Skip to content

Booksellers & Trade Customers: Sign up for online bulk buying at trade.atlanticbooks.com for wholesale discounts

Booksellers: Create Account on our B2B Portal for wholesale discounts

Cactus Evam Anya Laghukathayen

by Dr. Upma Sharma
Sold out
Current price ₹210.00
Original price ₹300.00
Original price ₹300.00
Original price ₹300.00
(-30%)
₹210.00
Current price ₹210.00

Ships in 7-10 Days

Free Shipping in India on orders above Rs. 500

Request Bulk Quantity Quote
+91
Book cover type: Paperback
  • ISBN13: 9789388984416
  • Binding: Paperback
  • Subject: N/A
  • Publisher: Prabhat Prakashan Pvt. Ltd.
  • Publisher Imprint: Prabhat Prakashan Pvt. Ltd.
  • Publication Date:
  • Pages: 168
  • Original Price: INR 300.0
  • Language: Hindi
  • Edition: N/A
  • Item Weight: 200 grams
  • BISAC Subject(s): General

कथा-सृजन के कई मानक होते हैं और कथाकारों की कई श्रेणियाँ। साहित्य के रूप केवल रूप नहीं हैं, बल्कि जीवन को समझने के विभिन्न माध्यम भी हैं। एक माध्यम जब चुकता दिखाई पड़ता है तो दूसरे माध्यम का निर्माण किया जाता है। अपनी इसी यात्रा में मानव ने समय-समय पर नए-नए कला-स्तरों की सृष्टि की। अपने मन के अनुसार सृष्टि करना मानव स्वभाव का अंग है। उसकी रचना के रूप अलग हो सकते हैं, पर ज्यों- ज्यों वह बड़ा होता है, उसकी रचनाधर्मिता की दिशाएँ भी बदल जाती हैं।रचनात्मकता सबसे पहले आत्माभिव्यक्ति है। इस अभिव्यक्ति के माध्यम कई हो सकते हैं। जब-जब विचारों की कौंध होती है, कोमल, संवेदनशील हृदय उसे अभिव्यक्त करने के लिए व्याकुल हो उठता है और जब उस विचार या अनुभव को लिखित अभिव्यक्ति दे देता है तो शब्दों के मोती ढुलकना शुरू कर देते हैं। उनकी लडिय़ाँ अपने आप बनने लगती हैं।जब मन में भाव की चुभन होने लगती है और अनुभव की पीड़ा बहुत सघन होती है, तब वे कागज पर उतरे बिना नहीं रहते। मेरा लेखन सायास नहीं रहा। जब-जब भावों ने मन को विह्वïल किया, रचना कागज पर अपने आप उतर आई।

डॉ. उपमा शर्मा—जन्म : 5 सितंबर, 1979 को रामपुर (उ.प्र.) में। शिक्षा : बी.डी.एस.।प्रकाशन : हिंदी की विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं एवं विभिन्न संकलनों में रचनाएँ प्रकाशित।संपादन : लघुकथा संकलन ‘आसपास से गुजरते हुए’, ‘महिला लघुकथाकार’, ‘सहोदरी लघुकथा’।सम्मान : सत्य की मशाल द्वारा ‘साहित्य शिरोमणि सम्मान’। प्रेरणा अंशु अखिल भारतीय लघुकथा प्रतियोगिता में ‘लघुकथा लेखन सम्मान’। हरियाणा प्रादेशिक लघुकथा मंच गुरुग्राम लघुकथा प्रतियोगिता में ‘लघुकथा मणि सम्मान’। कुसुमाकर दुबे लघुकथा प्रतियोगिता में ‘लघुकथा सम्मान’। श्री कमलचंद्र वर्मा स्मृति राष्ट्रीय लघुकथा लेखन प्रतियोगिता में ‘लघुकथा सम्मान’। लघुकथा शोधकेंद्र भोपाल के दिल्ली अधिवेशन में ‘लघुकथा श्री सम्मान’ एवं ‘प्रतिलिपि सम्मान’।संप्रति : दंत चिकित्सक, संपर्क : बी-1/248, यमुना विहार, दिल्ली-110053मो. : 08826270597 इ-मेल : dr.upma0509@gmail.com

Trusted for over 49 years

Family Owned Company

Secure Payment

All Major Credit Cards/Debit Cards/UPI & More Accepted

New & Authentic Products

India's Largest Distributor

Need Support?

Whatsapp Us