Skip to content

Booksellers & Trade Customers: Sign up for online bulk buying at trade.atlanticbooks.com for wholesale discounts

Booksellers: Create Account on our B2B Portal for wholesale discounts

Urmila Shirish ki Lokpriya Kahaniyan

by Urmila Shirish
Sold out
Current price ₹123.00
Original price ₹175.00
Original price ₹175.00
Original price ₹175.00
(-30%)
₹123.00
Current price ₹123.00

Ships in 7-10 Days

Free Shipping in India on orders above Rs. 500

Request Bulk Quantity Quote
+91
Book cover type: Paperback
  • ISBN13: 9789353223670
  • Binding: Paperback
  • Subject: N/A
  • Publisher: Prabhat Prakashan Pvt. Ltd.
  • Publisher Imprint: Prabhat Prakashan Pvt. Ltd.
  • Publication Date:
  • Pages: 176
  • Original Price: INR 175.0
  • Language: Hindi
  • Edition: N/A
  • Item Weight: 250 grams
  • BISAC Subject(s): N/A

उर्मिला शिरीष की कहानियाँ चाहे वह ‘प्रार्थनाएँ’ हो या ‘राग-विराग’ या ‘उसका अपना रास्ता’ या ‘बाँधो न नाव इस ठाँव बंधु!’ संबंधों की ऐसी मर्मगाथाएँ हैं, जो पाठकों को भीतर तक उद्वेलित और आंदोलित कर देती हैं। अपने आसपास के परिवेश, समाज, पर्यावरण तथा सरोकारों की तसवीर प्रस्तुत करती इन कहानियों में जीवन के बिंब सघनता के साथ उभरकर आते हैं। वर्चस्व और सामंतवादी सोच के प्रतिरोध में खड़े उनके पात्र संवेदना, मनुष्यता और करुणा की रसधार से मन-मस्तिष्क को आप्लावित कर देते हैं। आज जब कहानियाँ सायास विचार और फॉर्मूला के बोझ से आक्रांत बना दी जाती हैं, ऐसे में उर्मिला शिरीष की कहानियाँ जीवन की समग्रता को समेटे ‘कहानीपन’ पठनीयता और सहजता जैसे अद्भुत गुणों की बानगी प्रस्तुत करती हैं। उर्मिला शिरीष की कहानियाँ प्रेमचंद की परंपरा से आती हैं, जहाँ जीवन का यथार्थ है तो जीने की इच्छा को फलीभूत करता मार्ग भी। उनकी कहानियों में स्त्री जीवन के कई रूप हैं, तो बच्चों की, युवाओं की एकदम ईमानदार भावछवि भी। वे वृद्ध जीवन के ऐसे अनदेखे पक्ष उजागर करती हैं, जहाँ हम प्रायः अपनी दृष्टि को ठहरा देते हैं। प्रेम और घृणा, संघर्ष और जिजीविषा के, राग और द्वेष के बीच बहते जीवन को उनकी मनोवैज्ञानिक दृष्टि पाठकों के सामने ऐसे सहज ढंग से रख देती है कि वे चकित रह जाते हैं।उर्मिला शिरीष के व्यापक रचना-संसार की कुछ लोकप्रिय कहानियों का संकलन।

उर्मिला शिरीषरचना-संसार : बिवाइयाँ तथा अन्य कहानियाँ, उर्मिला शिरीष की श्रेष्ठ कहानियाँ, दीवार के पीछे, मेरी प्रिय कथाएँ, ग्यारह लंबी कहानियाँ, कुर्की और अन्य कहानियाँ, लकीर तथा अन्य कहानियाँ, पुनरागमन, निर्वासन, रंगमंच, शहर में अकेली लड़की, सहमा हुआ कल, केंचुली, मुआवजा, वे कौन थे (कहानी-संग्रह); बयावाँ में बहार (गोविंद मिश्र की जीवनी); शब्दों की यात्रा के साथ (साहित्यकारों से साक्षात्कार); खुशबू, धूप की स्याही, प्रभाकर श्रोत्रिय : आलोचना की तीसरी परंपरा, सृजनयात्रा : गोविंद मिश्र (संपादन)। ‘पत्थर की लकीर’ पर टेली-सीरियल। कई विश्वविद्यालयों में उनके साहित्य पर शोधकार्य। कई कहानियों का भारतीय भाषाओं में अनुवाद।सम्मान-पुरस्कार : अखिल भारतीय मुक्तिबोध पुरस्कार, कमलेश्वर कथा सम्मान, रामदास तिवारी सम्मान, कृष्ण प्रताप कथा सम्मान, शैलेष मटियानी चित्रा कुमार कथा सम्मान, विजय वर्मा कथा पुरस्कार, निर्मल पुरस्कार, भगवत प्रसाद स्मृति साहित्य सम्मान, बलदेव मिश्र पुरस्कार, वागीश्वरी पुरस्कार, समर स्मृति साहित्य पुरस्कार।संप्रति : प्राध्यापक (हिंदी), शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या स्नातकोत्तर (स्वशासी) महाविद्यालय, भोपाल।

Trusted for over 49 years

Family Owned Company

Secure Payment

All Major Credit Cards/Debit Cards/UPI & More Accepted

New & Authentic Products

India's Largest Distributor

Need Support?

Whatsapp Us