Skip to content

Booksellers & Trade Customers: Sign up for online bulk buying at trade.atlanticbooks.com for wholesale discounts

Booksellers: Create Account on our B2B Portal for wholesale discounts

Bas Itna Sa Khwab Hai "बस इतना सा ख्वाब है" | Motivational and Personal Transformation Stories Book in Hindi

by Sachchidanand Joshi
Save 30% Save 30%
Current price ₹210.00
Original price ₹300.00
Original price ₹300.00
Original price ₹300.00
(-30%)
₹210.00
Current price ₹210.00

Ships in 7-10 Days

Free Shipping in India on orders above Rs. 500

Request Bulk Quantity Quote
+91
Book cover type: Paperback
  • ISBN13: 9789355621979
  • Binding: Paperback
  • Subject: N/A
  • Publisher: Prabhat Prakashan Pvt. Ltd.
  • Publisher Imprint: Prabhat Prakashan Pvt. Ltd.
  • Publication Date:
  • Pages: 152
  • Original Price: INR 300.0
  • Language: Hindi
  • Edition: N/A
  • Item Weight: 300 grams
  • BISAC Subject(s): N/A

जीवन में हर क्षण कुछ-न-कुछ नया घटता रहता है और वह हर क्षण आपको कुछ-न- कुछ देकर ही जाता है। लेकिन जो मिलता है, उसे विनम्रता से ग्रहण करने की बजाय हम किसी और चीज की प्रत्याशा में भागते रहते हैं। भविष्य की आस हमें वर्तमान के सुख से दूर कर देती है। कितना अच्छा हो कि हमारे भविष्य की आस के तार हमारे वर्तमान के सुख से जुड़ें और हम हर उस क्षण का आनंद उठा सकें, जो गुजर रहा है।वर्तमान में जीना जीवन के सही सुख को अनुभूत करना है। पिछला कुछ समय वर्तमान के ऐसे ही क्षणों का आनंद उठाने में और उन्हें साझा करने में बीत रहा है। इसमें नए मिलनेवाले लोग हैं, नए देखे गए स्थान हैं, कुछ जानी-अनजानी परंपराएँ हैं और नए उपजने वाले विचार भी हैं। आनंद के इन्हीं क्षणों को साझा करते हुए मिलनेवाला आनंद का डबल डोज सचमुच अकल्पनीय है। जीवन के अल्पविरामों को सँजोते, हर पल की पहचान को समझते हुए जिंदगी में जो बोनस में मिला है, उसी को बाँटने का प्रयास है। ख्वाब बस इतना ही है कि यह जितना अधिक हो सके, बँटे और बँटता ही चला जाए।

सच्चिदानंद जोशीसंस्कृति, पत्रकारिता, समाज, शिक्षा, इतिहास अध्ययन के मूल विषय। इन विषयों पर लेखन के साथ ही कहानी, कविता, नाटक, ललित लेख, व्यंग्य आदि विधाओं में लेखन। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के भाषणों का प्रकाशन विभाग के लिए तथा कई अन्य महत्त्वपूर्ण ग्रंथों का संपादन। विभिन्न विषयों पर अब तक दस से अधिक पुस्तकें प्रकाशित। साथ ही वक्तृता संकलन दो खंडों में प्रकाशित। रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के संस्थापक कुलपति। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के संस्थापक रजिस्ट्रार।वर्तमान में भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के सदस्य सचिव। प्रतिष्ठित सम्मानों—मैथिलीशरण गुप्त सम्मान, दीनदयाल उपाध्याय सम्मान, जनार्दन राय नागर संस्कृति रत्न सम्मान, कला तपस्वी सम्मान से अलंकृत। मूलत: और अंतत: रंगकर्मी। नाटकों का लेखन, निर्देशन, अभिनय और मंच पार्शव, सभी में गहरी रुचि और आस्था। अभी तक रंगमंच के लिए पच्चीस नाटकों का निर्देशन। टेलीविजन के लिए टॉक शो। वर्तमान निवास नई दिल्ली में।मो. : 9205500164इ-मेल : sjoshi09@yahoo.com

Trusted for over 49 years

Family Owned Company

Secure Payment

All Major Credit Cards/Debit Cards/UPI & More Accepted

New & Authentic Products

India's Largest Distributor

Need Support?

Whatsapp Us