Skip to content

Booksellers & Trade Customers: Sign up for online bulk buying at trade.atlanticbooks.com for wholesale discounts

Booksellers: Create Account on our B2B Portal for wholesale discounts

Mushar Samaj Ka Itihas Va Yogdan

by Basant Kumar
Save 30% Save 30%
Current price ₹175.00
Original price ₹250.00
Original price ₹250.00
Original price ₹250.00
(-30%)
₹175.00
Current price ₹175.00

Ships in 7-10 Days

Free Shipping in India on orders above Rs. 500

Request Bulk Quantity Quote
+91
Book cover type: Paperback
  • ISBN13: 9788198803467
  • Binding: Paperback
  • Subject: N/A
  • Publisher: Prabhat Prakashan Pvt. Ltd.
  • Publisher Imprint: Prabhat Prakashan Pvt. Ltd.
  • Publication Date:
  • Pages: 128
  • Original Price: INR 250.0
  • Language: Hindi
  • Edition: N/A
  • Item Weight: 250 grams
  • BISAC Subject(s): N/A

भगवान् राम की अनन्य भक्त माता शबरी का वंशज माना जानेवाला मुसहर समाज, जो आदिम जनजाति माना जाता रहा है, आज समाज में उपेक्षित और तिरस्कृत जीवन जी रहा है। आज इक्कीसवीं सदी के भारत में यह समाज और इनके बच्चे खेतों में, ईंट के भट्ठों पर मजदूरी करके अपना भरण-पोषण कर रहे हैं। स्कूल जाना इनके बच्चों के लिए दिवास्वप्न है।भारत सरकार की आवास योजना और घर-घर शौचालय योजनाएँ इनके लिए बेमानी हैं। कहने के लिए इन्हें संविधान में अनुसूचित जाति का दर्जा मिला हुआ है, पर शिक्षा और स्थायी आवास न होने के कारण डॉ. आंबेडकर का दिया हुआ आरक्षण इनके लिए अर्थहीन है। दुर्भाग्यवश इस समाज की इस दशा के विषय में कभी कुछ नहीं लिखा गया। इस उपेक्षित समाज की स्थिति को देश के सामने लाने के उद्देश्य से यह एक छोटा सा प्रयास है। मुसहर समाज की सामाजिक, आर्थिक तथा शैक्षिक स्थिति पर प्रकाश डालती एक जानकारीपरक कृति।

बसंत कुमार का जन्म उ.प्र. के जौनपुर जनपद के पिपरा गाँव में हुआ। औपचारिक शिक्षा प्राप्ति के पश्चात् रेलवे सेवा आयोग की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर भारतीय रेल में सेवा की। तदुपरांत संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा पास की और विभिन्न उत्तरदायित्वों का निर्वहन करने के पश्चात् भारत सरकार के उपसचिव के पद से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एन.डी.ए.-1 सरकार में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय में सलाहकार के उत्तरदायित्व का निर्वहन किया। राष्ट्रवाद एवं हिंदुत्व में गहरी आस्था के कारण भाजपा से जुड़े।एक लेखक व स्तंभकार के रूप में उन्होंने अनन्य योगदान किया। दिल्ली से प्रकाशित 'दैनिक वीर अर्जुन' में उनके लेख नियमित रूप से प्रकाशित होते रहते हैं, जिनमें वे बड़ी बेबाकी से अपने विचार रखते हैं। वे 'पहल' नामक एनजीओ के राष्ट्रीय महासचिव हैं।प्रकाशित पुस्तकें : राष्ट्रवादी कर्मयोगी कलराज मिश्र तथा भारत में उद्यमिता (संपादन), हिंदुत्व : एक जीवन शैली (संकलन), युवाओं के प्रेरणास्त्रोत: स्वामी विवेकानंद, एकात्म मानववाद : भाजपा का संकल्प, आंबेडकर और राष्ट्रवाद, Ambedkar and Nationalism तथा आंबेडकर के सपनों का भारत।संपर्क : 9718335683इ-मेल: writerbasantkumar@gmail.com

Trusted for over 49 years

Family Owned Company

Secure Payment

All Major Credit Cards/Debit Cards/UPI & More Accepted

New & Authentic Products

India's Largest Distributor

Need Support?

Whatsapp Us