Skip to content

Booksellers & Trade Customers: Sign up for online bulk buying at trade.atlanticbooks.com for wholesale discounts

Booksellers: Create Account on our B2B Portal for wholesale discounts

Das Ki Yadon Mein Prasad

by Dr. Kalyan Prasad Verma
Save 32% Save 32%
Current price ₹220.00
Original price ₹325.00
Original price ₹325.00
Original price ₹325.00
(-32%)
₹220.00
Current price ₹220.00

Ships in 7-10 Days

Free Shipping in India on orders above Rs. 500

Request Bulk Quantity Quote
+91
Book cover type: Paperback
  • ISBN13: 9789357755382
  • Binding: Paperback
  • Subject: N/A
  • Publisher: Vani Prakashan
  • Publisher Imprint: Vani Prakashan
  • Publication Date:
  • Pages: 158
  • Original Price: INR 325.0
  • Language: Hindi
  • Edition: N/A
  • Item Weight: 200 grams
  • BISAC Subject(s): Memoirs

कला-मर्मज्ञ राय कृष्णदासजी की यादों में महाकवि 'प्रसाद' जी की ये यादें एक कहानी की तरह उनके कथारस में डूबी हुई लगती हैं, मानो एक-एक याद अलग-अलग कहानी कह रही हो। फिर भी उन सभी की अन्तर्वस्तु एक सूत्र में पिरोयी हुई यादों की माला का अन्तर्ज्ञान करा देती है, साथ ही वे यादें पाठकों को 'प्रसाद' जी के जीवन को नयी दृष्टि भी प्रदान करती हैं। नये-नये आयामों से रूबरू भी कराती हैं।~~'कला की संस्थाएँ स्थापित तो बड़ी आसानी से की जाती हैं, मगर जीना उनका दुश्वार होता है और अगर उनके सम्यक् विकास की बात पूछिए, तो सम्यक् विकास उनका तब होता है, जब वे प्रथम कोटि की प्रतिभा वाले किसी कर्मठ व्यक्ति का सारा जीवन चाट जाती हैं। 'भारत कला-भवन' भी श्री राय कृष्णदास की पूरी ज़िन्दगी को पीकर सम्यक् विकास पर पहुँचा है।'~~ ~'कहते हैं, दरबार या तो भारतेन्दु का लगता था या फिर प्रसाद जी का । प्रसाद जी के दरबार में पहुँचने पर बड़े- बड़े फणधारी भी अपने फणों को नीचे कर लेते थे और प्रसाद जी तो प्रेम की मूर्ति थे। अगर उनके दरबार में पहुँच जाते, तो पान और जलपान से स्वागत वे उनका भी करते थे और यह ज़िक्र बिल्कुल नहीं करते कि तुम जो... बोलते हो, उसकी भनक मुझ तक भी पहुँची है।'- राष्ट्रकवि रामधारी सिंह 'दिनकर'

कल्याण प्रसाद वर्मा -जन्म : 14 जुलाई, 1946 को गाँव-मासलपुर, जिला-करौली (राजस्थान)। शिक्षा : एम.ए. (हिन्दी), एल.एल.बी., पीएच.डी., पी.जी. डिप्लोमा जर्नलिज़्म, मास्टर ऑफ़ मास कम्यूनिकेशन (एम.एम.सी.)।प्रकाशन : करौली क्षेत्र के ख़्याल साहित्य का अध्ययन, शब्दों से शिखर तक (कॅरियर निर्माण की ओर), अपना कॅरियर स्वयं बनाएँ, कल्याणकारी योजनाएँ, प्रेरक व्यक्तित्व, जनसम्पर्क समग्र, पत्रकारिता के नूतन क्षितिज, रांगेय राघव : एक अन्तर्यात्रा, भारती का सपूत, रांगेय राघव : समय के दर्पण में, रांगेय राघव का उपन्यास साहित्य (प्रेरणा-स्रोत के विशिष्ट सन्दर्भ में), सोशल मीडिया और सामाजिक सरोकार, वैश्वीकरण के दौर में हिन्दी पत्रकारिता, चुनिन्दा साहित्यकारों के ज़िन्दगी और मौत के दस्तावेज़ ।अन्य प्रकाशन : धर्म-अध्यात्म, विधि, व्यक्तित्व-विकास, कॅरियर से सम्बन्धित विषयों पर राजस्थान पत्रिका, दैनिक भास्कर, डेली न्यूज़, नवज्योति, नवनीत, कादम्बिनी, राजस्थान शिक्षा बोर्ड, दैनिक हिन्दुस्तान प्रभृति पत्र-पत्रिकाओं में शताधिक आलेख प्रकाशित ।सम्मान : लोक-काव्य ख़्याल के क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने के उपलक्ष्य में 'भारतीय कृषि पत्रकार संघ' नयी दिल्ली द्वारा 'डॉ. पंजाब राव एस. देशमुख सम्मान', साहित्य मण्डल, श्रीनाथद्वारा द्वारा 'पत्रकार-प्रवर' उपाधि से सम्मानित, राजस्थान साहित्य अकादमी, उदयपुर द्वारा 2022-23 के 'अमृत सम्मान' व तुलसी मानस संस्थान, जयपुर द्वारा प्रदत्त उपाधि 'साहित्य सौरभ' से विभूषित (2023) तथा राजस्थान राज्य के ज़िला शिक्षा अधिकारी, करौली द्वारा 'भामाशाह सम्मान' (शिक्षा-श्री) 2023 से विभूषित ।सम्प्रति : लेखक, साहित्यकार एवं स्वतन्त्र पत्रकार ।

Trusted for over 49 years

Family Owned Company

Secure Payment

All Major Credit Cards/Debit Cards/UPI & More Accepted

New & Authentic Products

India's Largest Distributor

Need Support?

Whatsapp Us