Skip to content

Booksellers & Trade Customers: Sign up for online bulk buying at trade.atlanticbooks.com for wholesale discounts

Booksellers: Create Account on our B2B Portal for wholesale discounts

Dhandhe Matram

by Piyush Pandey
Save 30% Save 30%
Current price ₹105.00
Original price ₹150.00
Original price ₹150.00
Original price ₹150.00
(-30%)
₹105.00
Current price ₹105.00

Ships in 7-10 Days

Free Shipping in India on orders above Rs. 500

Request Bulk Quantity Quote
+91
Book cover type: Paperback
  • ISBN13: 9789352662517
  • Binding: Paperback
  • Subject: N/A
  • Publisher: Prabhat Prakashan Pvt. Ltd.
  • Publisher Imprint: Prabhat Prakashan Pvt. Ltd.
  • Publication Date:
  • Pages: 160
  • Original Price: INR 150.0
  • Language: Hindi
  • Edition: N/A
  • Item Weight: 200 grams
  • BISAC Subject(s): Action & Adventure / General

व्यंग्य अंततः सहारा देता है, हारे हुए आदमी को। ताव देनेवाले आदमी पर ताव खा जाता है। व्यंग्य देखता है कि धंधा क्या चल रहा है। इस लिहाज से ‘धंधे मातरम्’ एक पठनीय व्यंग्य-संग्रह है, जो सजी-धजी भाषा में नहीं है, बल्कि भाषा को नई सज-धज प्रदान करता है। पीयूष की अपनी शैली है, जिसमें वो व्यंग्य करते हैं। वर्तमान राजनीतिक माहौल में ‘अ’ से असहिष्णुता, ‘आ’ से आतंकवाद का नया ककहरा रचते हैं। यानी व्यंग्य को लेकर उनकी अलग दृष्टि है, जो पाठकों को आनंद देगी और सोचने के लिए विवश भी करेगी। —अशोक चक्रधरव्यंग्यकार एवं कविपीयूष पांडे को मैं कुछ साल से व्यक्तिगत तौर पर जानता हूँ। एक ब्लॉग लिखने के सिलसिले में पीयूष पांडे से मेरी मुलाकात आरंभ हुई थी और तब मुझे यह अहसास हुआ कि इनके भीतर एक व्यंग्यकार छिपा हुआ है, जो समय-समय पर बाहर आता रहता है। आजकल जब मैं इनके ट्वीट और फेसबुक पोस्ट पढ़ता हूँ तो मेरा अहसास और पुख्ता हो जाता है। पीयूष गंभीर-से-गंभीर विषय को बड़े व्यंग्यात्मक तरीके से पेश करते हैं और विषय से जुड़ी विसंगतियों और आक्रोश को बड़ी सहजता और व्यंग्यात्मक अंदाज में सामने लाते हैं। ‘धंधे मातरम्’ के लिए पीयूष को मेरी शुभकामनाएँ।—मनोज बाजपेयीअभिनेता

जन्म : 07 अक्तूबरशिक्षा : मास्टर ऑफ जर्नलिज्म और मास्टर ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, मैनेजमेंट। नई दुनिया, दैनिक ट्रिब्यून, जागरण आईनेक्स्ट, प्रभात खबर, स्वतंत्र वार्त्ता जैसे समाचार-पत्रों, बिग एफएम जैसे रेडियो चैनलों और आईबीएन खबर, आई चौक जैसी कई वेबसाइट्स के लिए व्यंग्य लेखन। टी.वी. चैनल में काम करते हुए कई व्यंग्यात्मक कार्यक्रमों का निर्माण। एक व्यंग्य-संग्रह ‘छिछोरेबाजी का रिजोल्यूशन’ प्रकाशित, जिसकी रॉयल्टी आज तक आना ही बड़ी उपलब्धि है।‘टी.वी. वाले बाबा कैसे बने’ जैसे कुछ व्यंग्यात्मक वीडियो बनाए, जिन्हें यू-ट्यूब पर देखा जा सकता है।कॅरियर में असली झंडा गाढ़ा जाना बाकी है। लेकिन रिकॉर्ड के लिए शुरुआत आगरा ‘अमर उजाला’ से। साल 2001 में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन की शुरुआत के दौरान मुख्य टीम में रहा और फिर तीन साल सँभाला। ‘सहारा समय’ में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर, ‘आउटपुट’ में अहम् जिम्मेदारी सँभाली और आईबीएन-7 में बतौर सोशल मीडिया संपादक काम किया। ‘जी’ न्यूज में बतौर एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर, सोशल मीडिया और व्यंग्यात्मक कार्यक्रमों से जुड़े कुछ नए प्रयोग किए और फिर ‘आज तक’ में घर वापसी।मन का एक कोना फिल्मों से जुड़ा है, तो पहली फिल्म निर्देशित करने के लिए संघर्ष जारी।संप्रति : ‘आज तक’ न्यूज चैनल में डिप्टी एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत।संपर्क : 09873425196pandeypiyush07@gmail.com

Trusted for over 49 years

Family Owned Company

Secure Payment

All Major Credit Cards/Debit Cards/UPI & More Accepted

New & Authentic Products

India's Largest Distributor

Need Support?

Whatsapp Us