Skip to content

Booksellers & Trade Customers: Sign up for online bulk buying at trade.atlanticbooks.com for wholesale discounts

Booksellers: Create Account on our B2B Portal for wholesale discounts

Prem Ek Paltu Billi

by Nidhi Agarwal
Save 30% Save 30%
Current price ₹209.00
Original price ₹299.00
Original price ₹299.00
Original price ₹299.00
(-30%)
₹209.00
Current price ₹209.00

Ships in 7-10 Days

Free Shipping in India on orders above Rs. 500

Request Bulk Quantity Quote
+91
Book cover type: Paperback
  • ISBN13: 9789360865757
  • Binding: Paperback
  • Subject: N/A
  • Publisher: Rajkamal Prakashan
  • Publisher Imprint: Rajkamal Prakashan
  • Publication Date:
  • Pages: 224
  • Original Price: INR 299.0
  • Language: Hindi
  • Edition: N/A
  • Item Weight: 250 grams
  • BISAC Subject(s): N/A

‘प्रेम एक पालतू बिल्ली’ की कहानियों में उदासी से भरी कायनात की गहरी तफ़सीलें चली आई हैं और इस दुनिया के जोखिम भरे अनुभव, उनके यथार्थ-बोध का हिस्सा बनते गए हैं। इनमें दर्ज हुए विषाद की वजह खोजें तो वहाँ हमें, भीतर-बाहर से जूझती हुई ज़िन्दगी मिलेगी। स्त्री-पुरुष दोनों के किरदार, अपनी रूह में जागे हुए-से शैतानी फ़ितरतों से मुकाबले में दिखाई देंगे। तब ‘शैतानी तुरही’ जैसी कहानी में उभर आए अँधेरे, कीच और लीच ही नहीं बल्कि गहन अकेलेपन को भी आप बहुत सारे सवालों की नींव उधेड़ते हुए महसूस करेंगे। ये कहानियाँ जीवन में पैवस्त हुए नैतिक-अनैतिक से कहीं अधिक मनुष्य होने के ज़रूरी आधारों को पुकारती हैं। इस तरह वे इनसानी रूह को रोगिल बना देने पर आमादा हुए अँधेरे के ज़हर से टकरा रही हैं और यह ज़हर कई रंग का है, किन्तु जहाँ भी है, दारुण है। इसके भीतर जीवन को अवरुद्ध करने वाला पतन है, असम्भव क़िस्म की वारदातें हैं, जीवन की सुन्दरताओं को नष्ट कर जाने वाला पाप-बोध का विषैला पुष्प है, और है मनुष्यता की ओर से जारी हुई एक अनवरत जिरह, जो न होती तो ये कहानियाँ अधूरी रह जातीं। निधि अग्रवाल की कहानियाँ, यथार्थ के प्रचलित इलाक़ों की कहानियाँ नहीं हैं और न ही शिल्प की ज़रा-सी भी सुस्ती इन्हें मंज़ूर है। ये जीवन के भीतर और बाहर को शिद्दत-भरी संवेदनशीलता में रचने में कामयाब हुई कहानियाँ हैं, जिनकी भाषा की भीतर झाँकने वाली ख़ूबी बेजोड़ है।

निधि अग्रवाल गाज़ियाबाद में जन्मी डॉ. निधि अग्रवाल पेशे से चिकित्सक हैं। वे झाँसी में कार्यरत हैं। उनकी प्रकाशित पुस्तकें हैं—‘अपेक्षाओं के बियाबान’ (कहानी-संग्रह); ‘अप्रवीणा’ (उपन्यास); ‘कोई फ्लेमिंगो कभी नीला नहीं होता’ (कविता-संग्रह); ‘टेरेस स्टोरीज़ : गिल्लू की नई कहानी’ (कथेतर)। विभिन्न साहित्यिक पत्रिकाओं में उनकी रचनाओं का निरन्तर प्रकाशन होता रहा है। आकाशवाणी के भोपाल और छतरपुर (मध्य प्रदेश) केन्द्र द्वारा रचनाओं का प्रसारण हुआ है। भारत भवन (भोपाल), साहित्य अकादेमी (दिल्ली) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों और मंचों पर उन्होंने कहानी व आलेख पाठ किया है। उनकी कुछ रचनाओं का गुजराती, पंजाबी व बांग्ला में अनुवाद भी हुआ है। कहानी और कविता के अतिरिक्त वे आलोचना के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं। उन्हें उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान, लखनऊ के ‘पं. बद्री प्रसाद शिंगलू पुरस्कार’, ‘श्रीमती सुमित्रा देवी अवस्थी युवा रचनाकार सम्मान’, ‘निर्मला स्मृति हिन्दी साहित्य गौरव सम्मान’, ‘राष्ट्रीय संत नामदेव कहानी साहित्य पुरस्कार’, ‘किस्सा कोताह पुरस्कार’, ‘होलोकास्ट’ कहानी के लिए ‘प्रथम दीप स्मृति कथा सम्मान’, ‘शोकपर्व’ कहानी के लिए ‘कथा रंग सम्मान’, ‘अप्रवीणा’ के लिए ‘जयपुर साहित्य सम्मान’, ‘पूंछ पर पंख’ कहानी के लिए ‘अमलतास सृजन सम्मान’, ‘गिल्लू की नई कहानी’ के लिए ‘पेन एंड पेपर अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया है।

Trusted for over 49 years

Family Owned Company

Secure Payment

All Major Credit Cards/Debit Cards/UPI & More Accepted

New & Authentic Products

India's Largest Distributor

Need Support?

Whatsapp Us