Skip to content

Booksellers & Trade Customers: Sign up for online bulk buying at trade.atlanticbooks.com for wholesale discounts

Booksellers: Create Account on our B2B Portal for wholesale discounts

Ek Ghar Chand Par | Science Fiction Book in Hindi

by Shailesh Vani
Sold out
Current price ₹175.00
Original price ₹250.00
Original price ₹250.00
Original price ₹250.00
(-30%)
₹175.00
Current price ₹175.00

Ships in 7-10 Days

Free Shipping in India on orders above Rs. 500

Request Bulk Quantity Quote
+91
Book cover type: Paperback
  • ISBN13: 9789394871922
  • Binding: Paperback
  • Subject: N/A
  • Publisher: Prabhat Prakashan Pvt. Ltd.
  • Publisher Imprint: Prabhat Prakashan Pvt. Ltd.
  • Publication Date:
  • Pages: 120
  • Original Price: INR 250.0
  • Language: Hindi
  • Edition: N/A
  • Item Weight: 150 grams
  • BISAC Subject(s): N/A

यह उपन्यास 'एक घर चाँद पर ' 'मेरे, आपके या हर उस व्यक्ति के स्वप्न का कागज पर रूपांतरण है, जो सोचते हैं कि हमारी पृथ्वी के अतिरिक्त भी कहीं जीवन है या जीवन बसाया जा सकता है।कितना अच्छा हो कि हमारे सबसे करीबी पड़ोसी हमारे प्रिय चाँद पर जीवन बसा सकें या चाँद पर भी हमारा घर हो। चाँद एक ऐसा करीबी आकाशीय पिंड है, जहाँ जाना-आना अपेक्षाकृत आसान है या वर्तमान में जो विकसित तकनीक है, उसके अनुसार हमारा चाँद तक आवागमन संभव है। कुछ अंतरिक्ष यात्री वहाँ जाकर भी आए हैं, लेकिन स्वप्न तब तक अधूरा है, जब तक कि वहाँ जीवन बसाने की प्रक्रिया आरंभ न हो जाए और यह तभी संभव है, जब कि वहाँ पानी की उपलब्धता हो।लेखक ने ऐसे ही स्वप्न को वैज्ञानिक आधार देकर सच करने का काल्पनिक प्रयास किया है, जो सबको रोमांच से भरपूर, दिलचस्प व रसभरी लगेगा। यह रोचक पुस्तक आपको कल्पनाओं के घोड़े पर बिठाकर आपके चहेते चंदामामा तक अविस्मरणीय सैर कराएगी और चाँद पर विभिन्न घटनाओं से साक्षात्कार कराएगी।तो हो जाइए तैयार इस अद्भुत सैर के लिए और उड़ चलिए मेरे साथ, मिल आइए ख्वाबों की मंजिल - हमारे प्रिय चाँद से।

शैलेष वाणीवर्तमान में गणित एवं विज्ञान के शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं। बचपन से विज्ञान और गणित में अधिक रुचि रही। बचपन से पढ़ने का शौक रहा है। डॉ. सी.वी. रमन और प्रो. दिवाकर के वैज्ञानिक उपन्यास पढ़कर विज्ञान में अभिरुचि बढ़ती गई। अंतरिक्ष विज्ञान में वैज्ञानिक बनना चाहते थे, पर नहीं बन पाए तो विज्ञान व गणित के शिक्षक बन गए। विज्ञान में, विशेषकर स्पेस साइंस में अभिरुचि अधिक है।क्या हमारी धरती के अतिरिक्त कहीं किसी आकाशीय पिंड पर जीवन है या कहीं और जीवन बसाया जा सकता है? यह प्रश्न हमेशा मस्तिष्क में बना रहता है। वैज्ञानिक न बन पाए, पर अपनी वैज्ञानिक सोच के कारण विज्ञान कथा के लेखन के प्रति झुकाव बना। सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, फिर लेखन में रुचि होने के कारण पत्रकारिता में स्नातकोत्तर किया। लेखन की हर आधुनिक विधा, जैसे कविता, कहानी, लघुकथा, गीत, गजल, उपन्यास, पटकथा आदि में रचनाएँ सृजित की हैं।वॉइस ओवर, नाटक, ड्रामा, सीरियल्स में छोटे रोल आदि भी किए। आकाशवाणी इंदौर में कई रेडियो नाटक भी किए हैं।

Trusted for over 49 years

Family Owned Company

Secure Payment

All Major Credit Cards/Debit Cards/UPI & More Accepted

New & Authentic Products

India's Largest Distributor

Need Support?

Whatsapp Us