Skip to content

Booksellers & Trade Customers: Sign up for online bulk buying at trade.atlanticbooks.com for wholesale discounts

Booksellers: Create Account on our B2B Portal for wholesale discounts

Kabira Baitha Debate Mein

by Piyush Pandey
Sold out
Current price ₹175.00
Original price ₹250.00
Original price ₹250.00
Original price ₹250.00
(-30%)
₹175.00
Current price ₹175.00

Ships in 7-10 Days

Free Shipping in India on orders above Rs. 500

Request Bulk Quantity Quote
+91
Book cover type: Paperback
  • ISBN13: 9789353229467
  • Binding: Paperback
  • Subject: N/A
  • Publisher: Prabhat Prakashan Pvt. Ltd.
  • Publisher Imprint: Prabhat Prakashan Pvt. Ltd.
  • Publication Date:
  • Pages: 184
  • Original Price: INR 250.0
  • Language: Hindi
  • Edition: N/A
  • Item Weight: 250 grams
  • BISAC Subject(s): Political

मीडिया, बाजार, राजनीति, खेल, समाज और सोशल मीडिया, जिधर दृष्टि दौड़ाइए, विसंगतियाँ हैं, इसलिए व्यंग्य की भरपूर गुंजाइश है। इन विसंगतियों को देखने की लेखक की अपनी अलग दृष्टि है, जिनसे रोचक व्यंग्य पैदा हुए हैं। इस व्यंग्य-संग्रह की विशिष्टता है इसके विषय और भाषा-शैली। लेखक टिकटॉक के जरिए समाजवाद लाने की परिकल्पना करता है तो समाचार चैनल की प्राइम टाइम बहस में कबीरदासजी को बैठाकर वर्तमान टी.वी. बहस के स्तर का निर्मम पोस्टमार्टम करता है। दरअसल, इस व्यंग्य-संग्रह का हर आलेख विषय के स्तर पर पाठक को चौंकाता है।व्यंग्य संकलन का हर व्यंग्य पाठक को आरंभ में गुदगुदाता है, कभी-कभार हँसाता है और फिर विसंगति पर कड़ा प्रहार करते हुए पाठक को सोचने के लिए विवश करता है। यह लेखक की अपनी एक विशिष्ट शैली है।लेखक स्वयं टी.वी. पत्रकार, पटकथा लेखक और फिल्मकार हैं तो भाषा की सहजता-सरलता और संक्षिप्तता व्यंग्य संग्रह की यू.एस.पी. है। लेखक के ‘वन-लाइनर’ पाठकों को अतिरिक्त आनंद देते हैं। हाँ, बतौर व्यंग्यकार लेखक ने स्वयं को भी नहीं बख्शा है। कई जगह खुद को कठघरे में रखते हुए समाज को आईना दिखाने की कोशिश की है।व्यंग्यकार की यही ईमानदारी शायद पाठकों को भाए भी।

पीयूष पांडेशिक्षा : मास्टर ऑफ जर्नलिज्म और मास्टर ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट।दैनिक जागरण, प्रभात खबर, दैनिक ट्रिब्यून, नई दुनिया जैसे अखबारों और कादंबिनी, अहा! जिंदगी जैसी बड़ी पत्रिकाओं के लिए नियमित व्यंग्य लेखन। दो व्यंग्य-संग्रह ‘छिछोरेबाजी का रिजोल्यूशन’ और ‘धंधे मातरम्’ प्रकाशित।आज तक, ए.बी.पी. न्यूज, जी-न्यूज, सहारा समय और आई.बी.एन.-7 जैसे चैनलों में वरिष्ठ पद पर कार्य किया और जहाँ मौका मिला, वहाँ व्यंग्य संबंधी कार्यक्रमों के निर्माण में भी हाथ आजमाया। एक बड़े मनोरंजन चैनल पर जल्द प्रसारित होनेवाले कॉमेडी सीरियल ‘महाराज की जय’ के कुछ एपिसोड का लेखन भी।‘ब्लू माउंटेस’ फिल्म में एसोसिएट डायरेक्टर रहा और सोशल मीडिया के विशेषज्ञ के रूप में भी पहचान है; मालूम है कि वायरल वीडियो की ताकत क्या होती है, इसलिए अब यू-ट्यूब तथा फेसबुक पर अपना एक व्यंग्य कार्यक्रम ‘सिट डाउन शो विद पीयूष पांडे’ शुरू किया है।फिल्म निर्देशन का सपना है। देखते हैं, कब पूरा होता है!संपर्क : 9873425196इ-मेल : pandeypiyush07@gmail.comट्विटर : @pandeypiyush

Trusted for over 49 years

Family Owned Company

Secure Payment

All Major Credit Cards/Debit Cards/UPI & More Accepted

New & Authentic Products

India's Largest Distributor

Need Support?

Whatsapp Us