Skip to content

Booksellers & Trade Customers: Sign up for online bulk buying at trade.atlanticbooks.com for wholesale discounts

Booksellers: Create Account on our B2B Portal for wholesale discounts

Ishq Musaafir

by Tanveer Ghazi
Save 32% Save 32%
Current price ₹202.00
Original price ₹299.00
Original price ₹299.00
Original price ₹299.00
(-32%)
₹202.00
Current price ₹202.00

Ships in 7-10 Days

Free Shipping in India on orders above Rs. 500

Request Bulk Quantity Quote
+91
Book cover type: Paperback
  • ISBN13: 9789389563436
  • Binding: Paperback
  • Subject: N/A
  • Publisher: Vani Prakashan
  • Publisher Imprint: Vani Prakashan
  • Publication Date:
  • Pages: 180
  • Original Price: INR 299.0
  • Language: Hindi
  • Edition: N/A
  • Item Weight: 200 grams
  • BISAC Subject(s): General

ग़ालिब का एक मिसरा है'कहते हैं जिसको इश्क़ ख़लल है दिमाग़ का' लेकिन मेरा अपना ख़याल ये है कि इश्क़ आदमी को बावला ज़रूर बनाता है लेकिन कमीना नहीं होने देता। उस दौर में जहाँ हथियारों के ज़हरीले दाँत इन्सानियत को चबा रहे हों, हर सीने में कोई दर्द, हर ज़हन में कुछ उलझनें, हर माथे पर कुछ सिलवटें, हर आँख में कुछ बेचैन सवाल हों, दुनिया नफ़रत की यूनिवर्सिटी बनती जा रही हो, ऐसे हालात में कुछ ऐसे स्कूलों का चलते रहना बहुत ज़रूरी है जिनकी बुनियाद मोहब्बत हो। 'इश्क़ मुसाफ़िर' हर उस शख्स के लिए तोहफ़ा है जो प्यार करना भूल गया है, जिसे ज़िन्दगी ने रोबोट बना दिया है।

तनवीर ग़ाज़ी शायरी की दुनिया का एक विश्वसनीय नाम है। साहित्य, सिनेमा और मंच तीनों से उनका गहरा रिश्ता रहा है। उर्दू में एम.ए. और पीएच.डी. कर चुके हैं। युवा शायरों में तेजी से उभरकर जो लोकप्रियता और सफलता उन्होंने हासिल की है वह बहुत कम लोगों के हिस्से में आती है। उन्होंने अपने शायराना सफ़र की शुरुआत मुशायरों और कवि-सम्मेलनों के मंचों से की। भारत के अलावा दक्षिण अफ्रीका, अमरीका, ऑस्ट्रेलिया, कतर और यूएई में काव्यपाठ कर चुके हैं। फ़िल्मों में उन्होंने बहुत चुनिन्दा काम किया, पिंक, अक्टोबर, हेट स्टोरी-2 जैसी कई कामयाब फ़िल्मों के गीत लिख चुके हैं। फ़िल्म पिंक में उनकी कविता 'तू ख़ुद की खोज में निकल' को महानायक अमिताभ बच्चन ने अपनी आवाज़ दी है जो काफ़ी लोकप्रिय हुई। इसके लिए उन्हें 'आइफा अवार्ड' के लिए नामांकित किया जा चुका है। उन्हें फ़िल्मी दुनिया के कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से नवाज़ा जा चुका है, जिनमें 'जागरण फ़िल्म फेस्टिवल अवार्ड', 'आईटीए अवार्ड' भी शामिल हैं। साहित्यिक क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें महाराष्ट्र सरकार की उर्दू साहित्य अकादमी द्वारा 'साहिर लुधियानवी पुरस्कार' से सम्मानित किया जा चुका है।

Trusted for over 49 years

Family Owned Company

Secure Payment

All Major Credit Cards/Debit Cards/UPI & More Accepted

New & Authentic Products

India's Largest Distributor

Need Support?

Whatsapp Us