Skip to content

Booksellers & Trade Customers: Sign up for online bulk buying at trade.atlanticbooks.com for wholesale discounts

Booksellers: Create Account on our B2B Portal for wholesale discounts

Girgit

by Akhilesh Nigam 'Akhil'
Save 30% Save 30%
Current price ₹175.00
Original price ₹250.00
Original price ₹250.00
Original price ₹250.00
(-30%)
₹175.00
Current price ₹175.00

Ships in 7-10 Days

Free Shipping in India on orders above Rs. 500

Request Bulk Quantity Quote
+91
Book cover type: Paperback
  • ISBN13: 9788119996384
  • Binding: Paperback
  • Subject: N/A
  • Publisher: Lokbharti Prakashan
  • Publisher Imprint: Lokbharti Prakashan
  • Publication Date:
  • Pages: 144
  • Original Price: INR 250.0
  • Language: Hindi
  • Edition: N/A
  • Item Weight: 161 grams
  • BISAC Subject(s): Novel as Form

‘गिरगिट’ कथा-संग्रह की सभी कहानियाँ जिज्ञासा, रोचकता, भाव-सबलता एवं युगबोध से सम्पन्न हैं। आधुनिक भावबोध से युग के सन्दर्भों के यथार्थ को सूक्ष्म विवेचन और विषय वैविध्य के साथ व्यापक बनाया गया है। सभी कहानियाँ वैचारिक एवं अनुमूल्यात्मक संयोग से युक्त एवं अत्यन्त लोकप्रिय हैं। जीवन के सन्दर्भों का यथार्थ चित्रण विषयगत विविधता परिवेशगत विस्तार, वैचारिक संयोग एवं शिल्पगत वैशिष्ट्य इस संग्रह की कहानियों की विशेषताएँ हैं। इसमें समाज में बदलते हुए सम्बन्धों का सूक्ष्म अध्ययन भी है, जिसकी अभिव्यक्ति चारुता से इन कहानियों में हुई है।

गिरगिट रंग बदलने के लिए प्रसिद्धि पा चुका है, किन्तु मानवाकृति को स्वयं से अधिक रंगों में देखकर स्वयं गिरगिट लज्जित बन पराजित है, यही अखिलेश निगम द्वारा विरचित कहानियों में दर्शनीय है।

इन सभी कहानियों का विषय राष्ट्रीय दृष्टिकोण के परिप्रेक्ष्य में मानव जीवन की समस्याओं से जुड़ा है। कहानीकार का उद्देश्य सर्वत्र सुधारवादी और आशावादी है। इन कहानियों में कहीं-कहीं एक ही पात्र एक समय में मन के विभिन्न स्तरों पर जीता है, जहाँ चारित्रिक विसंगतियाँ ही कहानी की विशेषता बन गई हैं।

अखिलेश निगम ‘अखिल’ जन्म : 5 अगस्त, 1966 ग्राम हसनपुर खेवली, लखनऊ (उ.प्र.) शिक्षा : एम.कॉम, आई.सी.डब्लू.ए., एम.ए. (हिन्दी), एलएल.बी., पीएच.डी. (हिन्दी), साहित्य-वारिधि, विद्या वारिधि एवं विद्यासागर मानद उपाधियों से विभूषित। साहित्यिक सेवा : मुख्यतः गीत, छन्द, गजल, दोहा, नई कविता, हास्य-व्यंग्य, कहानी, लेख, लघुकथा, समीक्षा एवं संस्मरण आदि । प्रकाशित कृतियाँ : अभिलाषा, उत्तर देगा कौन!??, साहित्यकार-5, भाव कलश, गिरगिट, ललित निबन्ध और डॉ. रघुवीर सिंह । अखिल दोहा सतसई। सहयोगी संकलन : शीतल मन्द बयार, अनुभव की लकीरें, बनते बिगड़ते चेहरे। विभिन्न सम्पादित संकलनों/पुस्तकों में रचनाओं का प्रकाशन, भारत की विभिन्न प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में रचनाएँ प्रकाशित। गतिविधियाँ : दूरदर्शन एवं आकाशवाणी से प्रसारण, समाज में हो रही नशाखोरी के विरुद्ध व्यापक जनजागरण अभियान। सर्विस : पुलिस उपमहानिरीक्षक (आई.पी.एस.) । सम्मान : शिव मंगल सिंह सम्मान (पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय चन्द्रशेखर जी द्वारा वर्ष 1996 में प्रदत्त), राष्ट्रपति का पुलिस पदक वर्ष 2015, साहित्य शिरोमणि सारस्वत सम्मान, साहित्य गौरवसम्मान, सुमित्रानन्दन पन्त सम्मान, डॉ. विद्या निवास मिश्र सम्मान, तथा विभिन्न साहित्यिक एवं सामाजिक संस्थाओं द्वारा 150 से अधिक सम्मानों से विभूषित । सम्पर्क सूत्र : कस्बा खुर्दई बाज़ार, पो.-बक्कास, लखनऊ-226002 ओम निवास, 51 क्ले स्क्वायर कालोनी, कबीर मार्ग, लखनऊ-226001

Trusted for over 49 years

Family Owned Company

Secure Payment

All Major Credit Cards/Debit Cards/UPI & More Accepted

New & Authentic Products

India's Largest Distributor

Need Support?

Whatsapp Us