Skip to content

Booksellers & Trade Customers: Sign up for online bulk buying at trade.atlanticbooks.com for wholesale discounts

Booksellers: Create Account on our B2B Portal for wholesale discounts

Leadership Ke Funde

by N. Raghuraman
Sold out
Current price ₹88.00
Original price ₹125.00
Original price ₹125.00
Original price ₹125.00
(-30%)
₹88.00
Current price ₹88.00

Ships in 7-10 Days

Free Shipping in India on orders above Rs. 500

Request Bulk Quantity Quote
+91
Book cover type: Paperback
  • ISBN13: 9788173158858
  • Binding: Paperback
  • Subject: N/A
  • Publisher: Prabhat Prakashan Pvt. Ltd.
  • Publisher Imprint: Prabhat Prakashan Pvt. Ltd.
  • Publication Date:
  • Pages: 144
  • Original Price: INR 125.0
  • Language: Hindi
  • Edition: N/A
  • Item Weight: 200 grams
  • BISAC Subject(s): Motivational

जब कोई टीम जीतती है तो श्रेय पूरी टीम को मिलता है, पर उसमें विशेष योगदान उस टीम के लीडर का होता है। वह भिन्न-भिन्न सोच, क्षमता और प्रकृति के लोगों में एक ऐसे भाव का सूत्रपात करता है कि सबका एक ही लक्ष्य बन जाता है—जीत और सफलता।कंपनी के उत्कर्ष के सफर में जहाँ लीडरशिप की मुख्य भूमिका होती है, वहीं अक्षम और अकुशल नेतृत्व किसी भी कंपनी को धराशायी करने के लिए काफी है। यह कुशल नेतृत्व का ही परिणाम है कि रिलायंस, इंफोसिस और टाटा जैसी कंपनियों ने वैश्विक स्तर पर सफलता का परचम लहराया और प्रसिद्धि पाई। दूरदर्शी सोच, रचनात्मक क्षमता और प्रबंधन कौशल—ये सभी कुशल नेतृत्व के विभिन्न पहलू हैं। मैनेजमेंट के छोटे-छोटे सूत्रों की महत्ता को एक महत्त्वपूर्ण फंडा बनाने में सिद्धहस्त सुप्रसिद्ध स्तंभकार श्री एन. रघुरामन के व्यापक अनुभव से उपजे ये फंडे नेतृत्वकला को एक नई परिभाषा देते हैं। ये अपने सहयोगियों के साथ व्यवहार, उनकी क्षमताओं, उनके सुख-दु:ख में सहभागिता को ध्यान में रखने की याद दिलाते हैं। ये फंडे अहसास कराते हैं कि बेशक कोई व्यक्ति टीम लीडर हो, पर उसकी सफलता टीम वर्क पर ही निर्भर करती है।आइए, इन फंडों से नेतृत्व कौशल के लिए आवश्यक गुणों में श्रीवृद्धि कर एक सफल लीडर बनें।

एन. रघुरामनपिछले सत्ताईस वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े एन. रघुरामन मैनेजमेंट और जर्नलिज्म के बीच की मजबूत कड़ी हैं। वे देश के एक प्रतिष्‍ठ‌ित अंग्रेजी अखबार ‘डी.एन.ए.’ (जो दैनिक भास्कर समूह का ही एक हिस्सा है) के संपादक हैं। संप्रति उन पर प्रोजेक्ट हेड भास्कर समूह और डी.एन.ए. के नए संस्करणों को लॉञ्च करने की जिम्मेदारी है। अपने कार्यकाल में वे करीब सत्ताईस लॉञ्ंच‌िग परियोजनाओं का हिस्सा रहे हैं। एक स्तंभकार के रूप में रघुरामन ‘दैनिक भास्कर’ और ‘दिव्य भास्कर’ के लिए एक कॉलम लिखते हैं, जिसका नाम है ‘मैनेजमेंट फंडा’। यह कॉलम समूह के दोनों अखबारों के छियालीस संस्करणों में प्रकाशित होकर नित्य दो करोड़ साठ लाख पाठकों तक पहुँचता है। रघुरामन का कॉलम समूह द्वारा प्रकाशित अखबारों के दो सर्वाधिक पठनीय कॉलमों में से एक है, जो पिछले सात वर्षों से निरंतर प्रकाशित हो रहा है। डी.एन.ए. में भी ‘मेट्रोनामा’ और ‘पॉजीटिव थिंकिंग’ के अंतर्गत उनके साप्‍ताहिक कॉलम प्रकाशित होते हैं।आई.आई.टी., मुंबई से मार्केटिंग ऐंड ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट में सर्टिफिकेट कोर्स कर चुके रघुरामन मुंबई यूनिवर्सिटी व एन.एन.डी.टी. यूनिवर्सिटी से जुड़े मुंबई के कॉलेजों में विजिटिंग प्रोफेसर के रूप में भी अपनी सेवाएँ देते हैं।

Trusted for over 49 years

Family Owned Company

Secure Payment

All Major Credit Cards/Debit Cards/UPI & More Accepted

New & Authentic Products

India's Largest Distributor

Need Support?

Whatsapp Us