Skip to content

Booksellers & Trade Customers: Sign up for online bulk buying at trade.atlanticbooks.com for wholesale discounts

Booksellers: Create Account on our B2B Portal for wholesale discounts

DEVYANI: Ek Pauranik Katha

by Rajeev ‘Acharya’
Save 30% Save 30%
Current price ₹350.00
Original price ₹500.00
Original price ₹500.00
Original price ₹500.00
(-30%)
₹350.00
Current price ₹350.00

Ships in 7-10 Days

Free Shipping in India on orders above Rs. 500

Request Bulk Quantity Quote
+91
Book cover type: Paperback
  • ISBN13: 9789348402509
  • Binding: Paperback
  • Subject: N/A
  • Publisher: Prabhat Prakashan Pvt. Ltd.
  • Publisher Imprint: Prabhat Prakashan Pvt. Ltd.
  • Publication Date:
  • Pages: 248
  • Original Price: INR 500.0
  • Language: Hindi
  • Edition: N/A
  • Item Weight: 350 grams
  • BISAC Subject(s): General

शुक्राचार्य का ध्यान भंग हुआ एवं अपने समीप एक अपरिचित तरुण को देखकर प्रश्नसूचक दृष्टि से उसे देखने लगे। तत्पश्चात् कच ने कुछ कहा, जिसे देवयानी नहीं सुन सकी, परंतु वह यह देखकर चकित रह गई कि शुक्राचार्य ने कच को आलिंगनबद्ध कर लिया तथा उसका मस्तक सूँघने लगे।'आज से तुम इस आश्रम के सदस्य हो। मैं तुम्हें विद्या-दान अवश्य दूँगा, पुत्र कच।' शुक्राचार्य का यह कथन देवयानी ने स्पष्टरूपेण सुना।'गुरुदेव, मैं यह व्रत लेकर आया हूँ कि जब तक मेरी दीक्षा पूर्ण होगी, तब तक मैं पूर्ण ब्रह्मचर्य का पालन करूँगा।'यह सुनकर देवयानी क्षुब्ध हो उठी। उसके हृदय में नाना प्रकार के विचार-तरंग उठने लगे। 'स्वयं के प्रति कितना श्रेष्ठ भाव है इस युवक में!' 'यहाँ कौन इसका ब्रह्मचर्य खंडित करने हेतु प्रतिबद्ध होकर बैठा है?' "पिताश्री क्यों इस प्रकार अनुग्रह प्रदर्शित कर रहे हैं?' 'इस अभिमानी युवक से किसी प्रकार का संवाद रखना उचित नहीं।'यह संकल्प लेकर देवयानी अपनी दिनचर्या में व्यस्त हो गई परंतु बारंबार उसके मानस- पटल पर कच का प्रभावशाली व्यक्तित्व प्रकाशित हो जाता। अब तो कच स्वप्नों में भी दस्तक देने लगा था।देवयानी को केंद्र में रखकर लिखा पौराणिक आख्यान, जो तत्कालीन समाज व्यवस्था, संघर्ष, साहस और संबंधों को रेखांकित करता है।

राजीव 'आचार्य'प्रयागराज में जन्म। उत्तर प्रदेश सरकार में वरिष्ठ अधिकारी। एम.बी.ए. (फाइनेंस), एम.एससी. (कंप्यूटर एप्लिकेशन), एम.ए. (हिंदी) के साथ-साथ ज्योतिषशास्त्र में 'आचार्य' तथा वास्तुविद्या में 'वास्तुशास्त्री' की उपाधि प्राप्त। 'डॉ. शिवमंगल सिंह सुमन', 'तुलसीदास साहित्य सम्मान', 'साहित्य गौरव अवार्ड 2021', 'साहित्य संवाहक 2021', 'साहित्य गौरव सम्मान 2021', 'हिंदी गौरव सम्मान 2022', 'रेवांत साहित्य गौरव सम्मान 2022', 'स्वामी दयानंद सरस्वती दर्शनशास्त्र, राष्ट्रवाद सनातन वैदिक धर्म व सांस्कृतिक पुरस्कार 2023' के साथ-साथ ज्योतिष व वास्तुशास्त्र में अप्रतिम ज्ञान हेतु अनेक राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय सम्मानों से अलंकृत। जर्मनी, दक्षिण कोरिया में विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण प्राप्त। 'श्रीरामचरितमानस और प्रबंधन नीति', 'मेरी अयोध्या मेरा रघुवंश' तथा काव्य-संग्रह 'अनकहा' प्रकाशित ।

Trusted for over 49 years

Family Owned Company

Secure Payment

All Major Credit Cards/Debit Cards/UPI & More Accepted

New & Authentic Products

India's Largest Distributor

Need Support?

Whatsapp Us