Skip to content

Booksellers & Trade Customers: Sign up for online bulk buying at trade.atlanticbooks.com for wholesale discounts

Booksellers: Create Account on our B2B Portal for wholesale discounts

Cricket Ke Sitare

by Ravi Chaturvedi
Sold out
Current price ₹210.00
Original price ₹300.00
Original price ₹300.00
Original price ₹300.00
(-30%)
₹210.00
Current price ₹210.00

Ships in 7-10 Days

Free Shipping in India on orders above Rs. 500

Request Bulk Quantity Quote
+91
Book cover type: Hardcover
  • ISBN13: 9788173156311
  • Binding: Hardcover
  • Subject: N/A
  • Publisher: Prabhat Prakashan Pvt. Ltd.
  • Publisher Imprint: Prabhat Prakashan Pvt. Ltd.
  • Publication Date:
  • Pages: 260
  • Original Price: INR 300.0
  • Language: Hindi
  • Edition: N/A
  • Item Weight: 280 grams
  • BISAC Subject(s): Sports

क्रिकेट के सितारे‘क्रिकेट के सितारे’ प्रसिद्ध क्रिकेट कमेंटेटर एवं खेल पत्रकार रवि चतुर्वेदी की श्रमसाध्य पुस्तक अन्य पुस्तकों से भिन्न है। ‘क्रिकेट के सितारे’ भारतीय शास्त्रा्य संगीत के रागों की तरह है—पहला चरण वह है, जिसमें क्रिकेट कई दशकों में मंद-मंद एवं निश्चिंतता के साथ आगे बढ़ा है; दूसरा चरण, जो साधारण और नपा-तुला है, पचास और सत्तर के दशक की जानकारी देता है। तीसरा चरण एक लयबद्ध स्वर के समान है। ‘क्रिकेट के सितारे’ इस तरह से अपनी व्यवस्था और संरचना में भारतीय शास्त्रा्य संगीत के समान है।प्रस्तुत पुस्तक में भारत के श्रेष्ठ क्रिकेट खिलाड़ियों से संबंधित अनेक जानकारियाँ हैं; जिनमें महानतम बल्लेबाज सी.के. नायडू, विजय मर्चेंट, लाला अमरनाथ से लेकर सचिन तेंदुलकर तक की बल्लेबाजी का कौशल है, तो गेंदबाजों में मोहम्मद निसार, अमर सिंह से होते हुए भागवत चंद्रशेखर, हरफनमौला अमरसिंह और कपिलदेव आदि का चमत्कारी करतब है, साथ ही विकेटकीपर जनार्दन नावले से लेकर सैयद किरमानी और क्षेत्ररक्षक लालसिंह से लेकर मो. अजहरुद्दीन तक की विश्व स्तरीय प्रतिभाओं को बहुत ही सुगठित तरीके से रेखांकित किया गया है।पुस्तक के अंत में क्रिकेट इतिहास में भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों की महान् उपलब्धियों को उनकी मोहक तसवीर के साथ प्रस्तुत किया गया है। साथ ही अब तक के भारतीय क्रिकेट संसार में बने रिकॉर्ड एवं आँकड़ों को भी प्रस्तुत किया गया है।प्रत्येक क्रिकेटप्रेमी के लिए पठनीय एक रोचक और आवश्यक पुस्तक।

रवि चतुर्वेदीखेल-प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर देनेवाली जादुई आवाज और दूरदर्शन के परदे पर मुसकराता गंभीर चेहरा क्रिकेट उद‍्घोषक रवि चतुर्वेदी की पहचान बन चुका है। स्वतंत्र खेल पत्रकार और क्रिकेट की दुनिया में ‘पंडितजी’ के रूप में सुपरिचित श्री चतुर्वेदी आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। आपकी करीब एक दर्जन पुस्तकें प्रकाशित हैं।वर्तमान में आप एक वरिष्‍ठ खेल पत्रकार हैं। आपकी शिक्षा-दीक्षा दिल्ली विश्‍वविद्यालय, चेकोस्लोवाक विज्ञान अकादमी और विंडसर विश्‍वविद्यालय, ओंटेरियो, कनाडा में हुई है। खेलों के प्रति आपका लगाव बचपन से ही रहा है। विश्वविद्यालय स्तर के छात्र जीवन तक आप लगातार क्रिकेट खेलते रहे हैं।आपकी पहली पुस्तक ‘वेस्ट इंडीज-इंडिया टेस्ट क्रिकेट’ सन् 1976 में प्रकाशित हुई थी। सन् 1962 से लगातार कमेंट्री करते हुए आप अब तक सौ से अधिक टेस्ट मैच और एक सौ बावन एकदिवसीय अंतरराष्‍ट्रीय मैचों का प्रसारण कर चुके हैं। सन् 1994 में ‘वर्ल्डटेल’ ने आपको अंतरराष्‍ट्रीय उद‍्घोषक की टीम में सम्मिलित किया। सन् 1996 में सिंगापुर, शारजाह, वेस्ट इंडीज और इंग्लैंड में ‘स्टार स्पोर्ट्स’ की कमेंट्री टीम में सक्रिय रहे। सन् 1999 में भारत-न्यूजीलैंड श्रृंखला के लिए टी.डब्ल्यू.आई. की कमेंट्री टीम में भी थे। आप हिंदी के ऐसे उत्कृष्‍ट उद‍्घोषक हैं जिन्हें खेल के मर्म और बारीकियों की गहरी समझ है।

Trusted for over 49 years

Family Owned Company

Secure Payment

All Major Credit Cards/Debit Cards/UPI & More Accepted

New & Authentic Products

India's Largest Distributor

Need Support?

Whatsapp Us