Skip to content

Booksellers & Trade Customers: Sign up for online bulk buying at trade.atlanticbooks.com for wholesale discounts

Booksellers: Create Account on our B2B Portal for wholesale discounts

Smaran Shakti (Memory Power)

by P.K. Arya
Save 30% Save 30%
Current price ₹210.00
Original price ₹300.00
Original price ₹300.00
Original price ₹300.00
(-30%)
₹210.00
Current price ₹210.00

Ships in 7-10 Days

Free Shipping in India on orders above Rs. 500

Request Bulk Quantity Quote
+91
Book cover type: Hardcover
  • ISBN13: 9789389982312
  • Binding: Hardcover
  • Subject: N/A
  • Publisher: Prabhat Prakashan Pvt. Ltd.
  • Publisher Imprint: Prabhat Prakashan Pvt. Ltd.
  • Publication Date:
  • Pages: 112
  • Original Price: INR 300.0
  • Language: Hindi
  • Edition: N/A
  • Item Weight: 175 grams
  • BISAC Subject(s): N/A

स्मरण-शक्‍तिअगर आप यह समझते हैं कि रटने से स्मरण-शक्‍ति बढ़ती है तो आप गलत समझते हैं। दरअसल, किसी विषय-वस्तु को हम जितनी सरलता से और दिमाग पर जोर डाले बिना देखते, सुनते या पढ़ते हैं, वह उतनी ही सहजता से हमारे दिमाग में स्थायी रूप से दर्ज हो जाती है। मिसाल के तौर पर किसी फिल्म को एक बार देखकर या उसके गीत सुनकर वे हमें सहज ही याद हो जाते हैं। अकसर हम किसी बात को याद करने के लिए दिमाग पर जोर डालते हैं और वह हमें याद नहीं आती। थोड़ी देर बाद एकाएक वह हमें याद आ जाती है—इसे क्या कहेंगे?दरअसल, स्मरण-शक्‍ति बढ़ाने के लिए सरल सा नियम है—सरलता से उस विषय का दोहराव किया जाता रहे, फिर वह विषय स्थायी रूप से हमारे स्मृति-पटल पर दर्ज हो जाता है। दिन भर की घटनाएँ और पाठ हम रात्रि को दोहरा लें तो हमारी स्मरण-शक्‍ति अक्षुण्ण बनी रहती है।स्मरण-शक्‍ति विकसित करने की बेजोड़ पुस्तक आपके व्यक्‍तित्व का एक अनूठा पहलू है, इसलिए इसका विकास करिए, यह पुस्तक सचमुच इसमें आपकी मदद करेगी।

प्रो. पी.के. आर्य देश के वरिष्‍ठ लेखक, पत्रकार, ज्योतिर्विद्, विचारक एवं शिक्षाविद् हैं। पत्र-पत्रिकाओं और रिसर्च जर्नल्स में उनकी तीन हजार से भी अधिक रचनाएँ तथा महत्त्वपूर्ण विषयों पर चालीस से भी अधिक पुस्तकें/ग्रंथ प्रकाशित हैं। भारत के विभिन्न राष्‍ट्रीय समाचार, पत्र-पत्रिकाओं के संपादकीय विभाग में शीर्षस्थ पदों पर कार्य कर चुके हैं। ‘प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया’ में दो बार ‘पर्यवेक्षक’ रहे तथा तीन वर्ष तक भारत के शीर्षस्थ उद्योगपति मुकेश अंबानी के ‘मीडिया सलाहकार’ और ‘संचार मंत्रालय’ में भी ‘सलाहकार’ रहे। एक ‘सांस्कृतिक राजदूत’ की हैसियत से डेढ़ दर्जन से भी अधिक देशों की यात्रा। अतिथि प्रोफेसर के रूप में दुनिया के कई विश्‍वविद्यालयों में अध्यापन।उन्हें विविध पुरस्कारों और सम्मानों से विभूष्ात किया जा चुका है। वष्र्ा 2010 में हिंदी अकादमी, दिल्ली द्वारा ‘साहित्य कृति पुरस्कार’, सृजनात्मक लेखन के लिए ‘इंटरनेशनल वोकेशनल आवार्ड-1999’, विश्‍व आंदोलन ट्रस्ट, मुंबई द्वारा ‘राष्‍ट्र गौरव सम्मान-2004’, अमेरिकन बायोग्राफिकल इंस्टीट्यूट, कैरोलिना (अमेरिका) द्वारा ‘इंस्टीट्यूट अवार्ड-2002’, सल्तनत ऑफ ओमान के ‘निशान-ए-मस्कट’ समेत लगभग 45 सम्मानों से अलंकृत। उन्हें अत्यंत प्रतिष्‍ठ‌ित प्रत्यायित पत्रकार (Accredited Journalist) (गृह मंत्रालय तथा सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार) का दरजा प्राप्‍त है।

Trusted for over 49 years

Family Owned Company

Secure Payment

All Major Credit Cards/Debit Cards/UPI & More Accepted

New & Authentic Products

India's Largest Distributor

Need Support?

Whatsapp Us