Skip to content

Booksellers & Trade Customers: Sign up for online bulk buying at trade.atlanticbooks.com for wholesale discounts

Booksellers: Create Account on our B2B Portal for wholesale discounts

Aseem

by Abhayanand
Save 30% Save 30%
Current price ₹279.00
Original price ₹399.00
Original price ₹399.00
Original price ₹399.00
(-30%)
₹279.00
Current price ₹279.00

Ships in 7-10 Days

Free Shipping in India on orders above Rs. 500

Request Bulk Quantity Quote
+91
Book cover type: Paperback
  • ISBN13: 9789360866020
  • Binding: Paperback
  • Subject: N/A
  • Publisher: Rajkamal Prakashan
  • Publisher Imprint: Rajkamal Prakashan
  • Publication Date:
  • Pages: 328
  • Original Price: INR 399.0
  • Language: Hindi
  • Edition: N/A
  • Item Weight: 335 grams
  • BISAC Subject(s): N/A

हर अपराध का मूल कारण आमतौर पर आर्थिक होता है, यहाँ तक कि साम्प्रदायिक कहे जानेवाले दंगों का भी; और किसी भी अपराध का निदान केवल बल-प्रयोग से नहीं किया जा सकता, उसके लिए सामाजिक संरचना की पेचीदगियों को, सहानुभूति और न्याय को, अपना उद्देश्य मानकर समझना होगा, पुलिस तो यह कर सकती है। क़ानून की अपनी सीमाओं के बावजूद वह जनता के भीतर वह विश्वास पैदा कर सकती है जो उसके होने को सार्थक बनाए। पुलिस का काम सिर्फ़ उस सम्पत्ति की रक्षा करना नहीं है, जिसके बारे में किसी को यही मालूम नहीं कि उसे अ‌‌र्जित कैसे किया गया है, उसका काम उन लोगों के साथ खड़े दिखना है जो व्यवस्था के शिकार हैं, असहाय हैं।

बिहार कैडर (1977 बैच) के आई.पी.एस. अधिकारी रहे अभयानंद के ये विचार उन्हें एक पुलिस अधिकारी से कुछ ज़्यादा बनाते हैं। सैंतीस वर्षों के अपने सेवाकाल के दौरान पुलिस-प्रशासन और जनसाधारण के आपसी रिश्तों को पुनर्परिभाषित करते हुए उन्होंने कैसे अपनी प्रयोगधर्मिता से क़ानून-व्यवस्था को सुचारू रूप दिया, कैसे अपने अधीनस्थों को भी उनके कर्तव्य के प्रति सजग बनाया और कैसे समाज के अन्तिम व्यक्ति के भीतर भी भरोसा जगाने का प्रयत्न किया—
‘असीम’ उसी की कहानी है।

शिक्षा और भौतिकी के प्रति उनका नैस‌र्गिक झुकाव उन्हें हमेशा नये ढंग से सोचने की प्रेरणा देता रहा जिसका एक सुफल ‘सुपर-30’ जैसे विख्यात शैक्षिक प्रयोग के रूप में सामने आया। इसका भी विस्तृत वर्णन वे इस आत्मवृत्त में करते हैं।

मौलिक ढंग से सोचने का साहस देने वाली

एक प्रेरक आत्मकथा!

Trusted for over 49 years

Family Owned Company

Secure Payment

All Major Credit Cards/Debit Cards/UPI & More Accepted

New & Authentic Products

India's Largest Distributor

Need Support?

Whatsapp Us