Skip to content

Booksellers & Trade Customers: Sign up for online bulk buying at trade.atlanticbooks.com for wholesale discounts

Booksellers: Create Account on our B2B Portal for wholesale discounts

Lal Bahadur Shastri

by Kamleshwar
Sold out
Current price ₹88.00
Original price ₹125.00
Original price ₹125.00
Original price ₹125.00
(-30%)
₹88.00
Current price ₹88.00

Ships in 7-10 Days

Free Shipping in India on orders above Rs. 500

Request Bulk Quantity Quote
+91
Book cover type: Paperback
  • ISBN13: 9788170286998
  • Binding: Paperback
  • Subject: N/A
  • Publisher: Rajpal and Sons
  • Publisher Imprint: Rajpal
  • Publication Date:
  • Pages: 106
  • Original Price: INR 125.0
  • Language: Hindi
  • Edition: N/A
  • Item Weight: 146 grams
  • BISAC Subject(s): Asian / General

पटकथा लेखन एक विशिष्ट विधा है, जिसमें शब्दों की भूमिका पढ़े जाने के बजाय देखने की होती है। मीडिया का क्षेत्र व्यापक होने और विजुअल मीडिया की गतिविधियाँ हमारे यहाँ तेज होने के बाद पटकथा-लेखन एक प्रमुख विधा के रूप में सामने आया और जिन लेखकों ने इस दिशा में पहल की, उनमें प्रख्यात साहित्यकार, अनेक सफल फिल्मों, लोकप्रिय धारावाहिकों के पटकथा लेखक व मीडिया विशेषज्ञ कमलेश्वर जी का नाम अग्रणी है। उन्होंने लोकप्रियता अर्जित कर चुके धारावाहिकों व टेली-फिल्मों की स्व-लिखित पटकथाएँ प्रकाशित करने की योजना बनाई थी। देश के प्रसिद्ध स्वाधीनता सेनानी और प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के जीवन और कार्यों पर आधारित कमलेश्वर जी की यह पटकथा उसी योजना की नवीनतम प्रस्तुति है। आधुनिक युग के सुपरिचित महापुरुषों के जीवन को फिल्म में रूपांतरित करना और उसकी पटकथा तैयार करना खास चुनौती-भरा काम होता है। उपन्यास-कहानियों जैसी आजादी वहाँ नहीं ली जा सकती है। इस दृष्टि से शास्त्री जी के जीवन पर आधारित कमलेश्वर जी की यह पटकथा नवोदित पटकथा-लेखकों को अलग तरह से प्रशिक्षित करेगी।

कमलेश्वर हिन्दी साहित्य के जाने-माने लेखक हैं जिन्होंने अनेक उपन्यास और कहानियाँ लिखने के साथ ही फिल्मों, टी.वी. और रेडियो के लिए भी प्रभावशाली ढंग से लिखा। उनके साहित्य अकादमी से पुरस्कृत उपन्यास 'कितने पाकिस्तान' का अनुवाद अनेक भारतीय और विदेशी भाषाओं में हो चुका है। लेखक होने के साथ कमलेश्वर एक पत्रकार भी थे जिन्होंने कई वर्षों तक 'सारिका', 'दैनिक जागरण' तथा अन्य पत्र-पत्रिकाओं की एक संपादक के रूप में बागडोर संभाली और उसे सफलतापूर्वक निभाया भी।

Trusted for over 49 years

Family Owned Company

Secure Payment

All Major Credit Cards/Debit Cards/UPI & More Accepted

New & Authentic Products

India's Largest Distributor

Need Support?

Whatsapp Us