Skip to content

Booksellers & Trade Customers: Sign up for online bulk buying at trade.atlanticbooks.com for wholesale discounts

Booksellers: Create Account on our B2B Portal for wholesale discounts

Ek Sher Arz Kiya Hai: Sanklan-200

by Ed. by Ashok Singh
Save 32% Save 32%
Current price ₹335.00
Original price ₹495.00
Original price ₹495.00
Original price ₹495.00
(-32%)
₹335.00
Current price ₹335.00

Ships in 7-10 Days

Free Shipping in India on orders above Rs. 500

Request Bulk Quantity Quote
+91
Book cover type: Paperback
  • ISBN13: 9788119353408
  • Binding: Paperback
  • Subject: N/A
  • Publisher: Vani Prakashan
  • Publisher Imprint: Vani Prakashan
  • Publication Date:
  • Pages: 302
  • Original Price: INR 495.0
  • Language: Hindi
  • Edition: N/A
  • Item Weight: 400 grams
  • BISAC Subject(s): Literary

यह जो संकलन इस समय आपके हाथों में है इसमें 101वें मुशायरे से लेकर 200वें मुशायरे तक हमारे सदस्यों द्वारा कुछ तरही मिसरों पर कही गयी चुनिंदा ग़ज़लें शामिल हैं। इस पुस्तक की विशेषता यह है कि एक तरही मिसरे पर आपको अलग-अलग सदस्यों के अलग-अलग रंगों के सैकड़ों शे'र एक ही जगह मिलेंगे ।-अनिमेष शर्मा 'आतिश' ग़ाज़ियाबाद (उ.प्र.), भारत܀܀܀इस ग़ज़ल संग्रह के एक ही मिसरे पर कही गयी ग़ज़लों में विभिन्न रचनाकारों के खयालात की विविधता इसे अतिरिक्त विशिष्टता प्रदान करती है। मैं इसका हिस्सा बनकर स्वयं को सौभाग्यशाली मानता हूँ एवं इस भागीरथ प्रयास के लिए श्री अशोक सिंह जी को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ देता हूँ।-अनमोल शुक्ल 'अनमोल' ज्ञान सदन, हरदोई (उ.प्र.), भारत܀܀܀बहुत खुशी है कि एक तवील सफ़र तय करते हुए अब हम उस महत्त्वपूर्ण पड़ाव पर आ पहुँचे हैं जहाँ एक नये ग़ज़ल-संस्करण की सरगोशियाँ महसूस हो रही हैं जिसमें बहुराष्ट्रीय ग़ज़लगो शामिल हो रहे है अपनी तरही ग़ज़लों के साथ ।-डॉ. पूनम माटिया दिल्ली, भारत܀܀܀...और सच तो ये है कि पिछले कुछ महीनों में ग़ज़ल के नाम पर जो कुछ भी लिख पाया हूँ, उसमें एक शे'र अर्ज़ किया है का बहुत बड़ा योगदान है। यह पटल और इसका दायरा, जैसे भी हो, आपको कुछ नया कहने, कुछ नया लिखने के लिए बाध्य करता है और इस मानी में यह किसी अन्तरराष्ट्रीय स्कूल से कम नहीं ।- मनोज अबोध ग्रेटर नोएडा, भारत

अशोक सिंह -22 अगस्त को उत्तर प्रदेश, भारत में जन्म ।अशोक हिन्दी भाषा एवं साहित्य से सम्बन्धित अमेरिका की विभिन्न संस्थाओं से ही जुड़े रहे हैं। अनेक वर्षों तक भारत से आमन्त्रित शीर्ष कवियों को लेकर कवि सम्मेलनों के सफल आयोजन एवं प्रबन्धन किया है।अशोक पिछले अनेक वर्षों से न्यूयॉर्क क्षेत्र में बहुचर्चित तरंग काव्य गोष्ठी के संस्थापक और संचालक भी रहे हैं। इस कार्यक्रम के तहत स्थानीय कवियों को एक ही मंच में एकत्रित करने का प्रयास किया है। कोविड समय में शुरू किया हुआ, अब सुप्रसिद्ध, अन्तरराष्ट्रीय तरही मुशायरा एक शे'र अर्ज किया है के संस्थापक और संयोजक ।अशोक ने रुड़की विश्वविद्यालय (अब आई.आई.टी) से इंजीनियरिंग में स्नातक और न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय से कम्प्यूटर विज्ञान में स्नातकोत्तर शिक्षा प्राप्त की है, और अमेरिका की एक प्रतिष्ठित कम्पनी में वरिष्ठ सूचना प्रौद्योगिकी पद पर कार्यरत हैं।प्रकाशित कृतियाँ : काव्य-संग्रह : फिर वसन्त आये ग़ज़ल-संग्रह, ख़्वाब कोई बिखर गया (वाणी प्रकाशन); काव्य-संकलन : काव्य तरंग, अमेरिका के चुने हुए 16 कवियों की कविताओं का संकलन व सम्पादन (वाणी प्रकाशन); एक शे'र अर्ज किया है-शताब्दी संकलन ।सम्प्रति : पिछले 30 से अधिक वर्षों से न्यूयॉर्क, अमेरिका में निवास ।ई-मेल: ashokgsingh@gmail.com

Trusted for over 49 years

Family Owned Company

Secure Payment

All Major Credit Cards/Debit Cards/UPI & More Accepted

New & Authentic Products

India's Largest Distributor

Need Support?

Whatsapp Us