Skip to content

Booksellers & Trade Customers: Sign up for online bulk buying at trade.atlanticbooks.com for wholesale discounts

Booksellers: Create Account on our B2B Portal for wholesale discounts

Kalpantak Yogi Brahmarishi Devraha Baba Jivan Parichay Book In Hindi

by Amit Kumar Pandey
Save 30% Save 30%
Current price ₹210.00
Original price ₹300.00
Original price ₹300.00
Original price ₹300.00
(-30%)
₹210.00
Current price ₹210.00

Ships in 7-10 Days

Free Shipping in India on orders above Rs. 500

Request Bulk Quantity Quote
+91
Book cover type: Paperback
  • ISBN13: 9789355628961
  • Binding: Paperback
  • Subject: N/A
  • Publisher: Prabhat Prakashan Pvt. Ltd.
  • Publisher Imprint: Prabhat Prakashan Pvt. Ltd.
  • Publication Date:
  • Pages: 168
  • Original Price: INR 300.0
  • Language: Hindi
  • Edition: N/A
  • Item Weight: 250 grams
  • BISAC Subject(s): General

कल्पांतक योगी ब्रह्मर्षि देवरहा बाबा' एक प्रेरणादायक पुस्तक है, जो भारतीय संत-परंपरा के महान् योगी ब्रह्मर्षि देवरहा बाबा के जीवन और शिक्षाओं का दिग्दर्शन करवाती है। यह उनकी अद्वितीय साधना, तप और आत्मज्ञान की यात्रा पर ले जाती है, जिसमें उन्होंने मानवता के कल्याण के लिए अपने ज्ञान का प्रकाश फैलाया।बाबा का जीवन गूढ़ रहस्यों से भरा हुआ था। उन्होंने साधारण जनों को ध्यान, प्रेम और करुणा का महत्त्व समझाया। उनकी शिक्षाएँ आज भी प्रासंगिक हैं, जो हमें जीवन में संतुलन और शांति की ओर अग्रसर करती हैं। इस पुस्तक में ब्रह्मर्षि के शिष्यों के संस्मरण संकलित हैं। लोककल्याण के लिए बाबा की प्रकृति संगत महत्त्वपूर्ण घटनाओं, उनकी अलौकिक लीलाओं और उनके द्वारा दिए गए उपदेशों का विस्तृत वर्णन है। कुछ घटनाओं को लेखक ने गहन शोध और गुरुदेव के शिष्यों के अनुभव के माध्यम से बाबा की दिव्यता से जोड़ने का प्रयास किया है। पुस्तक पाठकों को आत्मज्ञान की ओर प्रेरित करती है और यह संदेश देती है कि सच्ची साधना से कोई भी व्यक्ति अपने जीवन को बदल सकता है। यह पुस्तक हर उस व्यक्ति के लिए अनिवार्य है, जो आध्यात्मिक ज्ञान की खोज में है।भारतीय संत परंपरा की अप्रतिम विभूति ब्रह्मर्षि देवरहा बाबा के दिव्य जीवन का यशोगान करती प्रेरक पुस्तक ।

डॉ. अमित कुमार पांडेय बौद्धिक वर्ग की अगली पीढ़ी के ध्वजवाहक के रूप में अपनी सेवाएँ विद्यार्थियों को उनकी उचित क्षमताओं को पहचानने और उनको सँवारने में अनवरत प्रदान कर रहे हैं। वे प्रबंधन में डॉक्टरेट है और इसी विषय में परास्नातक की उपाधि प्राप्त करने के पश्चात् वर्तमान में एमिटी विश्वविद्यालय में आचार्य के रूप में कार्यरत हैं। बहुमुखी प्रतिभा के धनी डॉ. पांडेय को अनुसंधान, कॉर्पोरेट, शैक्षणिक प्रशिक्षण और विकास में 21 वर्ष का अनुभव है।उनके द्वारा लिखित और संपादित 100 से अधिक शोधपत्र राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए हैं। उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में 60 से अधिक शोधपत्र प्रस्तुत किए हैं। विश्व के विभिन्न विश्वविद्यालयों द्वारा उन्हें अपने विद्यार्थियों के साथ संवाद, शिक्षण और प्रशिक्षण के लिए आमंत्रित किया जाता है। उन्होंने दस पुस्तकें लिखी हैं, जो सराही गई हैं। हिंदी और अंग्रेजी के विभिन्न समाचार-पत्रों एवं पत्रिकाओं में नियमित रूप से उनके लेख प्रकाशित होते हैं।

Trusted for over 49 years

Family Owned Company

Secure Payment

All Major Credit Cards/Debit Cards/UPI & More Accepted

New & Authentic Products

India's Largest Distributor

Need Support?

Whatsapp Us