विजय (Vijay)
Ships in 4-7 Days
Free Shipping in India on orders above Rs. 500
Ships in 4-7 Days
Free Shipping in India on orders above Rs. 500
किताब के बारे में-भारत एक वीर भूमि है। इसलिए भारत की अपनी जन्म काल से ही विजयी परंपरा रही है, इस पर जन्म लेने वालों ने इसकी अस्मिता की रक्षा में अपने आप का सर्वस्व न्योछावर करना सौभाग्य माना और उस पर सहर्ष प्राण बलिहार करते आये हैं और आज भी उसी परंपरा को प्राणपण से निभाने में समस्त भारतवासी गौरव अनुभव करते हैं। ऐसी परम्परा गंगोत्री की पवित्र धार की तरह सुपावन है अतः उसकी सुपवानता को और अधिक सुपावन बनाने में कोटिक नरवीरों जिनमें सम्राट ललितादित्य, दाहिरसेन, बाप्पा रावल, मिहिरदेव, राजेंद्र चोल, भीमदेव, घोघा बापा, गोरा, बादल, कान्हड़ देव, वीरम देव, हम्मीर, शेखा जी, हरपाल देव, राणा सांगा, हेमू, चंद्रसेन राठोड़, रामशाह तोमर, वीरभान जडेजा, सुहेलदेव, कल्ला राठोड़, अमर सिंह राठोड़, लाचित बोर्फुकन, राणा राज सिंह, गुरु गोबिंद सिंह, जामसता जी, डूगर भाटी, गोकुल जाट, पाबू जी, छत्रसाल, बंदा बैरागी, दुर्गादास राठोड़, बाजीराव पेशवा, हरी सिंह नलवा, रणजीत सिंह, नाना साहब पेशवा, बलभद्र नेगी, तात्या टोपे, बिरसा मुंडा, बाबू कुंवर सिंह, महावीर राठोड़, सुभाष चन्द्र बोस, सरदारबल्लभ पटेल, बलवंत सिंह आदि ने अपने प्राणों की आहुति देकर राष्ट्र की आन-बान-शान की रक्षा में हँसते हँसते (तेरा वैभव अमर रहे मां, हम दिन चार रहें न रहें) यह मंत्र जपते हुए अपने आप को भारत माता के श्रीचरणों में होम कर दिया। अतः इन सबके प्रति सम्पूर्ण राष्ट्र भी कृतज्ञ हो सके यही इस (विजय) रूपी शब्द-सुधा की मोक्षदायिनी की एक मात्र अभिलाषा है। धन्यवाद, जगराम सिंह
जीवन परिचय , नाम: जगराम सिंह चौहान, , पिता का नाम: स्व. श्री इंदल सिंह चौहान, माता का नाम: स्व. श्रीमती गोमती देवी शैक्षिक योग्यता: स्नातकोत्तर-अंग्रेजी, शैक्षणिक सेवा- 1988-1991 प्रवक्ता-अंग्रेजी (हायर सेकेंडरी स्कूल, मध्य प्रदेश) सामाजिक सेवा: 27 जुलाई 1992 से-आज तक (प्रचारक-राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ)वर्तमान दायित्व: संयोजक- उत्तर और पश्चिम उत्तर प्रदेश क्षेत्र, (शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास) व्याख्यान प्रस्तुति: (1) भारत दर्शन-300 (2) हिंदुत्व-100 (3) भारतीय संस्कृति-150 (4) परिवार-500 (5) पर्यावरण -100 (6) राष्ट्र-200 (7) मातृभूमि-300 (8) भारतीय शिक्षा-150 (9) वसुधैव कुटुम्बकम-50 (10) हिन्दू जीवन शैली-200(11) भारत के युवा-450 साहित्यिक लेखन सेवा - ज्ञान बुक्स प्रकाशन दिल्ली , ENGLISH GRAMMAR : , 1-New Flow Of General English , 2- New Flow Of Spoken English , POETRY : 1-Glimpse Of Inspiration , हिंदी काव्य: (1) काव्यांजलि भोर (2) काव्यांजलि उदय (3) काव्यांजलि किरण (4) काव्यांजलि प्रभात (5) काव्यांजलि तेज , हिंदी गद्य: 1) सामाजिक क्रांति के शिल्पी (2) समरसता के भगीरथ (3) उत्सव हमारे प्राण (4) राष्ट्र के गौरव (5) सेतुबंध (6) समन्वय- लक्ष्य की ओर (7) अतीत की धरोहर (8) पुरखों की सीख (9) शिक्षा की रीति (10) विजयपथ (11) रणचंडी (12) चिनगारी (13) भारतीय विज्ञान की ऊँची उड़ान , प्रभात बुक्स प्रकाशन दिल्ली: गद्य साहित्य - (1) मां (2) हमारी प्रार्थना (3) भारत दर्शन, अर्चना बुक्स प्रकाशन भोपाल: गद्य साहित्य - (1) लोक पूजन विधि (2) संस्कार सागर (3) राष्ट्र की संजीवनी , मध्य प्रदेश ग्रन्थ अकादमी भोपाल: गद्य साहित्य- (1) शिक्षा के तीन पग, जय श्री राम