Skip to content

Booksellers & Trade Customers: Sign up for online bulk buying at trade.atlanticbooks.com for wholesale discounts

Booksellers: Create Account on our B2B Portal for wholesale discounts

Main Hoon Apni Dhanlakshmi

by Gupta, Aarti
Save 35% Save 35%
Current price ₹228.00
Original price ₹350.00
Original price ₹350.00
Original price ₹350.00
(-35%)
₹228.00
Current price ₹228.00

Ships on

Free Shipping in India on orders above Rs. 500

Request Bulk Quantity Quote
+91
Book cover type: Paperback
  • ISBN13: 9789377300203
  • Binding: Paperback
  • Subject: N/A
  • Publisher: Penguin Swadesh
  • Publisher Imprint: Penguin Swadesh
  • Publication Date:
  • Pages: 248
  • Original Price: INR 350.0
  • Language: Hindi
  • Edition: N/A
  • Item Weight: 213 grams
  • BISAC Subject(s): N/A

मैं हूँ अपनी धनलक्ष्मी केवल पैसों की किताब नहीं, बल्कि हर उस महिला की कहानी है जिसने जीवन की हर ज़िम्मेदारी निभाई, लेकिन अपने वित्तीय अधिकारों को अकसर पीछे छोड़ दिया। भारतीय संस्कृति में लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है, पर क्या लक्ष्मी केवल पूजा तक सीमित हैं? या वे वहाँ भी निवास करती हैं जहाँ महिलाएँ अपने आर्थिक निर्णयों का अधिकार स्वयं अपने हाथ में लेती हैं? अपने अनुभवों, वास्तविक कहानियों और वर्षों से महिलाओं के साथ किए गए संवादों के आधार पर, यह पुस्तक एक महत्त्वपूर्ण सवाल उठाती है―आख़िर इतनी सक्षम, शिक्षित और आत्मविश्वासी महिलाएँ भी पैसों के मामले में ख़ुद को असहज क्यों महसूस करती हैं?

डॉ. आरती गुप्ता एक अनुभवी इनवेस्टमेंट प्रोफ़ेशनल, पॉलिसी लीडर हैं, और आज भारत में पैसे और निवेश पर बातचीत को दिशा देने वाली गिनी चुनी महिला आवाज़ों में से एक हैं। उन्होंने निवेश के क्षेत्र में 14 साल से ज़्यादा समय बिताया है। इस समय दैनिक जागरण समूह में मुख्य निवेश अधिकारी हैं। वह अनिकार्थ वेंचर्स में मैनेजिंग पार्टनर भी हैं, जहाँ वह शुरुआती चरण के निवेश, पोर्टफोलियो स्ट्रैटेजी और संस्थापकों को सलाह देने के साथ उद्यमिता व वित्तीय जागरूकता को लेकर आर्थिक सशक्तीकरण में मदद करती हैं। वे जिंदल स्टेनलेस सहित कई कंपनियों की स्वतंत्र निदेशक हैं। वह कई परिवार संचालित कंपनियों और नए प्रतिष्ठानों (स्टार्टअप्स) के बोर्ड में रहकर एक सख्त निवेशक का नज़रिया सामने लाती हैं। वह हार्वर्ड ग्लोबलडब्ल्यूई में वाइस प्रेसिडेंट हैं और फ़िक्की फ्लो की पॉलिसी व एडवोकेसी टीम का नेतृत्व करती हैं, जहाँ वह कैपिटल, पॉलिसी और महिलाओं की आर्थिक भागीदारी के बीच काम करती हैं। बोस्टन की नार्थईस्टर्न यूनिवर्सिटी व हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करने वाली डॉ. आरती गुप्ता ने आईआईटी कानपुर से पीएचडी की है। दैनिक जागरण में प्रकाशित होने वाले साप्ताहिक हिंदी कॉलम में वह जटिल वित्तीय विचारों को सरल भाषा में समझाती हैं, ताकि आम पाठक भी उसे समझ सके।

Trusted for over 49 years

Family Owned Company

Secure Payment

All Major Credit Cards/Debit Cards/UPI & More Accepted

New & Authentic Products

India's Largest Distributor

Need Support?

Whatsapp Us