Skip to content

Booksellers & Trade Customers: Sign up for online bulk buying at trade.atlanticbooks.com for wholesale discounts

Booksellers: Create Account on our B2B Portal for wholesale discounts

Aao Banen Safal Vakta

by Surya Sinha
Sold out
Current price ₹245.00
Original price ₹350.00
Original price ₹350.00
Original price ₹350.00
(-30%)
₹245.00
Current price ₹245.00

Ships in 7-10 Days

Free Shipping in India on orders above Rs. 500

Request Bulk Quantity Quote
+91
Book cover type: Hardcover
  • ISBN13: 9788173158537
  • Binding: Hardcover
  • Subject: N/A
  • Publisher: Prabhat Prakashan Pvt. Ltd.
  • Publisher Imprint: Prabhat Prakashan Pvt. Ltd.
  • Publication Date:
  • Pages: 192
  • Original Price: INR 350.0
  • Language: Hindi
  • Edition: N/A
  • Item Weight: 250 grams
  • BISAC Subject(s): Personal Growth / General

आओ बनें सफल वक्ता—सूर्या सिन्हाजैसे कोई शिल्पकार किसी पत्थर को तराशकर एक खूबसूरत मूर्ति बना देता है, लेकिन उस पत्थर को तराशने से पहले ही वह अपने मन-मस्तिष्क में उस मूर्ति की तसवीर को मन की आँखों से देख चुका होता है। ठीक वैसे ही सफल वक्ताओं के कुछ बोलने अथवा भाषण देने से पूर्व ही पूरे भाषण का स्वरूप व विचार उनके मन-मस्तिष्क में अंकित हो जाते हैं, तत्पश्चात् वे धाराप्रवाह बोलते हैं। उन्हें याद करने के लिए रुकना या भटकना नहीं पड़ता और यही वह कला है, जिससे लोग सम्मोहित हो जाते हैं तथा वक्ता द्वारा बताए गए दिशा-निर्देशों को मानते हुए अपनी राह चुनते हैं, अपना मार्ग तय करते हैं। एक सफल वक्ता अपने जीवन को तो सफल बनाता ही है, अपने संपर्क में आए अन्य लोगों के जीवन को भी सफल बनाने का प्रयास करता है। ‘आओ, बनें सफल वक्ता’ किसी भी व्यक्ति के जीवन को ठीक इसी प्रकार सफलता के मुकाम पर ले जाने के लिए एक सफल वक्ता बनाने का प्रयास करती है।यदि आप धाराप्रवाह, शुद्ध और स्पष्ट बोलने में सक्षम हैं, आपका भाषण या आपके बोलने की शैली शुद्ध तथा स्पष्ट है, आप अपने बोलने की प्रक्रिया में संतुलित उतार-चढ़ाव और उचित ताल-मेल पर पूरा ध्यान रखते हैं, तब आपके बोलने या भाषण देने में एक खूबसूरत प्रवाह आता है और आप एक सफल वक्ता कहलाते हैं। ‘आओ, बनें सफल वक्ता’ पुस्तक कुछ ऐसी ही शैलियों और तरीकों से भरी पड़ी है, जो आपको एक सफल वक्ता व सफल व्यक्तित्व बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी।

मानव स्वभाव के अध्येता और दिल्ली विश्‍वविद्यालय से वाणिज्य में स्नातकोत्तर सूर्या सिन्हा की पहचान आज एक प्रख्यात मानव प्रशिक्षक और प्रेरक के रूप में राष्‍ट्रीय सीमा को भी लाँघ रही है।दिल्ली, मुंबई, कोलकाता सहित भारत के अनेक शहरों के प्रतिष्‍ठ‌ित शैक्षणिक संस्थानों, व्यावसायिक संस्थानों और लीडर्स डेवलपमेंट के कार्यक्रमों में अपने प्रेरणादायक व्याख्यानों के लिए चर्चित सूर्या सिन्हा की अब तक कई प्रेरणादायक पुस्तकें बाजार में ‘बेस्ट सेलर’ बन चुकी हैं और सौ से भी अधिक मानव व्यवहार से संबंधित प्रामाणिक लेख देश-विदेश की कई प्रतिष्‍ठ‌ित पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। यही नहीं, इनकी विभिन्न विषयों पर प्रेरणादायक ऑडियो कैसेट्स भी मार्केट में अपनी छाप छोड़ रही हैं।अपने शोध-अनुसंधानों द्वारा स्मरणशक्‍त‌ि से संबद्ध विभिन्न पहलुओं पर विश्‍लेषणात्मक शोधकार्य कर रहे सूर्या सिन्हा आज समूचे देश में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और प्रेस मीडिया में साक्षात्कारों के माध्यम से चर्चा का विषय बने हुए हैं।मानव प्रशिक्षक और प्रेरक होने के साथ-साथ सूर्या सिन्हा कैरियर तथा व्यक्‍त‌ित्व विकास के भी प्रशिक्षक हैं।

Trusted for over 49 years

Family Owned Company

Secure Payment

All Major Credit Cards/Debit Cards/UPI & More Accepted

New & Authentic Products

India's Largest Distributor

Need Support?

Whatsapp Us