Skip to content

Booksellers & Trade Customers: Sign up for online bulk buying at trade.atlanticbooks.com for wholesale discounts

Booksellers: Create Account on our B2B Portal for wholesale discounts

Aankhon Ka Tara

by Aparna Gore
Save 35% Save 35%
Current price ₹293.00
Original price ₹450.00
Original price ₹450.00
Original price ₹450.00
(-35%)
₹293.00
Current price ₹293.00

Ships in 7-10 Days

Free Shipping in India on orders above Rs. 500

Request Bulk Quantity Quote
+91
Book cover type: Hardcover
  • ISBN13: 9789369440894
  • Binding: Hardcover
  • Subject: N/A
  • Publisher: Vani Prakashan
  • Publisher Imprint: Vani Prakashan
  • Publication Date:
  • Pages: 160
  • Original Price: INR 450.0
  • Language: Hindi
  • Edition: N/A
  • Item Weight: 350 grams
  • BISAC Subject(s): Short Stories (single author)

‘आँखों का तारा’ रात के अँधेरे में चमक का प्रतीक है। यह माता-पिता के साथ रोचक बचपन का आशीर्वाद है, इसके साथ ही जीवन का शुभारम्भ है। वर्तमान में अपने हस्ताक्षर की कहानी है ‘अम्माँ’!अम्माँ एक पवित्र धारा है तथा सिद्धि-विनायक संगम कलश है। ‘बप्पा की असीम कृपा', ‘शुभ दिन’, ‘देस-परदेस' तथा 'सागर किनारे ' सिद्धि-विनायक की ज़िन्दगी के सुहाने सफ़र की कहानियाँ हैं। ‘रामेश्वरम्' एक अनोखी कहानी है।प्रथम विदेश यात्रा की कहानी है, 'उड़ान : अमेरिका तक' और इसमें अद्भुत विमान यात्रा एवं शक्तिशाली देश अमेरिका के सजीव क्षणों को पिरोया है। पहली कहानी में डिज़्नी वर्ल्ड के अप्रतिम किरदारों का समावेश है। न्यूयॉर्क सितारों का शहर है। अन्तहीन इन्तज़ार और आँसुओं के सैलाब की कहानी है, 'ढलते जायें, शाम के साये'। राजधानी दिल्ली में राजनीति, आक्रमण, गुलामी और युद्ध के आलम में हिन्दुस्तान की क़लम ने अक्षरों से चमत्कारी शायरी लिखी। ‘हज़रत अमीर ख़ुसरो’, ‘मीर जैसे कोई नहीं’, ‘नज़ीर' और 'ग़ालिब का है अन्दाज़-ए-बयाँ' कहानियों में गीत और ग़ज़ल के मोहक संगम से हिन्दी साहित्य की असाधारण प्रतिष्ठा है।★★★इस कहानी-संग्रह में प्रथम कहानी में माता की आँखों की चमक और मोहक मुस्कान से सबका लाड़-दुलार पाने वाला सुपरस्टार शिशु तारा जब चार वर्ष का जन्मदिन मनाने डिज़्नी वर्ल्ड जाता है, तो उसके साथ उसका प्रिय परिवार भी डिज़्नीलैंड फ्लोरिडा के अविश्वसनीय, अद्भुत नज़ारों में सुकून तलाशता है। वर्तमान समय में दौड़-भाग और धन-दौलत की ज़रूरतमन्द जीवन-शैली से चन्द दिन डिज़्नी वर्ल्ड में बिताना किसी स्वप्नलोक और परीलोक में रहकर आने जैसा है। वहीं बनाना रिवर और इंडियन रिवर (नदी) के बाद अटलांटिक महासागर के दुर्लभ आश्चर्यजनक दृश्यांकन को कहानी में लिखने की कोशिश की है। परी और जोसेफ़ के रूप में दो देशों भारत और अमेरिका के आपसी परिपक्व भावुक रिश्तों को दर्शाया गया है। उम्मीद करती हूँ आँखों का तारा में आप भी शिशु के बचपन का उल्लास मनायें और डिज़्नी वर्ल्ड जैसे महान व्यक्तित्व से परिचित हो कर उनके द्वारा कल्पित और निर्मित भव्य मैजिक किंगडम, जंगल, एनिमल किंगडम, फेयरी टेल हाउस, प्रिंसेस हाउस और एनीमेटेड कैरेक्टर्स से सुसज्जित, भव्य, विशालतम आकर्षक, मनमोहक, हृदयस्पर्शी डिज़्नीलैंड के आनन्दोत्सव, जीवन के अनुपम मेले में हिस्सा लें। शुभकामनाओं के साथ कथा-संग्रह का प्रारम्भ कर रही हूँ। —इसी पुस्तक से

अपर्णा गोरेआपका जन्म 16 जून 1970 को कानपुर, उत्तर प्रदेश में हुआ। आपने मध्य प्रदेश के शिवपुरी, भोपाल, बैरसिया एवं खण्डवा के विद्यालयों में प्राथमिक, माध्यमिक और हायर सेकेंडरी बोर्ड की शिक्षा प्राप्त की। प्रथम श्रेणी में मध्य प्रदेश हायर सेकेंडरी बोर्ड और भोपाल विश्वविद्यालय से गणित, भौतिक, रसायनशास्त्र, अंग्रेज़ी तथा हिन्दी साहित्य में स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण की। सन 1989 में बैचलर ऑफ़ साइंस की उपाधि तथा सन् 1991 में बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से भौतिकशास्त्र में मास्टर ऑफ़ साइंस की उपाधि प्रथम श्रेणी में; वर्ष 2019 में महात्मा गांधी अन्तरराष्ट्रीय हिन्दी विश्वविद्यालय, वर्धा के प्रयागराज केन्द्र से हिन्दी/अंग्रेज़ी अनुवाद में पीजी डिप्लोमा प्रथम श्रेणी में तथा वर्ष 2020 में हिन्दी साहित्य में मास्टर ऑफ़ आर्ट्स की उपाधि प्रथम श्रेणी में प्राप्त की। वाणी प्रकाशन से प्रकाशित पहले कहानी-संग्रह ‘आशियाना’ की देश-विदेश में सराहना हुई। ‘आँखों का तारा’ आपका दूसरा कहानी-संग्रह है।

Trusted for over 49 years

Family Owned Company

Secure Payment

All Major Credit Cards/Debit Cards/UPI & More Accepted

New & Authentic Products

India's Largest Distributor

Need Support?

Whatsapp Us