Skip to content

Booksellers & Trade Customers: Sign up for online bulk buying at trade.atlanticbooks.com for wholesale discounts

Booksellers: Create Account on our B2B Portal for wholesale discounts

Parivartan Ki Ore

by Anant Vijay , Shiwanand Dwivedi
Sold out
Current price ₹105.00
Original price ₹150.00
Original price ₹150.00
Original price ₹150.00
(-30%)
₹105.00
Current price ₹105.00

Ships in 7-10 Days

Free Shipping in India on orders above Rs. 500

Request Bulk Quantity Quote
+91
Book cover type: Paperback
  • ISBN13: 9789386300256
  • Binding: Paperback
  • Subject: N/A
  • Publisher: Prabhat Prakashan Pvt. Ltd.
  • Publisher Imprint: Prabhat Prakashan Pvt. Ltd.
  • Publication Date:
  • Pages: 168
  • Original Price: INR 150.0
  • Language: Hindi
  • Edition: N/A
  • Item Weight: 200 grams
  • BISAC Subject(s): World / Asian

कहा जाता है कि परिवर्तन प्रकृति का नियम है। लोकतंत्र में भी परिवर्तन होते रहते हैं, लेकिन सही अर्थों में परिवर्तन, जो देश, काल और परिस्थिति पर अपनी अमिट छाप छोड़ सके, ऐसा कम ही देखने को मिलता है। राजनीति में वर्षों बाद ऐसे मौके आते हैं, जब वह परिवर्तन की गवाह बनती है। राजनीति में सही अर्थों में परिवर्तन के लिए मजबूत इच्छाशक्ति और देश के सर्वांगीण विकास हेतु कुछ कर गुजरने की तमन्ना होना आवश्यक है। भारत को जब आजादी मिली थी तो इतिहास ने एक करवट ली। जनाकांक्षा हिलोरें ले रही थीं और आजादी के रोमांटिसिज्म में जनता दशकों तक परिवर्तन की अपेक्षा नहीं कर रही थी। आजादी के करीब सड़सठ साल बाद जनता ने देश में परिवर्तन की आकांक्षा से राजनीतिक बदलाव पर अपनी मुहर लगाई। भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत मिला और साथ ही मिला पूरा करने के लिए जनता की अपेक्षाओं का अंबार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाईवाली सरकार ने इन जनाकांक्षाओं पर खरा उतरने के लिए कई योजनाओं और नीतियों का ऐलान किया और इन्हें कार्यान्वित करने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी। इन योजनाओं के लेखा-जोखा का परिणाम है यह पुस्तक, जिसमें देशभर के पत्रकारों, ब्लॉगर्स और लेखकों ने जमीनी स्तर पर जो देखा-पाया, वो लिखा।

अनंत विजयशिक्षा : स्कूली शिक्षा जमालपुर में, भागलपुर विश्वविद्यालय से बी.ए. ऑनर्स (इतिहास), दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट, पत्रकारिता में एम.एम.सी., बिजनेस मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा।वृत्ति : करीब ढाई दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।कृतियाँ : ‘प्रसंगवश’, ‘कोलाहल कलह में’, ‘विधाओं का विन्यास’, ‘बॉलीवुड सेल्फी’ तथा ‘लोकतंत्र की कसौटी’।संपादित कृतियाँ : ‘मेरे पात्र’, ‘कहानी’ और ‘कोलाहल में कविता’।स्तंभ लेखन : दैनिक जागरण, दैनिक ट्रिब्यून, नया ज्ञानोदय एवं चौथी दुनिया में।ई-मेल : anant.ibn@gmail.com@anantvijayशिवानंद द्विवेदीशिक्षा : प्राथमिक शिक्षा गाँव के स्कूल से प्राप्त की। उच्च शिक्षा दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय से संबद्ध बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कुशीनगर से अर्जित की।प्रकाशन : दैनिक जागरण, जनसत्ता, नई दुनिया, अमर उजाला, दैनिक ट्रिब्यून सहित तमाम हिंदी समाचार-पत्रों के संपादकीय एवं ऑप-एड पेज पर राजनीतिक एवं सामाजिक विषयों से जुड़े लेख प्रकाशित हैं। भारत सरकार की पत्रिका ‘योजना’, ‘कुरुक्षेत्र’, ‘आजकल’ के लिए लेखन। सम्मान : प्रवक्ता सम्मान-2014 से सम्मानित।संप्रति : वर्तमान में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी शोध अधिष्ठान में बतौर रिसर्च फेलो एवं नेशनलिस्ट ऑनलाइन.कॉम में बतौर संपादक कार्यरत हैं।ई-मेल : saharkavi111@gmail.com /shiva.sahar @shivanandsahar

Trusted for over 49 years

Family Owned Company

Secure Payment

All Major Credit Cards/Debit Cards/UPI & More Accepted

New & Authentic Products

India's Largest Distributor

Need Support?

Whatsapp Us