Skip to content

Booksellers & Trade Customers: Sign up for online bulk buying at trade.atlanticbooks.com for wholesale discounts

Booksellers: Create Account on our B2B Portal for wholesale discounts

Tamil Ki Lokpriya Kahaniyan

by Dr. A. Bhawani
Sold out
Current price ₹123.00
Original price ₹175.00
Original price ₹175.00
Original price ₹175.00
(-30%)
₹123.00
Current price ₹123.00

Ships in 7-10 Days

Free Shipping in India on orders above Rs. 500

Request Bulk Quantity Quote
+91
Book cover type: Paperback
  • ISBN13: 9789352663873
  • Binding: Paperback
  • Subject: N/A
  • Publisher: Prabhat Prakashan Pvt. Ltd.
  • Publisher Imprint: Prabhat Prakashan Pvt. Ltd.
  • Publication Date:
  • Pages: 184
  • Original Price: INR 175.0
  • Language: Hindi
  • Edition: N/A
  • Item Weight: 250 grams
  • BISAC Subject(s): Short Stories (single author)

वैसे तो कहानी सुनने-सुनाने की प्रथा आदिकाल से चली आ रही है। तमिल में आधुनिक कहानी की परंपरा सवा सौ वर्ष पुरानी है। कहानी कला की विधा यद्यपि तमिल साहित्य के लिए नई होते हुए भी कहानी बहुत पुरानी है। प्राचीन तमिल साहित्य में कहानी सुनाने की प्रथा कविता के माध्यम से थी। संघकाल की कविताओं में तथा प्राचीन युग की अन्य कविताओं में कथा-काव्य लिखने की परंपरा थी। आज की तरह उपन्यास और कहानियों की नई साहित्यिक विधा न होने पर भी कथा अवश्य होती थी। प्राचीन तमिल महाकाव्यों में प्रासंगिक कथाएँ बीच-बीच में होती थीं। संगमकाल की कविताओं में भी कथा-काव्य मिलते हैं, फिर भी छोटी कहानियाँ लिखने की परिपाटी यहाँ पाश्चात्य प्रभाव से ही ग्रहण की गई है। तमिल में भी कहानी साहित्य और उपन्यास साहित्य विविध रूपों में विकसित हुआ। युग के अनुसार, समाज में होनेवाले परिवर्तन के अनुरूप साहित्य का रूप, स्वर बदलता गया, और तमिल कहानी साहित्य भी अपनी वैविध्य विशेषताओं से उभरकर सामने आया। जिस प्रकार लेखक की कई दृष्टियाँ होती हैं, इसी प्रकार पाठक की भी कई उम्मीदें और माँगें होती हैं। उसे पहचानकर लिखने में ही एक साहित्यकार की प्रतिभा निहित है। तमिल साहित्यकार उसके अपवाद नहीं। नए शिल्प-शैली, भाषागत प्रयोगों को अपनाते हुए आज तमिल कहानियाँ क्षितिज को छू रही हैं।तमिल भाषा के श्रेष्ठ कथाकारों की लोकप्रिय कहानियों का संकलन।

जन्म : 17 अतूबर, 1953 को पुणे, महाराष्ट्र में।शिक्षा : एम.ए, एम.फिल., पी-एच.डी (हिंदी), पी.जी डिप्लोमा (अनुवाद)।कृतित्व : मद्रास ऑल इंडिया रेडियो में ए.ए.वी.पी. की हिंदी उद्घोषिका रहीं, हिंदुस्तान न्यूज पिं्रट, कोट्टयम में हिंदी अधिकारी के पद पर, चेन्नै के विभिन्न कॉलेजों में बी.ए. स्तर के छात्र-छात्रों को प्रवता के रूप में पढ़ाया; 11 वर्ष दक्षिण भारत हिंदी प्रचार सभा में प्रवता, फिर रीडर की हैसियत से एम.ए, एम.फिल. एवं पी-एच.डी. के शोधार्थियों का मार्ग-निर्देशन; सेवानिवृ िके बाद तमिलनाडु भाषा संगम की अध्यक्ष।रचना-संसार : सृजन के विविध आयाम (अनुवाद), आकाशवाणी और राष्ट्रीयता, भौंरा और जुगनू (तमिल से हिंदी में अनूदित संकलन), एक निराला व्यति : विश्रांत, पवन से पुष्प, तमिल लोक साहित्य— बृहत् लेख; भारतीय लोक साहित्य-कोश।संपादन : The Voice of Bharat & Bharathathin Kural (about Mr. Narendra Modi in English & Tamil, respectively).सम्मान-पुरस्कार : अनेक प्रतिष्ठित सम्मान-पुरस्कारों से अलंकृत।संपर्क : अभिषेक अपार्टमेंट, 41/62अ, न्यू बोग रोड, टी. नगर चेन्नै-600017।

Trusted for over 49 years

Family Owned Company

Secure Payment

All Major Credit Cards/Debit Cards/UPI & More Accepted

New & Authentic Products

India's Largest Distributor

Need Support?

Whatsapp Us