Skip to content

Booksellers & Trade Customers: Sign up for online bulk buying at trade.atlanticbooks.com for wholesale discounts

Booksellers: Create Account on our B2B Portal for wholesale discounts

Usi Dehari Par (Stories Book)

by Usha Kiran Khan
Sold out
Current price ₹245.00
Original price ₹350.00
Original price ₹350.00
Original price ₹350.00
(-30%)
₹245.00
Current price ₹245.00

Ships in 7-10 Days

Free Shipping in India on orders above Rs. 500

Request Bulk Quantity Quote
+91
Book cover type: Hardcover
  • ISBN13: 9789392573231
  • Binding: Hardcover
  • Subject: N/A
  • Publisher: Prabhat Prakashan Pvt. Ltd.
  • Publisher Imprint: Prabhat Prakashan Pvt. Ltd.
  • Publication Date:
  • Pages: 144
  • Original Price: INR 350.0
  • Language: Hindi
  • Edition: N/A
  • Item Weight: 200 grams
  • BISAC Subject(s): Short Stories, Collections & Anthologies

‘‘हटो, छोड़ो मुझे, मेघ बुन्नी में किधर जाऊँ, सो यहीं चहलकदमी कर रहा हूँ। क्या कहती हो तुम, मैं बैठ जाऊँ?’’ नाराजगी भरे स्वर में कहा। सपना नीचे उनके घुटने के पास बैठ गई। उनके घुटने सहलाने लगी। ‘‘नानाजी, क्या नानी माँ या बूढ़ी नानी ने आपको कभी ऊँट कहा?’’‘‘कहा, कहा क्यों नहीं? मेरी माँ ने तो ऊँट, घोड़ा, गदहा सबकुछ कहा। उन्होंने जो कहा, वह मैंने किया। है कि नहीं? बताओ!’’‘‘और नानी माँ ने कहा कभी ऊँट?’’‘‘नहीं, कभी नहीं।’’‘‘पक्का?’’‘‘पक्का’’—नाना ने सपना का मुस्कुराता चेहरा इस धुँधले बल्ब में देखा और समझ गए कि इन्हें वह हँसाकर गुस्सा कम करवाना चाहती है।‘‘चलो उठो और मुझे भी उठने दो। हाथ-पैर धोओ, नानी माँ तुम्हारी राह देख रही हैं। दस बजे से घर से गायब हो। भूखी होगी!’’—इसी पुस्तक सेहिंदी की मूर्धन्य और प्रतिष्ठित साहित्यकार उषाकिरण खान की कहानियाँ मर्मस्पर्शी और संवेदनशील होती हैं। उनकी कथाओं की भावभूमि हमारे अंतस्थल को स्पर्श करती हैं, हमें झकझोरती हैं और सामाजिक ताने-बाने का एक ऐसा स्वरूप बुनती हैं, जो पाठकों को बाँध लेता है। अत्यंत भावपूर्ण और रोचक कहानियों का पठनीय संकलन।

उषाकिरण खान— जन्म : 24 अक्तूबर, 1945 को लहेरियासराय, दरभंगा (बिहार) में। शिक्षा : एम.ए., पी-एच.डी.।रचना-संसार : ‘जलधार’, ‘कास वन’, ‘विवश विक्रमादित्य’, ‘खेलत गेंद यमुना किनारे’, ‘दूबधान और अन्य कहानियाँ’, ‘कासवान’, ‘गिली पाँक’, ‘जनम अवधि’, ‘घर से घर तक’, ‘दस प्रतिनिधि कहानियाँ’, ‘संकलित कहानियाँ’ (कथा-संग्रह); ‘फागुन के बाद’, ‘सीमांत कथा’, ‘रत्नारे नयन’, ‘पानी पर लकीर’, ‘सिरजनहार’, ‘अगन हिंडोला’, ‘गई झुलनी टूट’, ‘वात भक्षा’, ‘गहरी नदिया, नाव पुरानी’, ‘आशा : बारहखड़ी विधाता बाँचे’ (उपन्यास); ‘कहाँ गए मेरे उगना’, ‘हीरा डोम’ (नाटक); ‘डैडी बदल गए’, ‘नानी की कहानी’, ‘सात भाई और चंपा’, ‘चिडिय़ा चुग गई खेत’ (बाल-नाटक) सहित 2 नुक्कड़ नाटक, 1 बाल उपन्यास, 2 चित्रकथा प्रकाशित। मैथिली में 1 लघुकथा-संग्रह, 5 उपन्यास, 1 कविता-संग्रह, 3 नाटक, 2 बाल-नाटक, 1 जीवनी, 1 स्त्री विमर्श, 1 संस्मरण, 2 कथेतर के अतिरिक्त कई पुस्तकों का अनुवाद)।पुरस्कार-सम्मान : ‘पद्मश्री, साहित्य अकादमी अवॉर्ड, हिंदी-सेवी सम्मान, महादेवी वर्मा सम्मान, दिनकर राष्ट्रीय पुरस्कार, पं. विद्यानिवास सम्मान, भारत-भारती सम्मान, स्पंदन सम्मान, कोसी सम्मान, कुसुमांजलि सम्मान एवं अन्य सम्मान।

Trusted for over 49 years

Family Owned Company

Secure Payment

All Major Credit Cards/Debit Cards/UPI & More Accepted

New & Authentic Products

India's Largest Distributor

Need Support?

Whatsapp Us