Skip to content

Booksellers & Trade Customers: Sign up for online bulk buying at trade.atlanticbooks.com for wholesale discounts

Booksellers: Create Account on our B2B Portal for wholesale discounts

Aapka Adbhut Srijan

by Dr. Himanshu Bavishi
Sold out
Current price ₹350.00
Original price ₹500.00
Original price ₹500.00
Original price ₹500.00
(-30%)
₹350.00
Current price ₹350.00

Ships in 7-10 Days

Free Shipping in India on orders above Rs. 500

Request Bulk Quantity Quote
+91
Book cover type: Paperback
  • ISBN13: 9789389982732
  • Binding: Paperback
  • Subject: N/A
  • Publisher: Prabhat Prakashan Pvt. Ltd.
  • Publisher Imprint: Prabhat Prakashan Pvt. Ltd.
  • Publication Date:
  • Pages: 208
  • Original Price: INR 500.0
  • Language: Hindi
  • Edition: N/A
  • Item Weight: 342 grams
  • BISAC Subject(s): Women's Health

‘एक सुरक्षित गर्भावस्था और प्रतिभाशाली बच्चा यों ही नहीं हो जाता’ बल्कि यह जागरूकता, सही जानकारी, सक्रिय रूप से शामिल माता-पिता और उनको चिकित्सकीय सेवा उपलब्ध करवाने वाली टीम का सामूहिक प्रयास होता है।गर्भावस्था किसी भी महिला के जीवन का सबसे सुखद दौर होता है। नवजात के आगमन की बहुत सारी तैयारी करनी होती है। शारीरिक और भावनात्मक बदलाव, सामान्य लक्षण और उनका उपचार, सही पोषण, बच्चे का विकास, प्रसव पूर्व और बाद की देखभाल तथा संक्षेप में प्रसव की सही, वैज्ञानिक जानकारी, आसानी से समझ में आनेवाली सटीक जानकारी देने से गर्भवती महिलाओं को बहुत फायदा होता है। यह पुस्तक नवीनतम विज्ञान ‘गर्भ संस्कार’ का आधुनिक प्रासंगिकता के साथ निचोड़ है। यह पुस्तक अंग्रेजी में "Your Miracle in Making" तथा मराठी और गुजराती के बाद अब हिंदी भाषा में ‘आपका अद्भुत सृजन’ बहुत ही सावधानीपूर्वक भावी माता-पिता के लिए तैयार की गई है। गर्भावस्था के बारे में यह पुस्तक दंपती को हर वह जानकारी देती है, जो उनके जीवन के सबसे महत्त्वपूर्ण पलों से संबंधित है और उसे वे जानना चाहते हैं।

निःसंतानता और आई.वी.एफ. स्पेशलिस्ट डॉ. हिमांशु बावीशी (एम.डी., प्रसूति एवं स्त्री रोग) ने अहमदाबाद स्थित एशिया के सबसे बड़े बी.जे. मेडिकल कॉलेज से मास्टर डिग्री प्राप्त की। वे निरंतर नई तकनीकों को सीखते और लागू करते हैं।अमेरिका में गहन प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद 1998 में अत्याधुनिक आई.वी.एफ. क्लीनिक की स्थापना सबसे पहले उन्होंने ही की। कड़ी मेहनत, नैतिकता और ईमानदारी के साथ इलाज एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की सफलता दर ने बावीशी फर्टिलिटी इंस्टीट्यूट को भारत के सबसे अच्छे फर्टिलिटी इंस्टीट्यूट में से एक बना दिया है। इलाज को सरल, सुरक्षित और सफल बनाने का ध्येय रखनेवाले बावीशी फर्टिलिटी इंस्टीट्यूट के वर्तमान में अहमदाबाद, मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, सूरत और वडोदरा में 6 उत्कृष्ट केंद्र हैं। उनकी पत्नी डॉ. फाल्गुनी, बेटे डॉ. पार्थ और बहू डॉ. जानकी—सभी फर्टिलिटी एक्सपर्ट हैं। बावीशी फर्टिलिटी इंस्टीट्यूट की ‘देव ने दिए, माँग कर लिये’ (हिंदी, गुजराती), ‘विघ्नदौड़’ (हिंदी, गुजराती) और ‘योर मिरैकल इन मेकिंग’ (अंग्रेजी, हिंदी, गुजराती और मराठी) समेत कई पुस्तकें प्रकाशित। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के बेहद सम्मानजनक, एक्सीलेंस इन द फील्ड ऑफ मेडिसिन अवॉर्ड के अलावा उन्हें और उनके क्लीनिक को अनेक राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड मिल चुके हैं।

Trusted for over 49 years

Family Owned Company

Secure Payment

All Major Credit Cards/Debit Cards/UPI & More Accepted

New & Authentic Products

India's Largest Distributor

Need Support?

Whatsapp Us