Skip to content

Booksellers & Trade Customers: Sign up for online bulk buying at trade.atlanticbooks.com for wholesale discounts

Booksellers: Create Account on our B2B Portal for wholesale discounts

Antriksha Ke Rochak Abhiyan

by Kali Shankar , Rakesh Shukla
Sold out
Current price ₹350.00
Original price ₹500.00
Original price ₹500.00
Original price ₹500.00
(-30%)
₹350.00
Current price ₹350.00

Ships in 7-10 Days

Free Shipping in India on orders above Rs. 500

Request Bulk Quantity Quote
+91
Book cover type: Paperback
  • ISBN13: 9788190734165
  • Binding: Paperback
  • Subject: N/A
  • Publisher: Prabhat Prakashan Pvt. Ltd.
  • Publisher Imprint: Prabhat Prakashan Pvt. Ltd.
  • Publication Date:
  • Pages: 188
  • Original Price: INR 500.0
  • Language: Hindi
  • Edition: N/A
  • Item Weight: 250 grams
  • BISAC Subject(s): Study & Test-Taking Skills

अंतरिक्ष के रोचक अभियानइक्कीसवीं सदी पूर्णत: विज्ञान की सदी है। विज्ञान के क्षेत्र में अनेकानेक अन्वेषण हो रहे हैं। अंतरिक्ष अन्वेषण अब एक महत्त्वपूर्ण विषय बन गया है। इस क्षेत्र में आज तक ब्रह्मांड के अनेक पिंडों—सूर्य, बुध, शुक्र, पृथ्वी का चंद्रमा, मंगल, बृहस्पति, शनि, यूरेनस, नेप्चून, प्लेटो तथा अन्य अनेक क्षुद्र ग्रहों और पुच्छलतारों के लिए अभियान भेजे गए हैं। अंतरिक्ष स्टेशनों ने अंतरिक्ष अन्वेषण के क्षेत्र में विशेष भूमिका निभाई है।सूर्य ऊर्जा का अकूत भंडार है, अत: इसके अध्ययन के लिए अनेक मिशन भेजे गए हैं। अनेक वर्षों से क्षुद्र ग्रहों के अन्वेषण में अनेक कार्य किए जा रहे हैं। ‘मंगल ग्रह फीनिक्स मशीन’ मंगल ग्रह की सतह पर उतर चुकी है और उसने मंगल ग्रह की अभूतपूर्व जानकारी भेजनी शुरू कर दी है। अंतरिक्ष अन्वेषण के लिए सबसे अहम होता है स्पेस शटल यानी ‘अंतरिक्ष यान’।‘अंतरिक्ष के रोचक अभियान’ में विभिन्न रोमांचक और दिलचस्प अंतरिक्ष अभियानों की विस्तृत जानकारी अत्यंत सरल भाषा में दी गई है। आशा है, इससे सुधी पाठकों का अंतरिक्ष संबंधी ज्ञानवर्द्धन होगा।

काली शंकरमोतीलाल नेहरू रीजनल इंजीनियरिंग कॉलेज से बी.ई. एवं रुड़की विश्‍वविद्यालय से एम.ई. की उपाधियाँ प्राप्‍त।कृतित्व : अब तक अंतरिक्ष विज्ञान से संबंधित लगभग ग्यारह पुस्तकें प्रकाशित।पुरस्कार-सम्मान : उत्तर प्रदेश सरकार का ‘संपूर्णानंद पुरस्कार’, राजभाषा विभाग का ‘इंदिरा गांधी पुरस्कार’ तथा इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स के ‘राष्‍ट्रपति पुरस्कार’ से पुरस्कृत। ‘सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट’ एवं इसरो (ISRO) की ओर से ‘डिस्टिंग्विश्ड अचीवमेंट अवार्ड’ से सम्मानित। ऑल इंडिया सोसाइटी फॉर इलेक्ट्रॉनिक्स ऐंड कंप्यूटर टेक्नोलॉजी संस्था द्वारा ‘डॉ. सी.वी. रमण तकनीकी लेखन पुरस्कार’ से पुरस्कृत। संप्रति : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में वरिष्‍ठ संचार इंजीनियर के पद से सेवानिवृत्त होकर वैज्ञानिक लेखन में रत।राकेश शुक्लापं. गोविंद बल्लभ पंत इंजीनियरिंग कॉलेज, पौड़ी गढ़वाल से कंप्यूटर साइंस ऐंड इंजीनियरिंग में बी.ई. (ऑनर्स) तथा बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ऐंड साइंस से एम.एम. की उपाधि प्राप्‍त। वर्ष 1999 से हैदराबाद स्थित अंतरिक्ष विभाग, भारत सरकार के संगठन ‘एड्रिन’ में वैज्ञानिक पद पर कार्यरत। कृतित्व : विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में हिंदी-अंग्रेजी में अनेक लेख प्रकाशित। पुरस्कार-सम्मान : राजभाषा विभाग, केंद्रीय सचिवालय हिंदी परिषद् द्वारा आयोजित बीसवीं अखिल भारतीय वैज्ञानिक तथा तकनीकी विषयों पर हिंदी लेख प्रतियोगिता में द्वितीय सम्मान। अंतरिक्ष विभाग तथा रक्षा मंत्रालय के विभिन्न हिंदी तकनीकी लेख प्रतियोगिताओं में पुरस्कृत।

Trusted for over 49 years

Family Owned Company

Secure Payment

All Major Credit Cards/Debit Cards/UPI & More Accepted

New & Authentic Products

India's Largest Distributor

Need Support?

Whatsapp Us