थान के कार्य में संलग्न हैं। आज शहरों से लेकर कस्बों तथा गाँवों में भी शाखाएँ समाज में हिंदू संगठन और राष्ट्रभाव जाग्रत् करने का और व्यक्ति- निर्माण करने की प्रेरणा दे रही हैं। देश भर में लगने वाली शाखाओं में लाखों प्रचारक एवं पूर्णकालिक कार्यकर्ता लोगों के बीच देशप्रेम, देशभक्ति, त्याग-समर्पण और शोषित वंचितों के उत्थान व कल्याण हेतु समर्पित हैं।'मन समर्पित, तन समर्पित और यह जीवन समर्पित' तथा 'राष्ट्र सर्वोपरि' का मूलमंत्र समाज में प्रसारित कर भारत के सामाजिक-सांस्कृतिक पुनरुत्थान का पथ प्रशस्त करने वाले संगठन 'राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ' को जानने-समझने की अंतर्दृष्टि प्रदान करने वाली अत्यंत प्रेरक व पठनीय पुस्तक।

डॉ. सुरेंद्र नाथ तिवारीशिक्षा : भौतिक विज्ञान (ऑनर्स), विधि स्नातक, इतिहास व मानवशास्त्र में स्नातकोत्तर, पीएच.डी. ।'पहाड़िया जनजाति इतिहास एवं संस्कृति' पुस्तक प्रकाशित ।पुरस्कार-सम्मान : युवा सम्मान-2011 (युवा व खेलकूद मंत्रालय, भारत सरकार); राजा राममोहन राय स्मृति सेवा सम्मान- 2014; विद्यासागर अलंकरण-2015; स्वामी विवेकानंद और सिस्टर मारग्रेट सम्मान- 2016; 17वें करमापा द्वारा सेवा सम्मान- 2017; इंडो-नेपाल सांस्कृतिक सामाजिक सेवा कार्य हेतु एकता अवार्ड-2018; कोरोना काल में विभिन्न संगठनों से सम्मान; प्रभात खबर दैनिक समाचार-पत्र द्वारा शिक्षाविद् सम्मान ।संप्रति : सदस्य, जिला बाल कल्याण समिति, साहिबगंज (झारखंड सरकार); निदेशक, जे.पी.आई.टी.आई. ग्रुप ऑफ एजुकेशन, साहिबगंज (झारखंड); अध्यक्ष, कौशल्या ज्योति ट्रस्ट, साहिबगंज (झारखंड); संपर्क प्रमुख, जिला-साहिबगंज, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, झारखंड।संपर्क : जयप्रकाश नगर, साहिबगंज, 816109 (झारखंड) ।मो : 9155582222, 7004511208

Trusted for over 49 years

Family Owned Company

Secure Payment

All Major Credit Cards/Debit Cards/UPI & More Accepted

New & Authentic Products

India's Largest Distributor

Need Support?

Whatsapp Us