Skip to content

Booksellers & Trade Customers: Sign up for online bulk buying at trade.atlanticbooks.com for wholesale discounts

Booksellers: Create Account on our B2B Portal for wholesale discounts

Khushhaal Va Samriddha Vishwa

by A.P.J. Abdul Kalam , Srijan Pal Singh
Sold out
Current price ₹420.00
Original price ₹600.00
Original price ₹600.00
Original price ₹600.00
(-30%)
₹420.00
Current price ₹420.00

Ships in 7-10 Days

Free Shipping in India on orders above Rs. 500

Request Bulk Quantity Quote
+91
Book cover type: Paperback
  • ISBN13: 9789350481660
  • Binding: Paperback
  • Subject: N/A
  • Publisher: Prabhat Prakashan Pvt. Ltd.
  • Publisher Imprint: Prabhat Prakashan Pvt. Ltd.
  • Publication Date:
  • Pages: 328
  • Original Price: INR 600.0
  • Language: Hindi
  • Edition: N/A
  • Item Weight: 384 grams
  • BISAC Subject(s): Action & Adventure / General

यह पुस्तक प्रसिद्ध वैज्ञानिक और भारत के पूर्व राष्‍ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम तथा उनके निकट सहयोगी सृजन पाल सिंह के प्रत्यक्ष अनुभवों पर आधारित है। इसमें विभिन्न क्षेत्रों में टिकाऊ विकास प्रणाली के विकास तथा क्रियान्वयन के ऐसे प्रमाण दिए गए हैं, जिनमें अलग परिस्थितियों में भिन्न रणनीतियाँ अपनाई गईं। यह पुस्तक वर्तमान मानव सभ्यता की चुनौतियों तथा अवसरों को समाहित करती है और दरशाती है कि किस प्रकार से विश्‍व के ग्रामीण लोगों की क्षमताओं के इस्तेमाल से सावधानीपूर्वक पुरा (PURA—Provision of Urban Amenities in Rural Areas) की टिकाऊ विकास प्रणाली को तैयार किया जा सकता है।इसमें भारतीय अनुभवों को ही नमूने के तौर पर इस्तेमाल किया गया है तथा मौजूदा उदाहरणों का हवाला देकर दिखाया गया है कि किस तरह से सीमित समय में पुरा प्रणालियों के जरिए सामाजिक परिवर्तन लागू किया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि विकास का पुरा मॉडल अब केंद्र तथा राज्य सरकारों समेत कई निजी एवं शैक्षणिक संस्थाओं द्वारा लागू किया जा रहा है। पुरा का प्रसार विश्‍व के अन्य भागों में भी किया जा रहा है और अमेरिका तथा अफ्रीका के इलाकों के लिए विशिष्‍ट योजनाएँ बनाई जा रही हैं।पुस्तक में इस बात पर विस्तार से प्रकाश डाला गया है कि किस तरह से विभिन्न साझेदार—सरकार, निजी क्षेत्र और समुदाय—आपस में मिलकर सामाजिक-आर्थिक विकास की दिशा में काम करते हुए खुशहाल व समृद्ध विश्‍व के स्वप्न को साकार किया जा सकता है।

ए.पी.जे. अब्दुल कलाम भारत के सर्वाधिक जाने-माने वैज्ञानिकों में से हैं। उन्हें भारत का प्रथम उपग्रह प्रक्षेपास्‍‍त्र वाहन एस.एल.वी.-3 और सामरिक प्रक्षेपास्‍‍त्रों के विकास का श्रेय प्राप्‍त है। उन्होंने भारत को आर्थिक रूप से विकसित राष्‍ट्र बनाने की रूपरेखा ‘भारत विजन 2020’ प्रस्तुत की। डॉ. कलाम ने भारत के राष्‍ट्रपति पद को भी सुशोभित किया। उन्हें विश्‍व के अड़तीस विश्‍वविद्यालयों ने डॉक्टरेट की मानद उपाधियों से सम्मानित किया है। उन्हें भारत के तीन सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्‍न’, ‘पद्मविभूषण’ और ‘पद्मभूषण’ भी प्रदान किए गए। डॉ. कलाम ने विभिन्न विषयों पर पंद्रह पुस्तकें लिखी हैं, जिनका विश्‍व भर की अनेक भाषाओं में अनुवाद हुआ है। अब वे कई अंतरराष्‍ट्रीय संस्थानों में विभिन्न सामाजिक विषयों पर व्याख्यान देते हैं।facebook.com/A.P.J.AbdulKalamसृजन पाल सिंह को भारतीय प्रबंधन संस्थान, अहमदाबाद में सर्वश्रेष्‍ठ विद्यार्थी के रूप में स्वर्णपदक प्रदान किया गया। वे छात्र परिषद् के प्रमुख भी रहे। वर्तमान में वे पुरा (PURA) को टिकाऊ विकास प्रणाली के रूप में विकसित करने के लिए डॉ. कलाम के साथ कार्य कर रहे हैं।facebook.com/SrijanPalSingh

Trusted for over 49 years

Family Owned Company

Secure Payment

All Major Credit Cards/Debit Cards/UPI & More Accepted

New & Authentic Products

India's Largest Distributor

Need Support?

Whatsapp Us