Skip to content

Booksellers & Trade Customers: Sign up for online bulk buying at trade.atlanticbooks.com for wholesale discounts

Booksellers: Create Account on our B2B Portal for wholesale discounts

Naad Sunana Padta Hai…

by Miss Priyanka Mishra
Sold out
Current price ₹175.00
Original price ₹250.00
Original price ₹250.00
Original price ₹250.00
(-30%)
₹175.00
Current price ₹175.00

Ships in 7-10 Days

Free Shipping in India on orders above Rs. 500

Request Bulk Quantity Quote
+91
Book cover type: Hardcover
  • ISBN13: 9789394534339
  • Binding: Hardcover
  • Subject: N/A
  • Publisher: Prabhat Prakashan Pvt. Ltd.
  • Publisher Imprint: Prabhat Prakashan Pvt. Ltd.
  • Publication Date:
  • Pages: 128
  • Original Price: INR 250.0
  • Language: Hindi
  • Edition: N/A
  • Item Weight: 150 grams
  • BISAC Subject(s): Science & Nature / Weather

प्रियंका मिश्र की कविता का मूल स्रोत प्रकृति है। मिट्टी और पानी संबंधी उनकी कविताओं में जीवन भरा है। प्रकृति के अलावा आराधन, अंतर्मन, संबंध और अभिप्रेरणा संबंधी उनकी कविताएँ इस संग्रह में संकलित हैं । उनकी कविता में समूची धरा के लिए जगह है--पूरी धरा को वैभव से युक्त होना चाहिए। वे धरा को केवल वैभव से भरने के लिए आकुल-व्याकुल नहीं हैं, उनकी काव्य-चिंता यह भी है कि पूरी धरा में प्रेम का परिवेश कैसे निर्मित हो। यह काव्य-चिंता वही कर सकता है, जिसका कविमन वेद ऋचा हो और जो जन्मदाता को ही जीवन समर्पित करता हो : उन्हें समर्पित है यह जीवन, जो जीवन के दाता हैं । मेरा ईश्वर मेरी मम्मी, पापा भाग्य विधाता हैं । प्रियंका की कविता जीवन और मनुष्य को बेहतर व सुंदर बनाने का स्वप्न देखती है | वे जीवन को भौंरों का गुंजन, सागर का मंथन मानती हैं और उससे उपवन को महकाना चाहती हैं। प्रियंका मिश्र की कविता हृदय को स्पर्श मात्र नहीं करती, भीतर उथल-पुथल भी मचा देती है। मन को मुक्त कर देती है। कुछ ऊपर उठा देती है । कविता हमेशा हर तरह के मनुष्य की पीड़ा, उसके दुःख का खात्मा चाहती है। --कृपाशंकर चौबे अध्यक्ष, जनसंचार विभाग महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा

प्रियंका मिश्र - युवा कवयित्री व आलोचक प्रियंका मिश्र नाट्य-क्षेत्र में भी प्रतिष्ठित हैं। राष्ट्र और राष्ट्रीयता उनकी कविताओं की मूल प्रेरणा है। पी-एच.डी. सहित उनकी संपूर्ण उच्च शिक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय से हुई है। उनके द्वारा संपादित “नाटक और रंगमंच विमर्श", 'लोक नाट्य : परंपरा और आधुनिकता” तथा “नया भारत और उच्च शिक्षा' पुस्तकें चर्चित रही हैं। नाट्य-अभिनेत्री प्रियंका मिश्र ने 'बकरी' और “बिदेसिया' आदि कई नाटकों का निर्देशन भी किया है। सामाजिक और सार्वजनिक गतिविधियों में सक्रिय रहने वाली प्रियंका मिश्र को उत्कृष्ट कविता लेखन के लिए ' युवा साहित्य चेतना मंडल' द्वारा वर्ष 2013 में “काव्यश्री सम्मान' से तथा साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए उन्हें श्री भागवत विद्यापीठ सोलापुर, अहमदाबाद द्वारा मार्च, 2016 में 'साहित्य सम्मान ' से सम्मानित किया गया। वर्तमान में प्रियंका मिश्र महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा के दूरशिक्षा निदेशालय में एसोसिएट प्रोफेसर (हिंदी) के रूप में कार्यरत हैं । इ-मेल : priyankamgahv@gmail.com मोबाइल : 9625327115

Trusted for over 49 years

Family Owned Company

Secure Payment

All Major Credit Cards/Debit Cards/UPI & More Accepted

New & Authentic Products

India's Largest Distributor

Need Support?

Whatsapp Us