Skip to content

Booksellers & Trade Customers: Sign up for online bulk buying at trade.atlanticbooks.com for wholesale discounts

Booksellers: Create Account on our B2B Portal for wholesale discounts

Shishtachar

by Mahesh Sharma
Sold out
Current price ₹140.00
Original price ₹200.00
Original price ₹200.00
Original price ₹200.00
(-30%)
₹140.00
Current price ₹140.00

Ships in 4-7 Days

Free Shipping in India on orders above Rs. 500

Request Bulk Quantity Quote
+91
Book cover type: Hardcover
  • ISBN13: 9789383110520
  • Binding: Hardcover
  • Subject: N/A
  • Publisher: Prabhat Prakashan Pvt. Ltd.
  • Publisher Imprint: Prabhat Prakashan Pvt. Ltd.
  • Publication Date:
  • Pages: 104
  • Original Price: INR 200.0
  • Language: Hindi
  • Edition: N/A
  • Item Weight: 175 grams
  • BISAC Subject(s): Entertaining

शिष्‍ट + आचार = शिष्‍टाचार— अर्थात् विनम्रतापूर्ण एवं शालीनतापूर्ण आचरण । शिष्‍टाचार वह आभूषण है जो मनुष्य को आदर व सम्मान दिलाता है । शिष्‍टाचार ही मनुष्य को मनुष्य बनाता है, अन्यथा अशिष्‍ट मनुष्य तो पशु की श्रेणी में गिना जाता है ।शिष्‍टाचार का हमारे जीवन में अत्यंत महत्त्वपूर्ण स्थान है । कहने को तो शिष्‍टाचार की बातें छोटी-छोटी होती हैं, लेकिन बहुत महत्वपूर्ण होती हैं । व्यक्‍त‌ि ‌अपने शिष्‍ट आचरण से सबका स्नेह और आदर पाता है । मानव होने के नाते प्रत्येक व्यक्‍त‌ि को शिष्‍टाचार का आभूषण अवश्य धारण करना चाहिए ।विद्वान् लेखक ने इस पुस्तक में शिष्‍टाचार के विविध पहलुओं पर गहराई से प्रकाश डाला है । इसमें घर में शिष्‍टाचार, मित्रों से शिष्‍टाचार, आस-पड़ोस में शिष्‍टाचार, उत्सव-समारोह में शिष्‍टाचार, खान-पान एवं मेजबानी के समय शिष्‍टाचार, बातचीत तथा पत्र-लेखन में शिष्‍टाचार आदि अनेक शीर्षकों के माध्यम से विषय को स्पष्‍टता के साथ समझाया गया है ।आशा है, पाठकगण इस उपयोगी और प्रेरक पुस्तक का अध्ययन कर शिष्‍टाचार की आवश्यकता को समझकर, उसका अनुकरण व अनुसरण कर अपने जीवन को सुखमय एवं व्यक्‍त‌ित्व को सफल-सार्थक बना सकेंगे ।

प्रतिष्‍ठ‌ित लेखक श्री महेश शर्मा का लेखन कार्य सन् 1983 में तब आरंभ हुआ, जब वे हाई स्कूल में अध्ययनरत थे । बुंदेलखंड विश्‍वविद्यालय, झाँसी से सन् 1989 में हिंदी में एम.ए. किया । उसके बाद कुछ वर्षों तक विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं के लिए संवाददाता, संपादक और प्रतिनिधि के रूप में कार्य किया ।अब तक अनेक पत्र-पत्रिकाओं में उनकी तीन हजार से अधिक विविध विषयी रचनाएँ तथा मौलिक एवं संपादित चार सौ से अधिक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं ।हिंदी लेखन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए अनेक पुरस्कारों से सम्मानित, जिनमें प्रमुख हैं-नटराज कला संस्थान, झाँसी द्वारा ' यूथ अवार्ड ' तथा ' अंतर्धारा ' समाचार व फीचर सेवा, दिल्ली द्वारा ' लेखक रत्‍न ' पुरस्कार ।संप्रति : स्वतंत्र पत्रकार व लेखक ।

Trusted for over 49 years

Family Owned Company

Secure Payment

All Major Credit Cards/Debit Cards/UPI & More Accepted

New & Authentic Products

India's Largest Distributor

Need Support?

Whatsapp Us