Skip to content

Booksellers & Trade Customers: Sign up for online bulk buying at trade.atlanticbooks.com for wholesale discounts

Booksellers: Create Account on our B2B Portal for wholesale discounts

Jai Hind

by Shrikrishna 'Saral'
Sold out
Current price ₹175.00
Original price ₹250.00
Original price ₹250.00
Original price ₹250.00
(-30%)
₹175.00
Current price ₹175.00

Ships in 7-10 Days

Free Shipping in India on orders above Rs. 500

Request Bulk Quantity Quote
+91
Book cover type: Hardcover
  • ISBN13: 9788189573140
  • Binding: Hardcover
  • Subject: N/A
  • Publisher: Prabhat Prakashan Pvt. Ltd.
  • Publisher Imprint: Prabhat Prakashan Pvt. Ltd.
  • Publication Date:
  • Pages: 150
  • Original Price: INR 250.0
  • Language: Hindi
  • Edition: N/A
  • Item Weight: 200 grams
  • BISAC Subject(s): Military / General

यह सुनकर कि अंग्रेजी सेनाएँ मीकतिला और पोपा की ओर बढ़ रही हैं, नेताजी भयभीत नहीं हुए । खतरे के क्षेत्र मीकतिला में तो वे थे ही, उन्होंने पोपा पहुँचकर अपनी लड़ती हुई सेना का साथ देने का निर्णय कर डाला । जिस स्थान पर अपने कुछ साथियों के साथ बैठकर वे विचार-विमर्श कर रहे थे, वहाँ उन्हें बार- बार बिजली की चमक जैसी दिखाई दे जाती थी । यह चमक अंग्रेजी तोपों के चलने से उत्पन्न हो रही थी । शत्रु उस स्थान पर किसी समय भी पहुँच सकता था । नेताजी पोपा पहुँचने की अपनी जिद पर अड़े हुए थे । नेताजी की जिद देखकर मेजर जनरल शहनवाज खाँ ने एक चुभती हुई बात उनसे कही-'' नेताजी, अब स्वयं अपने जीवन पर आपका अधिकार नहीं है । वह राष्‍ट्र की अमूल्य निधि बन चुका है । जरा सोचिए तो कि यदि आपको कुछ हो गया तो आजाद हिंद फौज और आजाद हिंद अभियान का क्या होगा?''बात अपनी जगह ठीक थी, पर नेताजी पर उसका कोई असर नहीं हुआ । वे मुसकराकर बोले-'' शहनवाज, मुझसे बहस करने से कोई फायदा नहीं है; मैंने पोपा पहुँचने का निश्‍चय कर लिया है और मैं वहाँ जा रहा हूँ । तुम्हें मेरी सुरक्षा के लिए चिंतित होने की कोई आवश्यकता नहीं है, क्योंकि मैं यह जानता हूँ कि इंग्लैड अभी वह बम नहीं बना पाया जो सुभाषचंद्र बोस के प्राण ले सके । ''-इसी पुस्तक से

जन्म : 1 जनवरी, 1919,अशोक नगर, गुना ( म.प्र.) ।श्रीकृष्ण सरल उस समर्पित और संघर्षशील साहित्यकार का नाम है, जिसने लेखन में कई विश्‍व कीर्तिमान स्थापित किए हैं । सर्वाधिक क्रांति-लेखन और सर्वाधिक ' महाकाव्य (बारह) लिखने का श्रेय श्री सरलजी को ही जाता है ।श्री सरल ने एक सौ सत्रह ग्रंथों का प्रणयन किया है । नेताजी सुभाष पर तथ्यों के संकलन के लिए वे स्वयं के व्यय से उन बारह देशों का भ्रमण कर चुके हैं, जहाँ- जहाँ नेताजी और उनकी फौज ने आजादी की लड़ाइयाँ लड़ी थीं ।श्रीकृष्ण सरल स्वयं स्वतंत्रता-संग्राम के सेनानी हैं तथा प्राध्यापक के पद से निवृत्त होकर साहित्य-साधना में रत हैं । उन्हें विभिन्न संस्थाओं द्वारा ' भारत-गौरव ', ' राष्‍ट्र-कवि ', ' क्रांति-कवि ', ' क्रांति-रत्‍न ', ' अभिनव- भूषण ', ' मानव-रत्‍न ', ' श्रेष्‍ठ कला- आचार्य ' आदि अलंकरण प्राप्‍त हुए हैं ।

Trusted for over 49 years

Family Owned Company

Secure Payment

All Major Credit Cards/Debit Cards/UPI & More Accepted

New & Authentic Products

India's Largest Distributor

Need Support?

Whatsapp Us