Skip to content

Booksellers & Trade Customers: Sign up for online bulk buying at trade.atlanticbooks.com for wholesale discounts

Booksellers: Create Account on our B2B Portal for wholesale discounts

Khel-Khel Mein Ganit

by Gupta , Bhushan
Save 30% Save 30%
Current price ₹210.00
Original price ₹300.00
Original price ₹300.00
Original price ₹300.00
(-30%)
₹210.00
Current price ₹210.00

Ships in 7-10 Days

Free Shipping in India on orders above Rs. 500

Request Bulk Quantity Quote
+91
Book cover type: Paperback
  • ISBN13: 9788177213034
  • Binding: Paperback
  • Subject: N/A
  • Publisher: Prabhat Prakashan Pvt. Ltd.
  • Publisher Imprint: Prabhat Prakashan Pvt. Ltd.
  • Publication Date:
  • Pages: 106
  • Original Price: INR 300.0
  • Language: Hindi
  • Edition: N/A
  • Item Weight: 175 grams
  • BISAC Subject(s): General

संसार में बुद्धिमान कम और मूर्ख अधिक क्यों हैं?' किसी ने पूछा तो जवाब मिला-' संख्या ( गणित) की अनभिज्ञता के कारण । ' यदि गणित न हो तो संसार का समस्त विकास तत्‍क्षण चौपट हो जाएगा । हमारे जीवन को कोई पाठ्य- विषय प्रभावित करे या न करे, गणित के बिना-पढ़े -लिखे और अनपढ़-किसी का भी कार्य चलना असंभव है । गणित के अभाव में भाषा गूँगी हो जाएगी तथा हमें अँगुलियों के इशारों से काम चलाना पड़ेगा । अत : जीवन स्वयं में जितना आवश्यक है, उतना ही गणित जीवन के लिए आवश्यक है । फिर क्या कारण है कि अधिकांश विद्यार्थी गणित के नाम से ही घबराने लगते हैं-वे चाहे प्राइमरी कक्षा के हों, विद्यालय, विश्‍वविद्यालय के हों या कि प्रतियोगी परीक्षाओं के परीक्षार्थी? कारण है, विषय का नीरस होना ।प्रस्तुत पुस्तक में गणित के ऐसे सरल- सुबोध सूत्र (फार्मूला) विद्वान् लेखकों ने प्रस्तुत किए हैं कि चुटकी बजाते ही, बड़ी- बड़ी संख्याओं के जोड़, घटाना, गुणा, भाग, वर्गमूल, घनमूल आदि- आदि निकाले जा सकते हैं । पुस्तक का नाम ' खेल-खेल में गणित ' सार्थक तो है ही, इन सूत्रों को याद करने मात्र से नीरस विषय भी सरस हो जाता है । यह पुस्तक विद्यार्थियों तथा प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए समान रूप से उपयोगी सिद्ध होगी । हाथ कंगन को आरसी क्या, पड़े - लिखे को फारसी क्या? पुस्तक आपके हाथ में है, आजमाकर देख लीजिए ।

डॉ. भगवान स्वरूप गुनशिक्षा : एम. ए. ( गणित). एम. एड. पी— एच. डी., डिप्लोमा इन गाइडैंस एड काउंसलिंग ।शिक्षण अनुभव : बी. एड., एम. एड. तीस वर्ष तक । बाईस छात्रों ने शिक्षा के विविध विषयों पर पी— एच. डी. शोध प्रबंध प्रस्तुत किए । राष्‍ट्रीय शौक्ष‌िक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद्, विश्‍वविद्यालय अनुदान आयोग, सी. ए. बी. ई. जी. द्वारा संचालित कार्यशालाओं, सेमीनार तथा गोष्‍ठ‌ियों में विषय विशेषज्ञ के रूप में निर्देशन । विाभ‌िन्न माध्यमिक शिक्षा परिषदों की पाठ‍्य पुस्तक चयन समिति के विशेषज्ञ । भूतपूर्व डीन, शिक्षा संकाय, आगरा विश्‍वविद्यालय । शैलेंद्र भूषणशिक्षा : एम.एस-सी, एम.एड., डिप्लोमा इन कामनवेल्थ एजूकेशनल एडमिनिस्ट्रेशन (बर्मिंघम विश्‍वविद्यालय) ।शिक्षण अनुभव : शिक्षक-प्रशिक्षक के रूप में गणित, विज्ञान, जीव विज्ञान शिक्षण का चौबीस वर्ष का अनुभव । पुस्तकें : विज्ञान प्रशिक्षण, गणित प्रशिक्षण, जीव विज्ञान, शैक्षिक तकनीकी, शिक्षण अधिगम के आधारभूत तत्त्व, सूक्ष्म शिक्षण, एन.सी.सी. प्रशिक्षण से संबद्ध अनेक पुस्तकें प्रकाशित ।

Trusted for over 49 years

Family Owned Company

Secure Payment

All Major Credit Cards/Debit Cards/UPI & More Accepted

New & Authentic Products

India's Largest Distributor

Need Support?

Whatsapp Us