Skip to content

Booksellers & Trade Customers: Sign up for online bulk buying at trade.atlanticbooks.com for wholesale discounts

Booksellers: Create Account on our B2B Portal for wholesale discounts

Ireland Ki Lokkathayen | Interesting Stories, History & Random Facts About Ireland Book in Hindi

by Abhishek Tripathi
Save 30% Save 30%
Current price ₹210.00
Original price ₹300.00
Original price ₹300.00
Original price ₹300.00
(-30%)
₹210.00
Current price ₹210.00

Ships in 7-10 Days

Free Shipping in India on orders above Rs. 500

Request Bulk Quantity Quote
+91
Book cover type: Paperback
  • ISBN13: 9789355626691
  • Binding: Paperback
  • Subject: N/A
  • Publisher: Prabhat Prakashan Pvt. Ltd.
  • Publisher Imprint: Prabhat Prakashan Pvt. Ltd.
  • Publication Date:
  • Pages: 144
  • Original Price: INR 300.0
  • Language: Hindi
  • Edition: N/A
  • Item Weight: 250 grams
  • BISAC Subject(s): General

आयरलैंड की धरती पर कहानी कहने और सुनने की परंपरा उतनी ही प्राचीन है, जितनी यहाँ की पहाड़ियाँ और घाटियाँ। आयरिश लोग अपने मिथकों, किंवदंतियों और कहानियों को सँजोने और जीवित रखने में अद्वितीय हैं। कहानी सुनने और सुनाने की यह परंपरा न केवल उनके सांस्कृतिक जीवन का केंद्र है, बल्कि यह उनकी सामूहिक स्मृति और गौरवशाली विरासत के प्रति उनके गर्व का प्रतीक भी है।हर कहानी, हर मिथक आयरलैंड की गहरी जड़ों, हरे-भरे परिदृश्यों और जीवन के प्रति उनके दृष्टिकोण की एक झलक प्रस्तुत करती है। आयरिश लोककथाएँ केवल मनोरंजन का साधन भर नहीं हैं; ये उनके इतिहास, संस्कृति और मानवीय मूल्यों की प्रतिबिंब हैं। सर्दियों की ठंडी रातों में जलती आग के पास बुजुर्गों द्वारा सुनाई जाने वाली कहानियाँ नई पीढ़ी को अतीत से जोड़ती हैं।हर गाँव, हर घर और हर परिवार में इन लोककथाओं के प्रति गहरा जुड़ाव महसूस किया जा सकता है। किंचित् यही कारण है कि आयरलैंड की कथा-परंपरा समय के थपेड़ों के बावजूद आज भी उतनी ही जीवंत और प्रासंगिक है। तो आइए, इस अद्भुत यात्रा पर निकलें। यहाँ हर कहानी आपको उस जादुई दुनिया का हिस्सा बनाएगी, जहाँ हर शब्द, हर पात्र और हर घटना आपको रोमांचित और मोहित कर देगी।

अभिषेक त्रिपाठीलखनऊ (उत्तर प्रदेश) में जन्मे, वर्तमान में बेलफास्ट, आयरलैंड में प्रवास करते हैं। वे प्रवासी साहित्य जगत् के प्रतिष्ठित लेखक, कवि और पत्रकार हैं, जो विश्व में भारतीय संस्कृति और हिंदी के प्रचार-प्रसार में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। यू.के. से इन्फॉर्मेटिक्स और टेलीकॉम इंजीनियरिंग में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के उपरांत अभिषेक आयरलैंड में सूचना प्रौद्योगिकी में निदेशक के पद पर कार्यरत हैं।उनकी प्रमुख प्रकाशित कृतियों में 'आयरलैंड की चयनित रचनाएँ', 'अंतर्मन का इंद्रधनुष', 'देखी है सारी दुनिया', 'आयरलैंड की लोककथाएँ' इत्यादि शामिल हैं। भारतीय उच्चायोग लंदन की पत्रिका भारत भवन, भारतीय दूतावास अमेरिका की अनन्य, चाणक्य वार्त्ता, लल्लनटॉप आदि में नियमित लेखन के अतिरिक्त कई अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक एवं साहित्यिक संगठनों के संयोजक हैं। अभिषेक को हिंदी पत्रकारिता, साहित्य और प्रवासी लेखन में योगदान के लिए कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हुए हैं। उनकी रुचि प्रवासी साहित्य लेखन और आयरलैंड में हिंदी के प्रचार-प्रसार में है। अभिषेक वैश्विक मंच पर हिंदी भाषा और भारतीय संस्कृति के प्रभावशाली हस्ताक्षर हैं।

Trusted for over 49 years

Family Owned Company

Secure Payment

All Major Credit Cards/Debit Cards/UPI & More Accepted

New & Authentic Products

India's Largest Distributor

Need Support?

Whatsapp Us