Skip to content

Booksellers & Trade Customers: Sign up for online bulk buying at trade.atlanticbooks.com for wholesale discounts

Booksellers: Create Account on our B2B Portal for wholesale discounts

Itna Bhee Aasan Kahan Hai

by Jagdish Vyom
Save 35% Save 35%
Current price ₹260.00
Original price ₹399.00
Original price ₹399.00
Original price ₹399.00
(-35%)
₹260.00
Current price ₹260.00

Ships in 7-10 Days

Free Shipping in India on orders above Rs. 500

Request Bulk Quantity Quote
+91
Book cover type: Hardcover
  • ISBN13: 9789355188663
  • Binding: Hardcover
  • Subject: N/A
  • Publisher: Vani Prakashan
  • Publisher Imprint: Vani Prakashan
  • Publication Date:
  • Pages: 144
  • Original Price: INR 399.0
  • Language: Hindi
  • Edition: N/A
  • Item Weight: 300 grams
  • BISAC Subject(s): General

जगदीश व्योम का प्रस्तुत गीत-नवगीत संग्रह इतना भी आसान कहाँ है में विविध रस एवं भावों के गीत हैं प्रकृति का मनोहारी चित्रण है; (बादल कौन देश से आये, बादल ने छोड़ दिये बूँदों के तीर, जगती की पीर हरने वाली चर्चा आदि ।); ममता का मानसरोवर माँ की गरिमा एवं गुरुत्व की अभिव्यंजना है; कवि ने घर की कविता, दूसरे के घर का छन्द, आँगन की शोभा, सावन की सुषमा, धान- दूब की संस्कृति बेटी के पावन गंगाजल में डुबकी लगायी है। वहीं अपने बचपन में लौटकर पेड़ से टपकते हुए पके आम के लिए बच्चों के साथ दौड़ की प्रतिस्पर्द्धा की है। मेरा पर चढ़कर भुने हुए भुट्टों का आनन्द उठाया है, भरी दोपहरी में नहर के पुल से कूद-कूदकर खूब नहाया है। महीयसी महादेवी वर्मा और सुमित्रानन्दन पन्त के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की है। व्योम ने समसामयिक परिस्थितियों की विसंगतियों को अनेक गीतों में वर्णित किया है, जैसे-भीषण कोरोना वायरस की त्रासदी का, पाप एवं कल्मष को धोने वाली, अभिशापित, सन्त्रस्त, मटमैली गंगा, जो आज भगीरथ को ढूँढ़ रही है। इसी तरह अन्य अनेक प्रकार के भावों के गीत हैं; किन्तु सर्वाधिक गीत समय से संवाद करते हुए 'मानववाद' की स्थापना के हैं। व्योम ने शोषण, जुल्म, भ्रष्टाचार, अत्याचार की भीषण ऊष्मा के ताप का न केवल अनुभव करते हुए; बल्कि उसके सन्त्रास को झेलते हुए 'लघु मानव' की प्रतिष्ठा की है और गीतों को 'समय की लहर' बतलाया है। वस्तुतः अखण्ड आत्मविश्वास से ही दुर्बलता की कोख से साहस का जन्म होता. है और साहस से सत्य की अग्नि प्रज्वलित होती है; वरना 'इतना भी आसान कहाँ है, पानी को पानी कह पाना।' आत्मविश्वास से लबालब कवि की वाणी जब प्रस्फुटित होती है, तो समाज में फैले हुए कुहासे को | विदीर्ण कर देती है। -भूमिका से

जन्म : 01 मई 1960 ई., शम्भूनगला, फर्रुखाबाद (उ.प्र.) शिक्षा : एम.ए., एम.एड., पीएच.डी. (लखनऊ विश्वविद्यालय से कन्नीजी लोकगाथाओं का सर्वेक्षण और विश्लेषण) । कृतियाँ : शिक्षाविद्, साहित्यकार एवं भाषाविज्ञानी डॉ. जगदीश व्योम लोक साहित्य, नवगीत, हाइकु, कविता, बाल साहित्य, व्यंग्य आदि पर विगत चालीस वर्ष से लेखन में सक्रिय हैं। हिन्दी हाइकु कोश ( 2022) ; कन्नौजी शब्दकोश (2022); कन्नौजी लोकगाथाओं का सर्वेक्षण और विश्लेषण (शोध ग्रन्थ): कन्नौजी लोकोक्ति एवं मुहावरा कोश; इन्द्रधनुष, भोर के स्वर (काव्य संग्रह); नवगीत 2013; हाइकु 2019; भारतीय बच्चों के हाइकु, नन्हा बलिदानी; डब्बू की डिबिया (वाल उपन्यास); सगुनी का सपना, तीन पैरों वाला चोर (बाल कहानियाँ); दो किशोर उपन्यास; आज़ादी के आसपास, कहानियों का कुनबा (कहानी संकलन); हिन्दी भाषा का व्याकरण (छह पुस्तकें): फुलवारी (बालगीत संकलन)। विशेष : सिंगापुर तथा अमेरिका की साहित्यिक यात्राएँ; नवगीत की पाठशाला एवं कविता की पाठशाला पर लेखन कार्यशालाएँ; स्टेनफर्ड विश्वविद्यालय के रेडियो विभाग द्वारा साक्षात्कार एवं वार्ताएँ प्रसारित; ड्यूक विश्वविद्यालय अमेरिका के हिन्दी छात्रों के लिए दो महत्त्वपूर्ण लेखन कार्यशालाएँ; दिल्ली के विभिन्न सरकारी एवं पब्लिक स्कूलों के बच्चों के लिए सौ से अधिक रचनात्मक लेखन कार्यशालाएँ। सम्मान / पुरस्कार : अभिव्यक्ति विश्वम द्वारा अनुभूति सम्मान: माइक्रोसाफ्ट विश्व भाषा पुरस्कार 2005, माधव अलंकरण सम्मान; प्रकाशिनी हिन्दी निधि, कन्नौज द्वारा सम्मानः श्री मधुर स्मृति बाल साहित्य पुरस्कार 1999; शकुन्तला सिरोठिया बाल साहित्य पुरस्कार; भारतीय बाल कल्याण संस्थान, कानपुर द्वारा सम्मान सहित देश-विदेश की अनेक संस्थाओं द्वारा सम्मान, कैलिफोर्निया, अमेरिका तथा सिंगापुर की संस्थाओं द्वारा सम्मान। सम्प्रति: सम्पादक- 'अनन्य' (भारतीय कीसलावास न्यूयॉर्क की हिन्दी मासिक पत्रिका)। उप शिक्षा निदेशक (शिक्षा निदेशालय, दिल्ली सरकार) पद से सेवानिवृत्ति के उपरान्त स्वतन्त्र लेखन और वैश्विक स्तर पर हिन्दी भाषा, संस्कृति व साहित्य के लिए अनेक योजनाओं में सक्रिय । सम्पर्क सूत्र : बी-12 ए/ 58 ए, धवलगिरि, सेक्टर-34, नोएडा-201307। मो.: 9868504645) ईमेल: jagdishvyom@gmail.com

Trusted for over 49 years

Family Owned Company

Secure Payment

All Major Credit Cards/Debit Cards/UPI & More Accepted

New & Authentic Products

India's Largest Distributor

Need Support?

Whatsapp Us