Skip to content

Booksellers & Trade Customers: Sign up for online bulk buying at trade.atlanticbooks.com for wholesale discounts

Booksellers: Create Account on our B2B Portal for wholesale discounts

Mrityurog

by Marguerite Duras
Save 35% Save 35%
Current price ₹65.00
Original price ₹100.00
Original price ₹100.00
Original price ₹100.00
(-35%)
₹65.00
Current price ₹65.00

Ships in 7-10 Days

Free Shipping in India on orders above Rs. 500

Request Bulk Quantity Quote
+91
Book cover type: Hardcover
  • ISBN13: 9789350002964
  • Binding: Hardcover
  • Subject: N/A
  • Publisher: Vani Prakashan
  • Publisher Imprint: Vani Prakashan
  • Publication Date:
  • Pages: 68
  • Original Price: INR 100.0
  • Language: Hindi
  • Edition: N/A
  • Item Weight: 250 grams
  • BISAC Subject(s): General

कामना, सम्मोहन, दैहिक प्रेम और मृत्यु इस उपन्यास की विषयवस्तु हैं-फ्रांस की उपन्यासकार माग्रत ड्यूरास के मृत्युरोग की । स्त्री-पुरुष के बीच सम्बन्धों की खोजबीन करती हुई यह कृति प्रेम और उसके अभाव के रहस्यमयी भूखण्ड की यात्रा करती है । ड्यूरास एक असामान्य प्रेम सम्बन्ध का वर्णन करती हैं, एक पुरुष और स्त्री के बीच के सम्बन्ध का, जिसमें स्त्री केवल "वह" है। पुरुष उसे पैसे देकर कई हफ़्ते अपने साथ रखता है, इस उम्मीद में कि वह स्त्री के साथ प्रेम का अनुभव कर पायेगा । समुद्र तट पर एक होटल के कमरे में स्त्री उसमें एक ऐसे रोग के लक्षण पहचान लेती है जिसे लेकर पुरुष भी और-से-और सजग होता चलता है। मृत्युरोग के लक्षण, इस तथ्य के कि उसमें प्रेम करने की योग्यता नहीं है।

माग्रीत ड्यूरास -4 अप्रैल 1914 - 3 मार्च 19961984 में फ्रांस के सबसे अहम साहित्यिक पुरस्कार गुनकुर प्राइज़ से सम्मानित मार्गीत ड्यूरास द लवर (प्रेमी) नाम के उस उपन्यास की लेखक हैं जो कई वर्ष तक कई भाषाओं में हाथों-हाथ बिका। विश्व भर में उपन्यासकार, नाटककार और फ़िल्मकार की हैसियत से जानी जाने वाली ड्यूरास को उनके अन्य उपन्यासों एक गर्मी की रात 10.30 बजे, नीली आँखें काले बाल, मॉडरेटो केंटाबिला, मिस्टर एंडेस्मस की दोपहर, द स्कवेयर आदि के लिए भी भरपूर ख्याति मिली। हिरोशिमा माय लव नाम की जानी-मानी फिल्म भी ड्यूरास की लिखी हुई है। सिनेमा और साहित्य में अपने विशिष्ट शिल्प की बदौलत मार्गीत ड्यूरास एक महान सांस्कृतिक हस्ती मानी जाती हैं ।उनका जन्म फ़्रेंच इंडोचाइना (वर्तमान विएतनाम) में साइगॉन के क़रीब हुआ था जहाँ से वे 17 वर्ष की आयु में फ्रांस लौट गयी थीं। उनका आत्मकथात्मक उपन्यास द लवर उन्हीं वर्षों की एक अद्भुत कथा है ।★★★तेजी ग्रोवर (1955) -अनुवाद : बर्फ़ की ख़ुशबू (स्वीडी कविता का संकलन); नॉर्वीजी लेखक क्नुत हाम्सुन के दो उपन्यास भूख और पान; हेनरिक इब्सन के नाटक हेड्डा गेब्लर एवं मास्टर बिल्डर, स्वीडी कवि आन येदरलुण्ड की कविताएँ, स्वीडी कवि लार्श लुण्डक्विस्ट का संग्रह टूवे ऑल्गा ऑरोरा और दस समकालीन नॉर्वीजी कहानियाँ । मूल लेखन में लो कहा साँबरी, अन्त की कुछ और कविताएँ और मैत्री सहित पाँच कविता संग्रह, नीला शीर्षक से एक उपन्यास, सपने में प्रेम की सात कहानियाँ, हार्पर कॉलिन्स इंडिया से तेजी और रुस्तम की कविताएँ (2009) कविता के लिए रज़ा फ़ाउण्डेशन फ़ैलोशिप, भारत भूषण अग्रवाल स्मृति पुरस्कार ।दो वर्ष (1995-1997) प्रेमचन्द सृजनपीठ, उज्जैन की अध्यक्षता ।

Trusted for over 49 years

Family Owned Company

Secure Payment

All Major Credit Cards/Debit Cards/UPI & More Accepted

New & Authentic Products

India's Largest Distributor

Need Support?

Whatsapp Us