Skip to content

Booksellers & Trade Customers: Sign up for online bulk buying at trade.atlanticbooks.com for wholesale discounts

Booksellers: Create Account on our B2B Portal for wholesale discounts

Apani Personality Ko Pehchane

by Ashutosh Karnatak
Save 30% Save 30%
Current price ₹210.00
Original price ₹300.00
Original price ₹300.00
Original price ₹300.00
(-30%)
₹210.00
Current price ₹210.00

Ships in 7-10 Days

Free Shipping in India on orders above Rs. 500

Request Bulk Quantity Quote
+91
Book cover type: Paperback
  • ISBN13: 9789351860549
  • Binding: Paperback
  • Subject: N/A
  • Publisher: Prabhat Prakashan Pvt. Ltd.
  • Publisher Imprint: Prabhat Prakashan Pvt. Ltd.
  • Publication Date:
  • Pages: 152
  • Original Price: INR 300.0
  • Language: Hindi
  • Edition: N/A
  • Item Weight: 200 grams
  • BISAC Subject(s): Personal Growth / Memory Improvement

व्यक्ति की पर्सनैलिटी और व्यक्तित्व की पहचान कराती है उसकी राशि, सूर्य चिह्न, अंक विज्ञान, हस्ताक्षर तथा मुखाकृति।वर्गों के आधार पर समुचित विश्लेषण के पश्चात् अपनी पहचान पाठक कर सकते हैं कि उनका व्यक्तित्व एवं जीवनक्रम किस तरह का रहेगा। उसी आधार पर वे अपने जीवन का प्रबंधन कर सकते हैं। यदि व्यक्ति विशेष सामाजिक, सफल व प्रबंधन में सक्षम है तो उस गुण के अनुसार कार्य में लगाने से सफलता मिल सकती है। यदि कोई कर्मचारी नेतृत्व क्षमता रखता है तो उसके गुण का प्रयोग ऐसे समय में किया जा सकता है, जिस समय उसकी आवश्यकता हो।अभिभावकगण अपनी संतानों के गुणों के आधार पर उनकी शिक्षा इत्यादि की व्यवस्था कर सकते हैं, जबकि पति-पत्नी अपने जीवनसाथी के गुणों को जानकर अपना जीवनयापन कर सकते हैं। कर्मचारी अपने अफसर के गुणों को जानकर अपनी कार्यप्रणाली नियत कर सकते हैं। किसी संस्था का प्रबंध निदेशक अपने सहयोगियों के गुणों के आधार पर उनको समुचित स्थान दे सकता है।विश्वास है, इस पुस्तक का अध्ययन कर पाठक अपने गुणों का समुचित विश्लेषण कर, उसका समुचित लाभ उठाकर इस छोटी सी जीवन-अवधि को सफल बनाएँगे तथा समाज में अपनी पहचान बनाएँगे।

बी.टेक. (इलेक्ट्रिकल), एम.टेक. (एनर्जी स्टडीज), एम.बी.ए. (फाइनेंस) और पी-एच.डी. (प्रबंधन) की डिग्री प्राप्त डॉ. आशुतोष कर्नाटक अल्मोड़ा (उत्तराखंड) में जन्मे। वर्तमान में वे भारत की नंबर एक प्राकृतिक गैस महारत्न पी.एस.यू. कंपनी में निदेशक (प्रोजेक्ट्स) हैं तथा इंटरनेशनल प्रोजेक्ट मैनेजमेंट एसोसिएशन (ढ्ढढ्ढक्करू्न), स्विट्जरलैंड के प्रशिक्षण बोर्ड के सदस्य भी हैं।उन्होंने विभिन्न विशिष्ट क्षेत्रों (परियोजना प्रबंधन, तेल एवं गैस क्षेत्र) और प्रेरक विषयों (सकारात्मक सोच एवं व्यक्तित्व विकास) पर पुस्तकें व लेख लिखे हैं, जो बेहद लोकप्रिय हुए हैं। उनका ज्योतिष, अंकज्योतिष और हस्तरेखा विज्ञान आदि विषयों में भी गहन अध्ययन है, जो उन्हें अपने पिता स्वर्गीय श्री जे.सी. कर्नाटक से विरासत में मिला है।डॉ. आशुतोष का मानना है कि मनोवृत्ति व्यक्ति की ऊँचाई निर्धारित करती है। जब व्यक्तियों की मनोवृत्ति सकारात्मक होगी तो देश की उन्नति अवश्यंभावी है। उनका विश्वास है कि किसी व्यक्ति को मोटीवेट करने के लिए उसकी शक्तियों को जाग्रत् करना होगा। इन सकारात्मक विचारों को वे अपनी वेबसाइट www.plusapproach.org तथा Plus Plus group on Linkedin.com के माध्यम से प्रसारित कर रहे हैं। उनसे akarnatak@hotmail.com पर संपर्क किया जा सकता है। उनका twitter है twitter.com/akarnatak

Trusted for over 49 years

Family Owned Company

Secure Payment

All Major Credit Cards/Debit Cards/UPI & More Accepted

New & Authentic Products

India's Largest Distributor

Need Support?

Whatsapp Us