Skip to content

Booksellers & Trade Customers: Sign up for online bulk buying at trade.atlanticbooks.com for wholesale discounts

Booksellers: Create Account on our B2B Portal for wholesale discounts

Vismrit Chehare

by Lajwanti Jha
Sold out
Current price ₹210.00
Original price ₹300.00
Original price ₹300.00
Original price ₹300.00
(-30%)
₹210.00
Current price ₹210.00

Ships in 7-10 Days

Free Shipping in India on orders above Rs. 500

Request Bulk Quantity Quote
+91
Book cover type: Paperback
  • ISBN13: 9789355211958
  • Binding: Paperback
  • Subject: N/A
  • Publisher: Prabhat Prakashan Pvt. Ltd.
  • Publisher Imprint: Prabhat Prakashan Pvt. Ltd.
  • Publication Date:
  • Pages: 176
  • Original Price: INR 300.0
  • Language: Hindi
  • Edition: N/A
  • Item Weight: 200 grams
  • BISAC Subject(s): Sociology / Social Theory

आजादी के इतिहास पर अनेक ग्रंथ हैं। कुछ में अग्रणी भूमिका निर्वहन करनेवाले सेनानियों की जीवनियाँ भी उपलब्ध हैं, परंतु स्त्रियों की समान भागीदारी पर बहुत खोजबीन के बावजूद भी कुछ विशेष नहीं मिला।घर-घर चरखा चलाने, खादी का प्रचार- प्रसार करने, विदेशी वस्त्रों का बहिष्कार करने, धरना देने, छूआछूत की भावना मिटाने, मद्य निषेध आंदोलन को सफल बनाने तथा परदा प्रथा उन्मूलन में नारी-शक्ति की लगन, त्याग एवं बलिदान की भावना ने राष्ट्रीय स्वतंत्रता आंदोलन को प्रबल एवं सफल बनाया तथा अपने पुरुष स्वयंसेवकों, कार्यकर्ताओं के साथ कंधे-से-कंधा मिलाकर अग्रसर हुईं, लेकिन सिर्फ शिक्षित, कुलीन, संभ्रांत एवं संपन्न वर्ग की ही भागीदारी के मद्देनजर इनका सर्वव्यापीकरण नहीं हो पाया तथा इनका संख्या बल नगण्य सा रहा।कुछ ऐसी ही महिलाओं के परिवार के सदस्यों से साक्षात्कार, तत्कालीन समाचार-पत्रों की प्रतियों एवं यत्र-तत्र बिखड़ी हुई अल्प उपयोगी सामग्री का संकलन कर प्रस्तुत पुस्तक का प्रारूप तैयार किया गया है। इसमें स्वाधीनता संग्राम के संदर्भ में बिहार की नारी-शक्ति के योगदान को जनता के समक्ष प्रस्तुत करने के पुनीत कार्य द्वारा बिहार की महिलाओं के गौरव एवं आत्मसम्मान तथा बल एवं साहस को उत्प्रेरित कर राष्ट्र-निर्माण की ओर उन्मुखीकरण के साथ सभी अनाम एवं गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों को पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है।

लाजवंती झा —शिक्षा : स्नातकोत्तर (राजनीति विज्ञान), प्रतिष्ठा (प्राणी विज्ञान), स्नातक (संगीत), एडवांस डिप्लोमा (कंप्यूटर प्रबंधन)।अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, 2014 पर विशिष्ट महिला सम्मान।कोसी क्षेत्र की लाखों बहनों की शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार एवं कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से स्वावलंबन एवं समृद्धि हेतु कार्यक्रम चला रही हैं । राजनीति के क्षेत्र में भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष एवं महामंत्री के दायित्व का निर्वण कर चुकी हैं। नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय को लेखक-मंडली में सम्मिलित होकर महिला एवं बाल अधिकार के डिप्लोमा पाठ्यक्रम हेतु पाठ्य सामग्री निर्माण में संलग्न रही हैं।एक कुशल संगठनकर्ता, स्पष्ट सोच एवं राष्ट्र-निर्माण के दृष्टिकोण से नारी-समाज को सशक्त कर अहर्निश सेवा-कार्य में संलिप्त |सदस्य : भाजपा चुनाव समिति, बिहार। सचिव : मंडन भारती जागृति समाज, सहरसा। संप्रति : अध्यक्ष, भाजपा महिला मोर्चा, बिहार।

Trusted for over 49 years

Family Owned Company

Secure Payment

All Major Credit Cards/Debit Cards/UPI & More Accepted

New & Authentic Products

India's Largest Distributor

Need Support?

Whatsapp Us